सीजेपी के समर्थन में उतरीं प्रीति जिंटा, शिक्षा सुधार की मांग उठाई
खबर सार :-
बॉलीवुड की मशहूर प्रीती जिंटा कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन करते हुए नजर आ रही हैं, उन्होंने छात्रों के आंदोलन को लेकर चिंता जताई है और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग का समर्थन किया है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से छात्रों से बातचीत करने और उनकी मांग सुनने की अपील की।
खबर विस्तार : -
Preity Zinta: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री प्रीती जिंटा कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में उतर आई हैं। सीजेपी में प्रदर्शन कर रहे छात्र और अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का समर्थन किया है। एक्ट्रेस ने छात्रों के सपोर्ट के लिए आवाज उठाई। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से छात्रों और सोनम वांगचुक के साथ बातचीत करने की अपील की है। बता दें कि सीजेपी 20 जुलाई को सीजेपी द्वारा संसद मार्च किया गया। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे और कई छात्रों पर लाठियां बरसाईं। उन पर आंसू गैस के गोले दागे गए। अब इस मैदान में बॉलीवुड की कई हस्तियां उतर आई हैं। सीजेपी के समर्थन के माध्यम से उनके हक के लिए आवाज उठा रहे हैं।
सीजेपी के समर्थन में प्रीति जिंटा
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को देश भर से लाखों युवा इकट्ठा होकर चलो संसद मार्च में शामिल होने के लिए प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे। इस दौरान पुलिस और तमाम सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर थी। पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेड लगाए थे और प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भी बरसाईं। उन पर आंसू गैस के गोले दागे गए। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया। हालांकि सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मार्च में शामिल सभी लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से मार्च करने की अपील की। बता दें कि सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा जबरन प्रदर्शन स्थल से हटाए जाने के बाद इस प्रदर्शन का नेतृत्व अभिजीत दीपके द्वारा किया गया। इस दौरान बॉलीवुड की अभिनेत्री प्रीती जिंटा ने भी सोनम वांगचुक और युवाओं का खुलकर समर्थन किया।
युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए मांग बेहद जरुरी
हाल ही में प्रीति जिंटा ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया। एक्ट्रेस ने छात्रों के आंदोलन के लिए अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ अपनी बात रखी है। एक्ट्रेस के अनुसार प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों की मांगें किसी भी गलत गतिविधि के वजह से दबनी नहीं चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हमारे छात्रों का समर्थन करना और युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा सुधारों की मांग करना बेहद जरुरी है, लेकिन सुनिश्चित करना भी उतना ही जरूरी है कि छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन का इस्तेमाल कोई राष्ट्रविरोधी तत्व अराजकता फैलाने के लिए न कर सके और आंदोलन का स्वरूप न बदले। एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि सोशल मीडिया पर बढ़ती नफरत और समाज में दिखाई दे रहे मतभेदों को देखकर मुझे चिंता हो रही है कि कहीं कुछ देशी या विदेशी शरारती ताकतें छात्रों के आक्रोश का गलत फायदा उठाने की कोशिश तो नहीं कर रही है।
शांतिपूर्ण और सकारात्मक बातचीत से मुद्दे का समाधान
एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि मैंने हमेशा कड़ी मेहनत, समान अवसर के मूल्यों को प्राथमिकता दी है और इनसे कभी समझौता नहीं किया। मुझे देश के लोकतंत्र, न्याय व्यवस्था और सरकार पर भरोसा है। मेरी उम्मीद है कि सभी संबंधित पक्ष शांतिपूर्ण और सकारात्मक बातचीत के जरिए इस मुद्दे का समाधान निकालेंगे। इसके साथ ही यह भी जरुरी है कि आंदोलन और संवाद को किसी भी छिपे हुए एजेंडे या भटकाने वाली ताकतों से दूर रखा जाए, ताकि देश के युवाओं और लोकतांत्रिक व्यवस्था का हित सुरक्षित रह सके। बता दें कि इसके पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी ने भी सीजेपी का समर्थन किया और छात्रों की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को खत भी लिखा।
ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर पहुंचीं शबाना आजमी, CJP के संसद मार्च का किया समर्थन, PM को लिखी चिट्ठी , जवाब नहीं मिला
अन्य प्रमुख खबरें
-
मुंबईः दही हांडी उत्सव में पहुंचे फिल्मी सितारे
2026-09-05
-
Mirzapur Box Office: बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर ने की जबरदस्त शुरुआत
2026-09-05
-
Mirzapur The Movie Review: भौकाल से भरपूर मिर्जापुर, कहानी भी दमदार
2026-09-04
-
जन्माष्टमी पर बच्चों के साथ देखें ये लोकप्रिय एनिमेटेड शो और फिल्में
2026-09-04
-
ट्रक से मिले मोहन जोशी को जख्म, फिल्मों में भूकंप से भरे
2026-09-03
-
Janmashtami Special: श्रीकृष्ण बन पर्दे पर छाए ये स्टार्स
2026-09-03
-
एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगे एआर रहमान, दिवाली पर होगी रिलीज
2026-09-03
-
बॉक्स ऑफिस पर Toxic की रफ्तार पड़ी धीमी, 8वें दिन हुई सिर्फ इतनी कमाई
2026-09-03
-
स्वरा भास्कर को 'पद्मावत' के जौहर सीन पर टिप्पणी पड़ी भारी
2026-09-02
-
Messa : हाथ में भाला और खून से लथपथ एक्शन दिखीं रश्मिका मंदाना
2026-09-01
-
'राधा कैसे ना जले' से 'वो किसना है' तक, इन गानों से जन्माष्टमी को बनाएं खास
2026-09-01
-
Badshah-Isha Rikhi Divorce: रैपर बादशाह ने ईशा रिखी से लिया तलाक
2026-09-01
-
'मिर्जापुर द मूवी' से हटाए गए इंटीमेट सीन्स, गालियां भी म्यूट
2026-08-31
-
'हनुमान अंश' ने किया चमत्कार, फिल्म ने 24वें दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-08-31
-
Sanjeeda Sheikh: यश की 'टॉक्सिक' में छा गईं संजीदा शेख
2026-08-29