Oscars 2026 Winners: ऑस्कर 2026 में छाई 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा, माइकल बी जॉर्डन ने जीता बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
खबर सार :-
Oscars 2026 Winners: प्रियंका चोपड़ा ने 98वां एकेडमी अवॉर्ड्स में अपने ग्लैमरस लुक से एक बार फिर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अभिनेत्री ने अपने पति के साथ, सफ़ेद गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर शानदार एंट्री की। इस बार ऑस्कर अवॉर्ड्स के विनर्स की लिस्ट की खूब चर्चा है। सी बकले को जहां बेस्ट एक्ट्रेस चुनी गई। तो वहीं माइकल बी जॉर्डन ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया।
खबर विस्तार : -
Oscars 2026 Winners: मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित और सम्मानित आयोजनों में से एक एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर 2026) अमेरिका के लॉस एंजिल्स स्थित डॉल्बी थिएटर में बड़े ही भव्य अंदाज में आयोजित किया गया। रविवार को हुए 98वां एकेडमी अवॉर्ड्स (98th Academy Awards) समारोह दुनिया भर के फिल्मी सितारों की मौजूदगी से ग्लैमर और उत्साह से सराबोर था। दुनिया भर के फिल्म सितारों ने रेड कार्पेट पर अपना ग्लैमस अंदाज दिखाया। वहीं एक बार फिर देशी गर्ल और ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी से सबका दिल जीत लिया। जैसे ही प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ हाथ में हाथ डाले रेड कार्पेट पर उतरीं, उनका ग्लैमरस अंदाज़ पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया।
Oscars 2026 Winners: रेड कार्पेट पर छाई 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा

इस खास मौके के लिए, प्रियंका (Priyanka Chopra) ने मशहूर फैशन हाउस डायर का कस्टम-डिज़ाइन किया हुआ सफेद स्ट्रैपलेस गाउन चुना। इस गाउन ने उन्हें बेहद एलिगेंट और ग्लैमरस लुक दिया। गाउन में मौजूद हाई स्लिट और फेदर डिटेलिंग ने इस पूरे आउटफिट को और भी ज़्यादा आकर्षक बना दिया। प्रियंका ने अपने लुक को एक शानदार डायमंड नेकलेस और मैचिंग स्टड इयररिंग्स के साथ पूरा किया। वहीं, उन्होंने अपना मेकअप सॉफ्ट और क्लासी रखा, जिससे उनकी शालीनता और भी ज़्यादा निखरकर सामने आई।

जबकि निक जोनास क्लासिक ब्लैक वेलवेट टक्सीडो में काफी हैंडसम लग रहे थे। दोनों की केमिस्ट्री और हाथ में हाथ डाले वॉक करने के अंदाज ने वहां मौजूद फोटोग्राफर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दरअसल ऑस्कर के मंच पर बतौर प्रेजेंटर प्रियंका की मौजूदगी भारत के लिए गर्व की बात है। वह हॉलीवुड में उन गिने-चुने साउथ एशियन सितारों में से हैं, जिन्होंने अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है। कुल मिलाकर, ऑस्कर 2026 समारोह ग्लैमर, स्टाइल और सिनेमा के जश्न में डूबा रहा। जबकि प्रियंका और निक की मौजूदगी ने इस शाम को उनके भारतीय प्रशंसकों के लिए और भी ज़्यादा ख़ास बना दिया।
Oscars 2026 Winners: वन बैटल ऑफ अनदर ने जीते सबसे ज्यादा अवॉर्ड
बता दें कि इस साल, सिनर्स (Sinners) और वन बैटल ऑफ अनदर (One Battle After Another) ने कई कैटेगरी में अवॉर्ड जीतकर अपना दबदबा बनाया। वन बैटल ऑफ अनदर को ऑस्कर में 13 नॉमिनेशन मिले और उसने छह अवॉर्ड अपने नाम किए खास तौर पर बेस्ट डायरेक्शन, बेस्ट पिक्चर, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, बेस्ट कास्टिंग, बेस्ट अडैप्टेड स्क्रीनप्ले और बेस्ट एडिटिंग के लिए। वहीं, इस बार सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस पाकर सिनर्स ने इतिहास रचा। सिनर्स को 16 नॉमिनेशन मिले, जिनमें से फिल्म ने चार अवॉर्ड जीते। इस बार ऑस्कर अवॉर्ड्स के विनर्स की लिस्ट की खूब चर्चा चल रही है। माइकल बी जॉर्डन ने जहां बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया, तो जेसी बकले बेस्ट एक्ट्रेस चुनी गई।

Oscars 2026 Winners: ये रही ऑस्कर 2026 विनर्स की पूरी लिस्ट
बेस्ट एक्टर- माइकल बी जॉर्डन- सिनर्स
बेस्ट एक्ट्रेस - जेसी बकले - हैमनेट
बेस्ट फिल्म-वन बैटल ऑफ्टर अनदर
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर-शॉन पेन, वन बैटल आफ्टर अनदर
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर्स- एमी मैडिगन, वेपन्स
बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म- के-पॉप डेमन हंटर्स
बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म- द गर्ल हू क्राइड पर्ल्स
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन- केट हॉली, फ्रैंकेंस्टाइन
बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले- रयान कूगलर, सिनर्स
बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले- पॉल थॉमस एंडरसन, वन बैटल आफ्टर अनदर
बेस्ट कास्टिंग- कैसेंड्रा कुलुकुंडिस, वन बैटल आफ्टर अनदर
बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइलिंग- माइक हिल, जॉर्डन सैमुअल, क्लियोना फ्यूरी, फ्रैंकेंस्टाइन
बेस्ट लाइव-एक्शन शॉर्ट फिल्म (टाई)- द सिंगर्स और टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म- ऑल द एम्प्टी रूम्स
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन- फ्रैंकेंस्टाइन
बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स- अवतार फायर एंड ऐश
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री- 'मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन'
बेस्ट डायरेक्टर- पॉल थॉमस एंडरसन- वेन बैटल ऑफ्टर अनदर
बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म - सेंटिमेंटल वैल्यू
बेस्टर पिक्चर- वन बैटर ऑफ्टर अनदर
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- ऑटम डुरल्ड अर्कापॉ- सिनर्स
बेस्ट साउंड- F1
बेस्ट फिल्म एडिटिंग- वन बैटल ऑफ अनदर, एंडी जर्गेन्सन
बेस्ट सिनेमाटोग्राफी- सिनर्स
बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग- गोल्डन- के पॉप डेमन हंटर्स सॉन्ग
अन्य प्रमुख खबरें
-
यामी गौतम की 'नई नवेली' में एक्शन-मिस्ट्री के साथ कॉमेडी का तड़का
2026-10-16
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10