इंसान और कुत्तों के अनोखे रिश्ते की कहानी, पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' का ट्रेलर जारी
खबर सार :-
Ohh My Dog Trailer: पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'ओह माय डॉग' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। इस फिल्म के डायरेक्टर अमित राय हैं, जिन्होंने 'ओह माय गॉड 2' भी बनाई थी। यह फिल्म 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
खबर विस्तार : -
Ohh My Dog Trailer: 'ओह माय गॉड' (OMG) फ्रैंचाइजी की सफलता के बाद डायरेक्ट अमित राय एक बार फिर बड़े पर्दे पर धूम मचाने आ रहे है। इस अमित राय इंसानों और जानवरों के अनोखे रिश्ते पर आधारित एक इमोशनल कहानी लेकर लौटे हैं। उनकी अगली फिल्म 'ओह माय डॉग' है, जिसका ऑफिशियल ट्रेलर जारी कर दिया गया है।
इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसका विषय और स्टार कास्ट है। मशहूर एक्टर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) इसमें मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ एक-दो नहीं, बल्कि 250 से ज़्यादा कुत्ते नजर आएंगे। इमोशनल ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म में पंकज के अलावा माही राय, पवन मल्होत्रा, गीता अग्रवाल शर्मा, सुलक्षणा बरुआ, राजेश कुमार और विजय मिश्रा भी अहम भूमिकाओं में हैं।
इंसान और कुत्तों की इमोशनल कहानी
ट्रेलर की शुरुआत एक छोटे लड़के और आवारा कुत्ते की मासूम दोस्ती से होती है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, कुछ अप्रत्याशित घटनाओं से कहानी में इमोशनल मोड़ आते हैं, जो पारिवारिक रिश्तों, इंसानी भावनाओं और आपसी संबंधों की गहराई को दिखाते हैं। मनोरंजन के अलावा यह फिल्म इंसानों और जानवरों के बीच प्यार, दया और इंसानियत का संदेश भी देती है। इस फिल्म एक छोटे बच्चे और कुत्ते के बीच के खूबसूरत रिश्ते की दिल को छू लेने वाली कहानी है।
कब रिलीज होगी फिल्म
'ओह माय डॉग' को बाबूलाल बायोस्कोप और थिंकिंग हैट्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। इमोशनल ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर यह फिल्म 31 जुलाई, 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। ट्रेलर को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिससे फिल्म को लेकर काफी उत्साह बना हुआ है।
फिल्म को लेकर क्या बोले पंकज त्रिपाठी
फिल्म को लेकर पंकज त्रिपाठी ने कहा, "मुझे लगा कि यह एक जरूरी और अहम फिल्म है। मैंने अमित के साथ ओह माय गॉड 2 में काम किया था, और जब मैंने ओह माय डॉग के बारे में सुना, तो मैंने उनसे कहा कि मेरा रोल चाहे जो भी हो, मैं यह फिल्म जरूर करूंगा। इंसानों और कुत्तों के बीच का रिश्ता बिना शर्त प्यार, भरोसे और वफादारी पर टिका होता है और यह फिल्म उन भावनाओं को बहुत खूबसूरती से दिखाती है।"
ये भी पढ़ेंः- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे कार्तिक आर्यन, नंदी हॉल में ध्यानमग्न दिखे एक्टर
अन्य प्रमुख खबरें
-
Mirzapur The Movie Review: भौकाल से भरपूर मिर्जापुर, कहानी भी दमदार
2026-09-04
-
जन्माष्टमी पर बच्चों के साथ देखें ये लोकप्रिय एनिमेटेड शो और फिल्में
2026-09-04
-
ट्रक से मिले मोहन जोशी को जख्म, फिल्मों में भूकंप से भरे
2026-09-03
-
Janmashtami Special: श्रीकृष्ण बन पर्दे पर छाए ये स्टार्स
2026-09-03
-
एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगे एआर रहमान, दिवाली पर होगी रिलीज
2026-09-03
-
बॉक्स ऑफिस पर Toxic की रफ्तार पड़ी धीमी, 8वें दिन हुई सिर्फ इतनी कमाई
2026-09-03
-
स्वरा भास्कर को 'पद्मावत' के जौहर सीन पर टिप्पणी पड़ी भारी
2026-09-02
-
Messa : हाथ में भाला और खून से लथपथ एक्शन दिखीं रश्मिका मंदाना
2026-09-01
-
'राधा कैसे ना जले' से 'वो किसना है' तक, इन गानों से जन्माष्टमी को बनाएं खास
2026-09-01
-
Badshah-Isha Rikhi Divorce: रैपर बादशाह ने ईशा रिखी से लिया तलाक
2026-09-01
-
'मिर्जापुर द मूवी' से हटाए गए इंटीमेट सीन्स, गालियां भी म्यूट
2026-08-31
-
'हनुमान अंश' ने किया चमत्कार, फिल्म ने 24वें दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-08-31
-
Sanjeeda Sheikh: यश की 'टॉक्सिक' में छा गईं संजीदा शेख
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर नहीं चला यश का जादू, Toxic की कमाई में आई भारी गिरावट
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर बाॅलीवुड में भाई-बहनों ने लुटाया प्यार, शेयर की तस्वीरें
2026-08-28