दादा बन गए नवजोत सिंह सिद्धू , घर आई नन्ही परी ! पोती का नाम रखा 'आर्या'
खबर सार :-
Navjot Singh Sidhu Becomes Grandfather: द ग्रेट इंडियन कपिल शो फेम नवजोत सिंह सिद्धू दादा बन गए हैं। उनके बेटे करण और बहू इनायत के घर एक नन्ही परी आई है। सिद्धू ने अपनी पोती का नाम आर्या सिद्धू रखा है। आर्या नाम का खास मतलब जानें!
खबर विस्तार : -
Navjot Singh Sidhu Becomes Grandfather: पूर्व क्रिकेटर और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू के परिवार में खुशियों ने दस्तक दी है। कपिल शर्मा के शो "द ग्रेट इंडियन कपिल शो" में अपनी हंसी से सबको चौंका देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू दादा बन गए हैं। उनके घर में एक नन्ही परी का आगमन हुआ है। सिद्धू बेटे करण और बहू इनायत के घर एक बेटी जन्म लिया है और वे माता पिता बन गए हैं। परिवार ने अपनी बच्ची का नाम आर्या सिद्धू रखा है।
सिद्धू ने इंस्टाग्राम पर शेयर की खुशखबरी
सिद्धू ने खुद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके परिवार में एक छोटी बच्ची के आने की खुशखबरी शेयर की। उन्होंने अपनी पोती का नाम भी बताया। परिवार ने बच्ची का नाम आर्या सिद्धू रखा है। बच्ची का नाम सामने आने के बाद अब लोग इंटरनेट पर नाम का मतलब ढूंढ रहे हैं। असल में, नवजोत सिंह सिद्धू ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत पोस्टर शेयर किया, जिसमें बच्ची के जन्म की तारीख 1 अक्टूबर, 2026 बताई गई है। उन्होंने पोस्टर पर नाम बताते हुए कैप्शन लिखा, "हम अपने परिवार में आर्या सिद्धू का स्वागत करते हैं।" नवजोत सिंह सिद्धू की पोती के जन्म की खबर सामने आते ही लोग सोशल मीडिया के जरिए उन्हें लगातार बधाइयां दें रहे है।
ये भी पढ़ेंः- Drishyam 3 ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, रिलीज से पहले अजय देवगन ने इस सुपरस्टार से की खास अपील
क्या है आर्या नाम का अर्थ
दरअसल आर्या नाम संस्कृत के शब्द "आर्य" से लिया गया है, जिसका मतलब है श्रेष्ठ,महान, सम्मानित या आदरणीय। संस्कृत में, "आर्य" का इस्तेमाल किसी सम्मानित या महान व्यक्ति के लिए किया जाता है। "आर्य" का इस्तेमाल स्त्रीलिंग अर्थ में भी एक सम्मानित महिला के लिए किया जाता है। ये नाम गरिमा, अच्छे संस्कार और सम्मान जैसे भावों से जुड़ा माना जाता है। संस्कृत डिक्शनरी में "आर्य" देवी पार्वती के नाम के तौर पर भी लिस्टेड है। जैसे ही नवजोत सिंह सिद्धू की पोती के जन्म की खबर आई, सोशल मीडिया पर लोगों ने बधाई मैसेज भेजना शुरू कर दिया।
''द ग्रेट इंडियन कपिल शो" के 5वें सीजन में नजर आएंगे सिद्धू
एंटरटेनमेंट की बात करें तो, नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर खबरों में हैं। वह "द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो" के पांचवें सीजन का भी हिस्सा हैं। इस नेटफ्लिक्स शो में कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और अर्चना पूरन सिंह भी हैं। सिद्धू की कविता, ह्यूमर और यूनिक स्टाइल ने शो में उनकी मौजूदगी को दर्शकों के लिए बहुत बड़ा अट्रैक्शन बना दिया है।
FAQ...
1. नवजोत सिंह सिद्धू की पोती का नाम क्या है?
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पोती का नाम आर्या सिद्धू रखा है।
2. संस्कृत में आर्या नाम का क्या अर्थ होता है?
आर्या नाम का संस्कृत में अर्थ श्रेष्ठ, महान, आदरणीय और सम्मानित होता है। साथ ही इसे धार्मिक मान्यताओं में देवी पार्वती का एक रूप भी माना जाता है।
3. नवजोत सिंह सिद्धू दादा कब बने और उनके घर किसका जन्म हुआ है?
नवजोत सिंह सिद्धू के बेटे करण और उनकी पत्नी इनायत के घर 1 अक्टूबर 2026 को एक प्यारी सी बेटी का जन्म हुआ है। जिससे सिद्धू दादा बन गए हैं।
ये भी पढ़ेंः- नुसरत भरूचा का बाली में एक्सीडेंट, रीढ़ की हड्डी टूटी ! एयर एंबुलेंस से लाया जा रहा मुंबई
अन्य प्रमुख खबरें
-
बॉडी शेमिंग पर कैटरीना कैफ ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
2026-10-09
-
नम आंखों से नाना पाटेकर को दी अंतिम विदाई, डोणजे में उमड़ा हुजूम
2026-10-09
-
नाना पाटेकर की मौत की जांच करेगी गोवा पुलिस, दर्ज होंगे बयान
2026-10-09
-
नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए शाहरुख, कई यादों का किया जिक्र
2026-10-08
-
पुणे में नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन कर सकेंगे लोग
2026-10-08
-
वड़ोदरा में गरबा खेल कर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया, 46 हजार से ज्यादा लोग रहे मौजूद
2026-10-08
-
ढाक को मौका मिला तो कालकार नहीं, नवरात्र पर वाद्यंत्रों का संकट
2026-10-08
-
अलविदा नाना पाटेकर: कभी हंसाया-कभी रुलाया, हर किरदार से जीता दिल
2026-10-08
-
नाना पाटेकर के निधन पर बाॅलीवुड में शोक की लहर, स्टार्स ने जताया दुख
2026-10-08
-
Nana Patekar का क्रिकेट था पहला प्यार, कोहली के थे जबरा फैन
2026-10-08
-
गांव में रहना पसंद करते थे नाना पाटेकर, केबीसी में बताई वजह
2026-10-08
-
नाना पाटेकर के निधन से फिल्म और राजनीति जगत स्तब्ध, प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
2026-10-08
-
काजल राघवानी ने काट ली थी कलाई की नस, भोजपुरी अभिनेत्री ने बताई आपबीती
2026-10-06
-
'भारत में शांति नहीं' वाले बयान पर मचे घमासान पर संजय दत्त ने दी सफाई
2026-10-06
-
बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का जलवा बरकरार, 200 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-10-05