'लव टू हेट यू : चैप्टर 2' शो में मोनालिसा का अलग अंदाज, 'किरदार में देखने को मिलेगा कई इमोशंस और ट्विस्ट'
खबर सार :-
लव टू हेट यू चैप्टर टू शो में मोनालिसा खास किरदार में नजर आएंगी। शो में मोनालिसा का किरदार कई तरह की भावनाओं और परिस्थितियों से गुजरता है। मोनालिसा ने बताया कि कहानी में प्यार, धोखा, दर्द और कई ऐसे मोड़ आएंगे जिससे दर्शकों की दिलचस्पी बनी रहती है।
खबर विस्तार : -
मुंबई: टीवी सिनेमा की पॉपुलर अदाकारा मोनालिसा नए शो में नजर आने वाली हैं। इस शो में मोनालिसा खास किरदार में नजर आएंगी। प्यार, रिश्तों, धोखे और गलतफहमियों के बीच उलझी कहानी लव टू हेट यू चैप्टर में मोनालिसा एक अलग और चुनौतीपूर्ण अंदाज में नजर आने वाली हैं। इस शो में उनका किरदार कई प्रकार की भावनाओं और परिस्थितियों गुजरता है। यही कारण है कि मोनालिसा के लिए यह किरदार बहुत खास है। मोनालिसा का कहना है कि किसी भी कलाकार के लिए इस प्रकार के किरदार निभाना अधिक दिलचस्प होता है, जिनमें कई प्रकार की भावनाओं के रंग होते हैं।
कई तरह की भावनाओं और परिस्थितियों से गुजरता है यह किरदार
मोनालिसा ने बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा उनके किरदार की जटिलता पसंद आई। उन्होंने कहा, ''मुझे इस शो के बारे में जो चीज सबसे ज्यादा पसंद आई, वह यह थी कि मेरा किरदार सरल नहीं है। वह कई तरह की भावनाओं और परिस्थितियों से गुजरता है। मुझे ऐसे किरदार निभाना पसंद है, जिनमें अलग-अलग रंग दिखाने का मौका मिले। मोनालिसा ने आगे कहा, ''कहानी में प्यार, धोखा, दर्द और कई ऐसे मोड़ हैं, जो दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखते हैं। जब मैंने पूरी कहानी पढ़ी तो मुझे लगा कि इसमें बतौर कलाकार खुद को अलग तरीके से पेश करने का मौका है। मैं इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित थी।
किरदार की भावनाओं को बहुत स्वाभाविक रखने की कोशिश की
अभिनेत्री ने बताया, ''जब आप कोई भावनात्मक किरदार निभा रहे होते हैं, तो आपको समझना पड़ता है कि वह व्यक्ति क्या महसूस कर रहा है। कभी किरदार गुस्से में होता है, कभी दुखी, कभी उलझन में। मैंने यह समझने की कोशिश की कि मेरा किरदार किसी खास स्थिति में उस तरह प्रतिक्रिया क्यों दे रही है। उन्होंने कहा, ''मैंने अपने किरदार की भावनाओं को बहुत स्वाभाविक रखने की कोशिश की है। मेरा मानना है कि अगर किसी सीन में भावनाएं जबरदस्ती दिखाई जाएं तो वह दर्शकों से जुड़ नहीं पातीं। कलाकार जितना ज्यादा अपने किरदार को समझता है, उसके लिए भावनात्मक दृश्यों को निभाना उतना ही आसान हो जाता है। मेरे लिए भी किरदार की सोच और उसकी प्रतिक्रिया को समझना इस भूमिका की तैयारी का अहम हिस्सा रहा।
ये भी पढ़ें-The Paradise का धांसू टीजर रिलीज, एक्शन के मामले में 'KGF' और 'पुष्पा' को भी छोड़ा पीछे
कहानी में कई ऐसे पल जो लोगों को सोचने पर करेंगे मजबूर
मोनालिसा ने कहा, ''शो की कहानी में परिवार से जुड़े मुद्दे हैं, राज हैं और गलतफहमियां हैं। एक कलाकार के तौर पर आपको यह याद रखना होता है कि आपके किरदार को क्या पता है और क्या नहीं पता। कई बार आप एक भावना के साथ कोई सीन कर रहे होते हैं, लेकिन अंदर से आपको पता होता है कि कुछ और भी चल रहा है। यही चीज इसे दिलचस्प होने के साथ-साथ मुश्किल भी बनाती है। उन्होंने कहा, ''कहानी में कुछ ऐसे पल थे, जब मैंने सोचा कि क्या वाकई ऐसा होने वाला है? मैं इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताना चाहती, क्योंकि इससे दर्शकों का मजा खराब हो जाएगा। कहानी में ऐसे कई पल जरूर हैं, जो लोगों को रुककर सोचने पर मजबूर करेंगे। मैं स्क्रिप्ट पढ़ते समय भी जानना चाहती थी कि आगे क्या होने वाला है।
कभी भी पूरी तरह परफेक्ट नहीं होते रिश्ते
अभिनेत्री ने कहा, ''मुझे लगता है कि हर किसी ने ऐसी परिस्थितियों का सामना किया है, जहां उन्होंने किसी पर भरोसा किया और बाद में उन्हें दुख या उलझन महसूस हुई। कई बार हमें पूरी सच्चाई पता नहीं होती और हम वही देखकर प्रतिक्रिया देते हैं, जो हमारे सामने होता है। मेरा किरदार भी ऐसी ही भावनाओं से गुजरता है। मुझे लगता है कि लोग उसके इस पक्ष को समझ पाएंगे, क्योंकि रिश्ते कभी भी पूरी तरह परफेक्ट नहीं होते। 'लव टू हेट यू: चैप्टर 2' में हर्ष राजपूत और नियति फतनानी फिर से अमन और रिया के किरदारों में नजर आ रहे हैं। इनके अलावा शो में अभिमन्यु तोमर और संजना भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी।
ये भी पढ़ें-Toxic के धमाकेदार ट्रेलर ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, यश-कियारा के मुरीद हुए फैंस
अन्य प्रमुख खबरें
-
अभिनेता मुश्ताक खान का 56 वर्ष की आयु में कैंसर से निधन
2026-09-24
-
'Love & War' से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक आया सामने
2026-09-24
-
Bigg Boss 20 में मुश्किल दिनों को याद कर रो पड़ीं मैरी कॉम
2026-09-24
-
नेशनल अवाॅर्ड मिलने के बाद कार्तिक ने किए लालबागचा राजा के दर्शन
2026-09-23
-
धोखेबाज होते हैं इंसान... रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग दिखे गोविंदा पर सुनीता का तंज
2026-09-23
-
यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस और कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर का अवाॅर्ड
2026-09-22
-
Rani Mukerji की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की आयु में निधन
2026-09-22
-
दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होंगे कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग
2026-09-22
-
राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह से पहले कार्तिक आर्यन ने लिया थेपला का मजा
2026-09-22
-
एकता नगर में सज रहा भारतीय सिनेमा का मंच, राष्ट्रपति देंगी पुरस्कार
2026-09-22
-
‘शक’ की रिलीज से पहले राघव ने परिणीति को खास अंदाज में दी बधाई
2026-09-21
-
आयुष्मान खुराना बने राजश्री के ‘प्रेम’, बोले- सपना सच हो गया
2026-09-21
-
कैटरीना कैफ को ट्रोल करने वालों पर भड़के बिग बॉस सलमान खान
2026-09-20
-
Deepika Padukone ने दूसरी बेटी को दिया जन्म, बधाइयों का लगा तांता
2026-09-20
-
Bigg Boss 20: 'टुनटुन' बोलकर लव गिल ने उड़ाया आम्रपाली का मजाक
2026-09-19