Mirzapur The Movie Poster: फिर शुरू होगी 'गद्दी की जंग, 'मिर्जापुर: द मूवी' से गुड्डू-मुन्ना और कालीन भैया का फर्स्ट लुक आया सामने
खबर सार :-
Mirzapur The Movie Poster: कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) और गुड्डू पंडित (अली फ़ज़ल) अब बड़े पर्दे पर इतिहास रचने के लिए तैयार हैं। 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' के नए पोस्टर से साफ़ है कि गद्दी के लिए होने वाली लड़ाई पहले से कहीं ज़्यादा खूनी और ज़बरदस्त होगी।
खबर विस्तार : -
Mirzapur The Movie Poster: बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' के मेकर्स ने बुधवार को मुन्ना भैया, गुड्डू भैया और कालीन भैया जैसे मशहूर किरदारों के पोस्टर जारी किए। इन पोस्टरों के रिलीज होने से फ़ैन्स के बीच उत्साह और बढ़ गया है। "गद्दी है तो हम हैं" संदेश के साथ, ये पोस्टर मिर्जापुर में सत्ता, विरासत और दुश्मनी की दुनिया की झलक दिखाते हैं। एक ऐसी दुनिया जिसने लंबे समय से दर्शकों को अपनी ओर खींचा है।
Mirzapur The Movie Poster: कल दोपहर 12 बजे रिलीज होगा टीजर
सोशल मीडिया पर पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया) का फर्स्ट-लुक पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, "जो आया है, वो जाएगा भी, लेकिन मर्जी कालीन भैया की होगी। । बड़े पर्दे पर आपका स्वागत है। वहीं, अली फ़ज़ल के किरदार गुड्डू भैया का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, "मजबूरी में शुरू किया था, लेकिन अब मज़ा आ रहा है। गुड्डू भैया बड़े पर्दे पर आ रहे हैं। क्या आप तैयार हैं?" इसके अलावा, दिव्येंदु के लोकप्रिय किरदार मुन्ना भैया का पोस्टर इस कैप्शन के साथ जारी किया गया, "हिंदी फिल्म के हीरो हैं हम, कहा था ना, हम अमर हैं? मुन्ना भैया का भौकाल अब बड़े पर्दे पर।" #MirzapurTheMovie का टीजर कल दोपहर 12 बजे रिलीज होगा।"
Mirzapur The Movie Poster: 4 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
यह फिल्म अमेज़न MGM स्टूडियोज़ और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई जा रही है। इसका निर्देशन गुरमीत सिंह कर रहे हैं और कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म को रितेश सिधवानी और फ़रहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। इसके को-प्रोड्यूसर कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी हैं। 'मिर्जापुर: द मूवी' हिंदी और तेलुगु में रिलीज होगी। यह फिल्म 4 सितंबर, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसका टीज़र 25 जून को दोपहर 12 बजे रिलीज किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः- Sunil Pal Taunt Samay Raina: इंडियाज गॉट लेटेंट की वापसी पर सुनील पाल का तंज, समय रैना से फिर छिड़ी जुबानी जंग
अन्य प्रमुख खबरें
-
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर Govinda ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
2026-09-25
-
बॉक्स ऑफिस पर The Paradise की दमदार ओपनिंग
2026-09-25
-
अभिनेता मुश्ताक खान का 56 वर्ष की आयु में कैंसर से निधन
2026-09-24
-
'Love & War' से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक आया सामने
2026-09-24
-
Bigg Boss 20 में मुश्किल दिनों को याद कर रो पड़ीं मैरी कॉम
2026-09-24
-
नेशनल अवाॅर्ड मिलने के बाद कार्तिक ने किए लालबागचा राजा के दर्शन
2026-09-23
-
धोखेबाज होते हैं इंसान... रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग दिखे गोविंदा पर सुनीता का तंज
2026-09-23
-
यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस और कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर का अवाॅर्ड
2026-09-22
-
Rani Mukerji की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की आयु में निधन
2026-09-22
-
दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होंगे कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग
2026-09-22
-
राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह से पहले कार्तिक आर्यन ने लिया थेपला का मजा
2026-09-22
-
एकता नगर में सज रहा भारतीय सिनेमा का मंच, राष्ट्रपति देंगी पुरस्कार
2026-09-22
-
‘शक’ की रिलीज से पहले राघव ने परिणीति को खास अंदाज में दी बधाई
2026-09-21
-
आयुष्मान खुराना बने राजश्री के ‘प्रेम’, बोले- सपना सच हो गया
2026-09-21
-
कैटरीना कैफ को ट्रोल करने वालों पर भड़के बिग बॉस सलमान खान
2026-09-20