27 फरवरी को नहीं रिलीज होगी 'यादव जी की लव स्टोरी', विरोध के बीच मेकर्स ने टाली फिल्म की रिलीज डेट
खबर सार :-
विवादों में फंसी फिल्म यादव जी की लव स्टोरी की रिलीज डेट टाल दी गई है। विरोध के बीच मेकर्स ने यादव जी की लव स्टोरी मूवी को 27 फरवरी को रिलीज न करने का फैसला किया है। फिल्म किस डेट पर रिलीज होगी, अभी यह पता नहीं चल सका है। फिल्म की एक्ट्रेस प्रगति तिवारी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। भारतीय किसान यूनियन ने विरोध प्रदर्शन करते हुए फिल्म को बैन करने की मांग की है।
खबर विस्तार : -
मुंबई : एक तरफ जहां निर्माता विपुल शाह की 'द केरल स्टोरी 2' पर हाईकोर्ट ने रिलीज से एक दिन पहले रोक लगा दी है, वहीं दूसरी तरफ विवादों में फंसी फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' की रिलीज डेट टल गई।
फिल्म की रिलीज डेट टली, नई डेट का पता नहीं
यह दोनों ही फिल्में शुक्रवार को रिलीज होनी थीं, लेकिन किसी न किसी कारण दोनों फिल्मों की रिलीज पर कुछ समय के लिए फुलस्टॉप लग गया है। अब फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' कब रिलीज होगी, इसे लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।
फिल्म की एक्ट्रेस प्रगति तिवारी ने दी डेट पोस्टपोन की जानकारी
'यादव जी की लव स्टोरी' में सिंपल का रोल निभाने वाली प्रगति तिवारी ने फिल्म की रिलीज से जुड़ी जानकारी शेयर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि 27 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है। हालांकि, यूजर्स मेकर्स के फैसले को फिल्म को हिट कराने का तरीका बता रहे हैं। यूजर्स का मानना है कि घूसखोर पंडत जैसी फिल्म को लोकप्रियता दिलाने के लिए मेकर्स ने जानबूझकर ऐसा किया था।
भारतीय किसान यूनियन ने की फिल्म को बैन करने की मांग
इसी बीच सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी फिल्म का जमकर विरोध हो रहा है। मुरादाबाद में भारतीय किसान यूनियन ने गुरुवार को फिल्म को लेकर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया और फिल्म को बैन करने की मांग की। किसान यूनियन का कहना है कि अगर फिल्म पर रोक नहीं लगी तो विरोध प्रदर्शन और उग्र हो जाएगा।
इससे पहले 25 फरवरी को ही सुप्रीम कोर्ट साफ कर चुका है कि फिल्म के टाइटल में कुछ भी असंवैधानिक नहीं है। अदालत ने फिल्म के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए कहा था कि फिल्म के टाइटल से यादव समुदाय की छवि खराब नहीं होती और ये मामला घूसखोर पंडत से अलग है।
सुनवाई से इनकार कर चुका है सुप्रीम कोर्ट
जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि किसी फिल्म को सिर्फ टाइटल इसलिए असंवैधानिक नहीं ठहराया जा सकता कि उससे किसी समुदाय की छवि खराब होने की आशंका जताई जा रही है।
ट्रोल करने वालों की क्लास लगा चुकी हैं एक्ट्रेस प्रगति तिवारी
बता दें कि फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस बिग बॉस का हिस्सा रह चुके मृदुल तिवारी की बहन प्रगति तिवारी हैं, जो पहले से ही सोशल मीडिया का जाना-माना चेहरा हैं। फिल्म को लेकर हुए विवाद पर भी एक्ट्रेस ने ट्रोल करने वालों की क्लास लगा दी थी। उन्होंने कई ऐसे वीडियो पोस्ट किए थे, जिनमें उन्हें बहुत बुरा-भला कहा गया था। हालांकि, प्रगति ने पहले कहा था कि फिल्म में कुछ भी गलत नहीं है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
यामी गौतम की 'नई नवेली' में एक्शन-मिस्ट्री के साथ कॉमेडी का तड़का
2026-10-16
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10