Mahakali Trailer: 'महाकाली' का दमदार टीजर जारी, गुरु 'शुक्राचार्य' के लुक में अक्षय खन्ना ने डराया
खबर सार :-
अक्षय खन्ना की आने वाली फिल्म 'महाकाली' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें एक्टर ने असुरों के गुरु शुक्राचार्य का दमदार रोल निभाया है। उनकी परफ़ॉर्मेंस की तारीफ हो रही है।
खबर विस्तार : -
Mahakali Trailer Out: धुरंधर में रहमान डकैत बनकर अपना भौकाल दिखाने वाले दिग्गज एक्टर अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) अब साउथ मूवी 'महाकाली' में दैत्यगुरु शुक्राचार्य बन डाराने आ रहे हैं। अक्षय खन्ना की बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया पौराणिक फिल्म 'महाकाली' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। देवी काली की शक्तियों और पौराणिक कथाओं पर आधारित यह फिल्म शुक्राचार्य और देवताओं के बीच के संघर्ष को भी दिखाएगी। यह फिल्म प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (PVCU) का अगला अध्याय है। सोमवार को मेकर्स ने शुक्राचार्य के किरदार से परिचय कराने वाला पहला वीडियो पोस्ट किया।
गुरु 'शुक्राचार्य' के लुक में अक्षय खन्ना ने डराया
टीजर में धर्म और अधर्म के बीच एक विशाल युद्ध दिखाया गया है। 2 मिनट 53 सेकंड के इस ट्रेलर में अक्षय, असुरों के गुरु शुक्राचार्य के रोल में नजर आ रहे हैं। इस ट्रेलर में असुरों के साथ हुए अन्याय को दिखाया गया है। कहानी इस बात पर फोकस करती है कि कैसे शुक्राचार्य ने असुरों के अधिकारों के लिए देवताओं के खिलाफ लड़ाई लड़ी। इसकी शुरुआत एक नवजात बच्चे के रोने की आवाज से होती है।
ये भी पढ़ेंः- पहली बार महात्मा गांधी के किरदार में दिखेंगे मनोज बाजपेयी, सुधीर मिश्रा ला रहे हैं आजादी का अनसुना पन्ना
इसके बाद बाद अक्षय खन्ना की शुक्राचार्य के अवतार में जबरदस्त एंट्री होती है। उनकी आंखों का गुस्सा और उनका प्रभावशाली व्यक्तित्व किरदार को जबरदस्त ताकत देता है। टीजर में उनका लुक इतना अलग और प्रभावशाली है कि पहली नजर में उन्हें पहचानना मुश्किल है। जहां शुरुआती फर्स्ट-लुक पोस्टर ने पहले ही उत्सुकता जगा दी थी, वहीं यह वीडियो उनकी परफॉर्मेंस की झलक दिखाकर दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। यह टीजर 'महाकाली' की भव्य दुनिया की पहली बड़ी झलक भी दिखाता है।
शानदार विजुअल्स
शानदार विजुअल्स, विशाल सेटिंग्स और बेहतरीन VFX मिलकर एक सच्चे बड़े पर्दे के सिनेमैटिक अनुभव का वादा करते हैं। श्रिया रेड्डी भी एक दमदार भूमिका में नजर आती हैं, जो कहानी में एक और दिलचस्प परत जोड़ती हैं। दो मिनट 53 सेकंड का यह वीडियो असुरों के गुरु शुक्राचार्य के नेतृत्व में दैवीय शक्तियों के बीच एक महायुद्ध का संकेत देता है, जो अच्छाई और बुराई के सामान्य युद्ध से कहीं बड़ा संघर्ष है। साथ ही यह टीजर प्रशांत वर्मा के शानदार सिनेमैटिक विजन की पहली झलक दिखाता है। यह एक ऐसी दुनिया की ओर इशारा करता है जो स्केल, कहानी कहने के अंदाज और विजुअल भव्यता के मामले में लगातार बढ़ रही है।
कब रिलीज होगी फिल्म
RKD स्टूडियोज के बैनर तले RK दुग्गल द्वारा प्रस्तुत और रिवाज रमेश दुग्गल द्वारा निर्मित, 'महाकाली' का निर्देशन पूजा अपर्णा कोल्लुरु ने किया है और यह इस सिनेमैटिक यूनिवर्स की अगली कड़ी है। 'महाकाली' को भारत की पहली महिला सुपरहीरो फिल्म के तौर पर पेश किया जा रहा है, जो देवी काली की दिव्य शक्तियों से प्रेरित है। फिल्म में भूमि शेट्टी 'महाकाली' की मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही अक्षय खन्ना, श्रिया रेड्डी और रोहित सराफ भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के प्रोड्यूसर रिवाज रमेश दुग्गल हैं। फिल्म 8 जनवरी, 2027 को तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ेंः- 'महावीर कर्ण' का दमदार टीजर जारी, बड़े पर्दे पर गूंजेगी 'महाभारत' के 'दानवीर' योद्धा की गाथा
अन्य प्रमुख खबरें
-
'महाभारत' फेम दिग्गज एक्ट्रेस आशा सिंह का निधन
2026-08-24
-
बोलीं हर्षिता गौर, अब इमोशनली समझदार और मेंटली स्ट्रांग हूं
2026-08-22
-
'महावीर कर्ण' का टीजर जारी, बड़े पर्दे पर गूंजेगी 'महाभारत' के योद्धा की गाथा
2026-08-22
-
स्पिरिट में दीपिका पादुकोण की जगह लेंगी तृप्ति डिमरी
2026-08-21
-
शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
2026-08-21
-
पहली बार गांधी जी के किरदार में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी
2026-08-20
-
बॉक्स ऑफिस पर बंटवारा 1947 का बुरा हाल, आवारापन 2 भी पड़ी धीमी
2026-08-20
-
नरेंद्र मोदी जब थे गुजरात के सीएम, सुभाष घई की हुई थी उनसे मुलाकात, सीएम ने कही थी वह बड़ी बात
2026-08-20
-
'अंधभक्त' ईशा कोपिकर के समर्थन में उतरी कंगना रनौत
2026-08-19
-
गोविंदा से तलाक पक्का ? अनबन के बीच बेटे संग फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता
2026-08-19
-
एनिमेटेड फिल्म Niu Lai ने बॉक्स ऑफिस मचाई धूम
2026-08-19
-
बॉक्स ऑफिस पर 'Awarapan 2' का दबदबा बरकरार
2026-08-18
-
अभिनेत्री अंतरा ने एफआईआर की खबर में उनका फोटो लगाने पर दी चेतावनी
2026-08-18
-
Mukesh Khanna ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, बोले-'वंदे मातरम बने राष्ट्रगान'
2026-08-17
-
गोविंदा-सुनीता के झगड़ें से परेशान कश्मीरा के कई पोस्ट, कम उम्र की एक्ट्रेस बन गई मुसीबत
2026-08-17