Dhurandhar Trailer: तुम्हारे पटाखे खत्म हो गए हो, तो धमाका शुरू करूं…धुरंधर का धांसू ट्रेलर रिलीज, अक्षय खन्ना ने उड़ाए होश
खबर सार :-
Dhurandhar Trailer: रणवीर सिंह की आगामी फिल्म "धुरंधर" का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज़ हो गया। इसमें रणवीर के अलावा अक्षय खन्ना, आर. माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
खबर विस्तार : -
Dhurandhar Trailer: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की बहुप्रतीक्षित एक्शन-ड्रामा फिल्म 'धुरंधर' को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। लंबे समय से इंतजार कर रहे फैंस के लिए मंगलवार 18 नवंबर का दिन खास साबित हुआ, क्योंकि निर्माताओं ने रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म का भौकाली ट्रेलर जारी कर दिया है। रणवीर सिंह जितना खूंखार दिख रहे हैं, उतनी ही मुश्किलें संजय दत्त भी सबकी बढ़ाएंगे। इसके अलावा फिल्म में अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और अक्षय खन्ना (Akshay Khannas) भी उतने ही खतरनाक लुक में हैं। एक्शन से भरपूर इस फिल्म का दूसरा भाग अगले साल आने की खबरें हैं।
Dhurandhar Trailer: रणवीर सिंह की धांसू एंट्री
"धुरंधर" का 4 मिनट 7 सेकंड का ट्रेलर उम्मीदों से बढ़कर है। इसमें कोई अनावश्यक खून-खराबा या बेमतलब का एक्शन नहीं है... सब कुछ परफेक्ट है, और आदित्य धर इसी कमाल के लिए जाने जाते हैं। एक से बढ़कर एक खूंखार विलेन ने धुआं उठाया हुआ है। खासकर संजय दत्त के डायलॉग सुनकर मजे आने वाले हैं। पर असली सीटियां रणवीर सिंह की एंट्री पर ही बजेंगी, क्योंकि ये पाकिस्तान पर वार, बड़ा ही जोरदार है।
इससे पहले सोमवार को, निर्माताओं ने फिल्म से अक्षय खन्ना का दमदार और डरावना लुक जारी किया था। नए पोस्टर में अक्षय खन्ना का अब तक का सबसे खूंखार और क्रूर लुक दिखाया गया है। उनके चेहरे पर खून के छींटे और उनकी आंखों में ठंडक साफ़ तौर पर दर्शाती है कि फिल्म में उनका किरदार कितना घातक और प्रभावशाली होगा। पोस्टर में उनकी तीखी निगाहें दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ने के लिए काफी हैं।
Dhurandhar Trailer: 5 दिसंबर को होगी धमाकेदार रिलीज
रणवीर सिंह धुरंधर के रूप में धमाकेदार एंट्री के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी फिल्म "धुरंधर" 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। अक्षय खन्ना के अलावा, फिल्म में संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इन सभी सितारों के पोस्टर पहले ही रिलीज़ हो चुके हैं, जिससे फिल्म के स्वरूप और पैमाने का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। अब दर्शकों के बीच बस एक ही सवाल है: क्या "धुरंधर" साल की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म साबित होगी? फिल्म के ट्रेलर ने एक बार फिर दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंचा दिया है और अब सबकी निगाहें 5 दिसंबर पर टिकी हैं, जिस दिन फिल्म रिलीज़ होगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए शाहरुख, कई यादों का किया जिक्र
2026-10-08
-
पुणे में नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन कर सकेंगे लोग
2026-10-08
-
वड़ोदरा में गरबा खेल कर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया, 46 हजार से ज्यादा लोग रहे मौजूद
2026-10-08
-
ढाक को मौका मिला तो कालकार नहीं, नवरात्र पर वाद्यंत्रों का संकट
2026-10-08
-
अलविदा नाना पाटेकर: कभी हंसाया-कभी रुलाया, हर किरदार से जीता दिल
2026-10-08
-
नाना पाटेकर के निधन पर बाॅलीवुड में शोक की लहर, स्टार्स ने जताया दुख
2026-10-08
-
Nana Patekar का क्रिकेट था पहला प्यार, कोहली के थे जबरा फैन
2026-10-08
-
गांव में रहना पसंद करते थे नाना पाटेकर, केबीसी में बताई वजह
2026-10-08
-
नाना पाटेकर के निधन से फिल्म और राजनीति जगत स्तब्ध, प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
2026-10-08
-
काजल राघवानी ने काट ली थी कलाई की नस, भोजपुरी अभिनेत्री ने बताई आपबीती
2026-10-06
-
'भारत में शांति नहीं' वाले बयान पर मचे घमासान पर संजय दत्त ने दी सफाई
2026-10-06
-
बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का जलवा बरकरार, 200 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-10-05
-
Khatron Ke Khiladi: कौन है 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर अविनाश मिश्रा
2026-10-05
-
Bigg Boss 20 से बाहर होने के बाद छलका ईशा रिखी का दर्द
2026-10-05
-
Drishyam 3 ने दो दिन में ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
2026-10-04