Khatron Ke Khiladi: कौन है 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर अविनाश मिश्रा, जिन्हें ट्रॉफी के साथ मिली भारी भरकम रकम
खबर सार :-
Khatron Ke Khiladi Season 15 winner: मशहूर शो 'खतरों के खिलाड़ी' के इस सीज़न के विनर का नाम सामने आ गया है। एक्टर अविनाश मिश्रा इस सीजन के विनर बने हैं। उन्होंने ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर यह खिताब जीता। ट्रॉफी के साथ-साथ अविनाश मिश्रा को प्राइज मनी भी मिली।
खबर विस्तार : -
Khatron Ke Khiladi Season 15 winner: बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 15वें सीजन का विनर मिल गया है। कई हफ़्तों तक मुश्किल स्टंट्स का सामना करने के बाद टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा को 'खतरों के खिलाड़ी 15' का विजेता घोषित किया गया। अविनाश मिश्रा ने ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर यह खिताब जीता।
अविनाश मिश्रा को ट्रॉफी के साथ मिले 20 लाख रुपये
बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी' का 15वां सीजन एक साल के ब्रेक के बाद अगस्त में शुरू हुआ था। 'डर का नया दौर' थीम पर आधारित इस सीजन में पुराने और नए कंटेस्टेंट्स के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अविनाश मिश्रा ने टॉप-3 फाइनलिस्ट ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी अपने नाम की। जबकि ऋत्विक धनजानी पहले रनर-अप और ओरहान अवत्रामणि दूसरे रनर-अप रहे। इस खिताब के साथ-साथ अविनाश को 20 लाख रुपये का नकद इनाम, यूरोप की यात्रा और एक कार भी मिली। इसके अलावा इस सीजन में हिस्सा लेने वाले हर कंटेस्टेंट को एक बाइक भी दी गई।
ट्रॉफी देख भावुक हुए अविनाश मिश्रा
'खतरों के खिलाड़ी' सीज़न 15 के दौरान, अविनाश मिश्रा एक नए कंटेस्टेंट से एक ज़बरदस्त परफॉर्मर बन गए। उन्होंने साबित कर दिया कि वह सिर्फ़ एक हैंडसम टीवी एक्टर ही नहीं हैं; उनकी मजबूत सोच और शानदार स्टंट्स ने उन्हें दूसरे कंटेस्टेंट्स से अलग दिखाया। जब होस्ट रोहित शेट्टी ने अविनाश को विनर घोषित किया, तो एक्टर की आँखों में आँसू आ गए। अविनाश ने रोहित शेट्टी से कहा, "पिछले 10 सालों में, मुझे कई रोल के लिए नॉमिनेट किया गया और मैं अवॉर्ड सेरेमनी में भी गया, लेकिन यह पहली बार है जब मैं सच में कोई अवॉर्ड जीत रहा हूं।" ट्रॉफी उठाने के बाद, अविनाश अपनी करीबी दोस्त ईशा सिंह की ओर दौड़े, जो ऑडियंस में बैठी थीं, और उन्हें कसकर गले लगा लिया। दोनों ने इस पल का जश्न मनाया और उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे।
ये भी पढ़ेंः- Drishyam 3 Box Office: 'दृश्यम 3' की तूफानी शुरुआत, 2 दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार
रोहित शेट्टी ने की तारीफ, कहा-मुझे तुम पर गर्व
'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर एक्टर अविनाश मिश्रा को सोशल मीडिया पर बधायों का तांता लगा हुआ है। इस खुशी के मौके पर सोमवार को होस्ट रोहित शेट्टी समेत कई टीवी इंडस्ट्री सेलेब्स ने अभिनेता को जमकर बधाई दी। वहीं अविनाश ने भी सभी का शुक्रिया अदा किया। 'खतरों के खिलाड़ी 15' के होस्ट रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अविनाश के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, "इस साल के विजेता अविनाश मिश्रा हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत और ईमानदारी से शो में अपना बेस्ट दिया है। वह बिना डरे हर चुनौती का सामना करते हैं और किसी भी स्टंट को करने के लिए हमेशा अपनी सीमाओं से आगे बढ़ते हैं। अविनाश, तुमने दिखाया है कि आखिरकार सिर्फ कड़ी मेहनत ही मायने रखती है; मुझे तुम पर बहुत गर्व है।"
कौन हैं खतरों के खिलाड़ी के विजेता अविनाश मिश्रा
अविनाश मिश्रा फेमस टीवी एक्टर और रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी हैं, जो ये तेरी गलियां जैसे सीरियल में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 2017 में सेठजी शो में बाजीराव का रोल निभाकर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके साथ वो साल 2017 में 'इश्कबाज' में दिखाई दिए। खतरों के खिलाड़ी 15 के विनर अविनाश मिश्रा इससे पहले रियलिटी शो बिग बॉस 18 में भी नजर आए थे, जहां वे चौथे स्थान पर रहे।
इस साल के कौन-कौन कंटेस्टेंट्स थे शामिल
गौरतलब है कि 'खतरों के खिलाड़ी' एक रियलिटी गेम शो है जिसमें सेलेब्रिटीज अपने डर का सामना करते हैं और खतरनाक स्टंट करते हैं। 'एक्शन किंग' रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए गए सीजन 15 'डर का नया दौर' थीम पर आधारित था। अगस्त में शुरू हुआ शो की शूटिंग केप टाउन की खूबसूरत जगहों पर हुई थी और इसमें 'चैंपियंस बनाम चैलेंजर्स' का रोमांचक फ़ॉर्मेट था, जिसमें पुराने कंटेस्टेंट्स का मुकाबला नए दावेदारों से हुआ। इस साल के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में रुबीना दिलैक, जैस्मीन भसीन, करण वाही, अविनाश मिश्रा, ऋत्विक धनजानी, गौरव खन्ना, अविका गोर, फरहाना भट, हर्ष गुजराल, विशाल आदित्य सिंह, ओरी, शगुन शर्मा और रूहानिका धवन जैसे कई नाम शामिल थे।
ये भी पढ़ेंः- Bigg Boss 20: बिग बॉस से बाहर होने के बाद छलका ईशा रिखी का दर्द, बोलीं हमेशा रहेगा ये मलाल
अन्य प्रमुख खबरें
-
Bigg Boss 20 से बाहर होने के बाद छलका ईशा रिखी का दर्द
2026-10-05
-
Drishyam 3 ने दो दिन में ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
2026-10-04
-
Garba की हलचल: अहमदाबाद में मां अम्बे के welcome में करेंगे गरबा डांस
2026-10-04
-
Drishyam 3 Box Office: दृश्यम 3 ने पहले ही दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई
2026-10-03
-
Drishyam 3 X Review: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का चला जादू
2026-10-02
-
नवजोत सिंह सिद्धू बन गए दादा, घर आई नन्ही परी ! पोती का नाम रखा 'आर्या'
2026-10-02
-
नुसरत भरूचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, रीढ़ की हड्डी टूटी !
2026-10-02
-
Bigg Boss 20 से बाहर हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी
2026-10-01
-
Drishyam 3 ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, अजय देवगन ने मोहनलाल से की खास अपील
2026-10-01
-
CINTAA विवाद: उपासना सिंह और नगमा का पूनम ढिल्लो-पद्मिनी कोल्हापुरे पर गंभीर आरोप
2026-10-01
-
Aishwarya बच्चन पेरिस से लौटने पर हुईं हैरान, अभिनेत्री के मोटापा पर किया कमेंट
2026-09-30
-
उर्वशी रौतेला ने AI कंपनी पर ठोका 7,000 करोड़ रुपये का जुर्माना
2026-09-29
-
Aishwarya Rai: पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय ने बिखेरा जलवा
2026-09-29
-
Bigg Boss 20: नॉमिनेट हुईं आम्रपाली-रीति के समर्थन में उतरीं अक्षरा सिंह
2026-09-29
-
अभिनय की बारीकियां सीखने में सीनियर्स ने की मदद: दिव्या दत्ता
2026-09-27