करण कक्कड़ मर्डर केस: दोस्ती, धोखा और बेरहमी से हत्या, ऐसे खुला था पूरा राज
खबर सार :-
बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक ऐसी मर्डर मिस्ट्री, जोकि एक दशक पहले ही हो चुकी है, लेकिन उसका पर्दाफाश अब हुआ है। मुंबई में प्रोड्यूसर बनने का सपना देखने वाले करण कक्कड़ की जिंदगी करियर की उड़ान भरने से पहले ही खत्म हो गई।
खबर विस्तार : -
Karan Kakka: बॉलीवुड इंडस्ट्री में प्रोड्यूसर बनने का सपना लेकर आए करण कक्कड़ की किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। दरअसल करण पेशे से एक बिजनेसमैन थे, जो मुंबई में आकर प्रोड्यूसर बनना चाहते थे, लेकिन वो एक बहुत बड़ी साजिश के शिकार हो गए और कुछ लोगों ने मिलकर उन्हें ऐसी मौत दी, जिसे सुनकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
करण कक्कड़ की मौत का खुलासा
करण कक्कड़ साल 2012 में प्रोड्यूसर बनने का सपना लेकर मुंबई आए। इसके पहले वो दिल्ली में एक बिजनेसमैन थे। मुंबई आने के बाद उन्होंने एक सेकंड-हैंड BMW कार खरीदी। इसके पीछे फिल्म जगत के लोगों से जान-पहचान बढ़ाने की वजह थी। हालांकि इसी कारण वो की लोगों की नजरों में आ गए और उनका सीधा निशाना बन गए। करण के मौत के मुख्य आरोपी गैंगेस्टर विजय पलांडे, उसका साथी धनंजय शिंदे और एक्ट्रेस बनने का सपना देख रही सिमरन सूद ने मिलकर साजिश रची थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि सबसे पहले सिमरन ने करण से दोस्ती करने का नाटक किया, जिसके बाद उसे पता चला कि करण आर्थिक रुप से काफी मजबूत हैं तो उसने करण से झूठा वादा किया और प्रोजेक्ट दिलाने की बात की। करण उस पर काफी भरोसा करने लगे थे। एक दिन उसने करण को मीटिंग के नाम पर एक फ्लैट में बुलाया, जहां पहले से ही सिमरन के साथी पलांडे और धनंजय उनका इंतजार कर रहे थे।
नींद की गोली देने के बाद गला काटकर हत्या
करण जब वहां पहुंचे तो पता चला कि वह सिमरन की जाल में बुरी तरह फंस गए हैं। उसी समय तीनों ने मिलकर उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद उनके बैंक कार्ड ले लिए और अकाउंट से सारे पैसे निकाल लिए। आरोपियों ने उनके क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग भी की। जब उन्होंने सारे पैसे निकाल लिए तो तय किया कि करण को जिंदा नहीं छोड़ सकते। पुलिस की जांच के मुताबिक आरोपियों ने उनके सामने मरने के दो तरीके रखे, जिसमें पहला तरीका था कि होश में रहते हुए उनका गला काट दिया जाए या फिर नींद की गोलियां खिला दी जाए। करण ने दूसरा ऑप्शन चुना। जिसके बाद आरोपियों ने पहले उन्हें 14 नींद की गोलियां खिलाई, इसके बाद जब वो बेसुध हो गए तो बाथरुम में ले जाकर उनका गला काट दिया। इसके बाद आरोपियों ने लाश के टुकड़े किए और करण की BMW कार में रखकर मुंबई से बाहर ले गए। आरोपी कुंभारली घाट पहुंचे, जहां उन्होंने घने जंगलों से घिरे एक दूर-दराज पहाड़ी के पास लाश के टुकड़े फेंक दिए।
हनीश ने गुमशुदगी दर्ज कराई
यह घटना तब सामने आई जब करण के भाई हनीश ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। उसे अपने भाई की तलाश में एक सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसमें आरोपी करण का ATM कार्ड इस्तेमाल करते हुए देखे गए। इसके बाद हनीश ने यह फुटेज अंबोली पुलिस को सौंपा और जांच की मांग की, लेकिन कार्रवाई न होने पर निराश होकर दिल्ली लौट आया। इसके कुछ समय बाद एक और हत्या हुई, जिसमें पलांडे और उसके साथियों की गिरफ्तारी हुई। इस खबर की सूचना मिलते ही हनीश मुंबई लौटा और जांच टीम से संपर्क किया। पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद दोनों ने अपना जुर्म कबूल लिया। आरोपियों को कथित बयान के आधार पर कुंभारली के जंगलों में करण के अवशेष बरामद किए गए।
ये भी पढ़ें: राजेश खन्ना की को-स्टार लैला खान की दर्दनाक कहानी, पूरे परिवार समेत हुई थीं लापता, फार्महाउस से मिले 6 कंकाल
अन्य प्रमुख खबरें
-
बॉक्स ऑफिस पर 'Awarapan 2' का दबदबा बरकरार
2026-08-18
-
अभिनेत्री अंतरा ने एफआईआर की खबर में उनका फोटो लगाने पर दी चेतावनी
2026-08-18
-
Mukesh Khanna ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, बोले-'वंदे मातरम बने राष्ट्रगान'
2026-08-17
-
गोविंदा-सुनीता के झगड़ें से परेशान कश्मीरा के कई पोस्ट, कम उम्र की एक्ट्रेस बन गई मुसीबत
2026-08-17
-
Ananya Raj Death: नींद में ही थम गईं एक्ट्रेस 'अनन्या राज' की सांसें
2026-08-17
-
अंतरा सोहम बनर्जी का हंगामा, गिरफ्तार-रिहा, रेलवे पुलिस पर किया था हमला
2026-08-16
-
हौसले की उड़ान से फिल्म इंडस्ट्री में सोनम बाजवा को मिली पहचान
2026-08-16
-
स्वतंत्रता दिवस पर OTT पर देखें देशभक्ति से भरपूर ये वेब सीरीज
2026-08-15
-
स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंगा बॉलीवुड, सेलेब्स ने ऐसे दी शुभकामनाएं
2026-08-15
-
Independence Day: ये 5 फिल्में दिखाती हैं भारत के वीर सपूतों की कहानी
2026-08-15
-
Awarapan 2 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' की धमाकेदार ओपनिंग
2026-08-14
-
रानी मुखर्जी को मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि, शाहरुख पा चुके यह सम्मान
2026-08-14
-
Awarapan 2 Review: शिवम पंडित बन छाए इमरान हाशमी, जानें कैसी है फिल्म
2026-08-14
-
90 के दशक की नेशनल क्रश मयूरी कांगो आज हैं कॉरपोरेट जगत का बड़ा नाम
2026-08-14
-
संघर्षाें के दौर से गुजरीं और दमदार आवाज बनीं सुनिधि चौहान, पांच साल से कर रही हैं गायकी
2026-08-13