Dileep Raj Death: कन्नड़ फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर और प्रोड्यूसर दिलीप राज का निधन हो गया है। उन्होंने 47 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। इस खबर के बाद पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह दिलीप राज की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उनके सीने में अचानक तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें बेंगलुरु के कुमारस्वामी लेआउट इलाके में स्थित अपोलो अस्पताल ले जाया गया। जहां काफी कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। अस्पताल पहुंचने के कुछ ही देर बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक था।
जैसे ही दिलीप राज के निधन की खबर फैली, कन्नड़ फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। फैंस सोशल मीडिया पर लगातार अपना दुख ज़ाहिर कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि इंडस्ट्री ने एक बेहद टैलेंटेड कलाकार खो दिया है। कई साथी कलाकारों ने उन्हें एक मेहनती, विनम्र और नेक दिल इंसान बताया।
दिलीप राज का जन्म 2 सितंबर, 1978 को बेंगलुरु में हुआ था। बचपन से ही उनका रुझान कला और मनोरंजन की दुनिया की ओर था। कॉलेज के दिनों में उन्होंने थिएटर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी एक्टिंग स्किल्स को निखारा। थिएटर की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के बाद, दिलीप राज ने टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा। उन्होंने छोटे पर्दे से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। शुरुआत में उन्होंने कई कन्नड़ सीरियल्स में काम किया और धीरे-धीरे दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गए।
'कंबदा माने', 'जननी', 'अर्ध सत्य', 'रंगोली', 'मांगल्य' और 'कुमकुम भाग्य' जैसे सीरियल्स ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। इसके बाद, दिलीप राज ने सिनेमा की दुनिया में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2005 में रिलीज़ हुई फिल्म बॉयफ्रेंड से की। हालांकि, उन्हें असली पहचान 2007 की फिल्म मिलन से मिली।
इस फिल्म में उन्होंने एक विलेन का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके किरदार ने दर्शकों पर एक गहरी छाप छोड़ी, और जल्द ही उन्होंने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकारों में अपनी एक खास जगह बना ली। इसके अलावा, उन्होंने '7 ओ क्लॉक' 'यू-टर्न' और 'लव मॉकटेल 3' जैसी फिल्मों में भी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी।
एक्टिंग के अलावा, दिलीप राज ने एक प्रोड्यूसर के तौर पर भी अपनी एक अलग पहचान बनाई। अपने प्रोडक्शन हाउस, डीआर क्रिएशंस (DR Creations) के जरिए, उन्होंने कई टेलीविज़न शो प्रोड्यूस किए। सीरियल 'हिटलर कल्याणा' (Hitler Kalyana) के साथ उन्हें एक प्रोड्यूसर और एक एक्टर दोनों ही रूपों में जबरदस्त सफलता मिली। यह शो दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय साबित हुआ।
अन्य प्रमुख खबरें
Sunny Leone Birthday: सनी लियोनी बनना चाहती थीं नर्स, लेकिन किस्मत ने उन्हें बना दिया....
गोल्ड गाला में प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस ने खींचा सबका ध्यान, 8 साल बाद करेंगी बॉलीवुड में वापसी
2 दिन में 10 करोड़ की मांग वरना जान से मारने की धमकी, निशाने पर एल्विश
'बंदर' का धमाकेदार टीजर रिलीज, बॉबी देओल ने मचाया धमाल
Shakti Kapoor death rumour: अपनी मौत की अफवाह पर आगबबूला हुए शक्ति कपूर, जारी किया वीडियो
The last tenant film: 25 साल बाद रिलीज हुई 'द लास्ट टेनेंट', इरफान खान विद्या बालन मेन लीड रोल में
Raja Shivaji Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'राजा शिवाजी' का जलवा बरकरार, छठे दिन भी की तगड़ी कमाई
Nora Fatehi NCW Hearing : 'सरके चुनर' विवाद, महिला आयोग के समक्ष अपनी सफाई पेश करेंगी नोरा फतेही
‘राजा शिवाजी’ की सफलता पर खुलासा: एक्टर्स ने ली कितनी फीस? रितेश देशमुख ने बताई पूरी सच्चाई
हीरामंडी को 2 साल पूरे होने पर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली ने जारी किया भावुक पोस्ट