Bharat Bhhagya Viddhaata: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
खबर सार :-
Bharat Bhagya Vidhata: कंगना रनौत की आने वाली फ़िल्म 'भारत भाग्य विधाता' रिलीज डेट सामने आ गई। साथ ही फ़िल्म का एक पोस्टर भी जारी हुआ है जिसमें फ़िल्म के टाइटल के साथ-साथ कई लोगों की तस्वीरें भी नजर आ रही हैं। 26 नवंबर, 2008 की घटनाओं के दौरान कामा अस्पताल के नायकों पर आधारित यह फ़िल्म, वहां के आम कर्मचारियों की बहादुरी को दिखाती है।
खबर विस्तार : -
Bharat Bhagya Vidhata Release Date: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पिछले कई दिनों से फिल्मों से ज्यादा राजनीति में सक्रिय रही हैं। हालांकि, उनके प्रशंसकों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कंगना रनौत एक बार फिर देश के नायकों की कहानियां बड़े पर्दे पर ला रही हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' की रिलीज डेट अब आधिकारिक तौर पर घोषित कर दी गई है।
Bharat Bhagya Vidhata: इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
फिल्म निर्माताओं ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर जारी किया, जिसके साथ कैप्शन दिया गया था: "आम लोगों की एक असाधारण कहानी। उस रात की कहानी जब इंसानियत डर से बड़ी साबित हुई; जब ज़िम्मेदारी ने बलिदान का रूप ले लिया; जब एकता हमारा कर्तव्य बन गई; और जब साहस ने अनगिनत जानें बचाईं। भारत के सच्चे नायकों की अनकही कहानी। फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।"
Bharat Bhagya Vidhata: फिल्म की कहानी
असल में, यह फिल्म उन नायकों की कहानियों को सामने लाती है जिनके योगदान इतिहास के पन्नों में दबे और भुला दिए गए थे। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म, केवल हथियारों और हिंसा पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय मानवीय इरादों और नैतिक साहस पर रोशनी डालती है। फिल्म की कहानी मुख्य रूप से सरकारी अस्पतालों के गलियारों और वार्डों के इर्द-गिर्द घूमती है।
यह फिल्म 26 नवंबर 2008 की रात जब मुंबई आतंक की आग में जल रही थी, तब कामा अस्पताल के भीतर एक अलग ही जंग लड़ी जा रही थी। जहां बाहर आतंकी गोलियां बरसा रहे थे, वहीं अस्पताल के अंदर निहत्थे कर्मचारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर लगभग 400 मरीजों और उनके परिवारों को बचाया। यह फिल्म अस्पताल के हर उस कर्मचारी को सम्मान देती है जिनमें नर्स, वार्ड बॉय, सफाई कर्मचारी, लिफ्ट ऑपरेटर, सुरक्षा गार्ड और प्रशासनिक कर्मचारी शामिल हैं। उस रात, उनके पास वहां से भाग जाने का विकल्प था, लेकिन उन्होंने रुककर अपना कर्तव्य निभाने का फैसला किया।
जांबाज नर्स के रोल में नजर आएंगी कंगना
इस फिल्म में एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक जांबाज नर्स का किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म मनोज तापड़िया ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म को पेन स्टूडियोज, मणिकर्णिका फ़िल्म्स और परम हंस क्रिएशन्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। कंगना रनौत के साथ-साथ, फ़िल्म में गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलार, सुहिता थट्टे, रसिका अगाशे, आदित्य मिश्रा और ज़ाहिद खान जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। यह फिल्म 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
यामी गौतम की 'नई नवेली' में एक्शन-मिस्ट्री के साथ कॉमेडी का तड़का
2026-10-16
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10