काजल अग्रवाल ने खोले राज क्यों ठुकराईं कई फिल्में, बोलीं- अपनी सीमा कभी पार नहीं करूंगी

खबर सार :-

हाल ही में काजल अग्रवाल ने फिल्मों में बोल्डनेस को लेकर बड़ी बात कही है। उनका कहना है कि वो ऐसी फिल्मों में काम करना चाहती हैं, जो उनका बेटा गर्व से देख सके। बता दें कि काजल साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत चुकी हैं।
काजल अग्रवाल ने खोले राज क्यों ठुकराईं कई फिल्में, बोलीं- अपनी सीमा कभी पार नहीं करूंगी

खबर विस्तार : -

Kajal Aggarwa: साउथ की फेमस एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने हाल ही में फिल्मों में किए जाने वाले रोमांटिक सीन को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने अपने व्यक्तिगत दायरे का सम्मान करते हुए फिल्मों में असहज रोल नहीं किया। काजल फिलहाल एक बेटे की मां हैं और उनका कहना है कि मां बनने के बाद फिल्मों में इस तरह के सीन को लेकर वो और भी ज्यादा सजग हो गई हैं। उनका कहना है कि जब भी उनका बेटा अपनी मां की फिल्में देखे तो उसे गर्व महसूस हो। 

काजल अग्रवाल ने फिल्मों में रोमांटिक सीन को लेकर कही बड़ी बात

आजकल फिल्मों में रोमांटिक पलों को दिखाना बेहद आम हो गया है, लेकिन आज भी शादीशुदा एक्ट्रेस को इन सीन में देखने के बाद कई लोग टिप्पणी करते हैं। हाल ही में अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक में यश और कियारा के रोमांटिक सीन को देखने के बाद जहां कई लोग उनकी तारीफ कर रहे थे,वहीं दूसरी ओर कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे थे, हालांकि दोनों में सबसे ज्यादा ट्रोलिंग कियारा आडवाणी को झेलनी पड़ी। हाल ही में काजल अग्रवाल ने मेल और फीमेल के बीच इस धारणा को लेकर अपनी राय व्यक्त की है। एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि इस तरह के सीन करना या न करना एक्टर या एक्ट्रेस की अपनी पसंद होती है। उनके मुताबिक एक्टर को सोचना चाहिए कि उन्हें किन चीजों का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी के मना करने वाली बात नहीं है, फैसला आपका होता है कि आपको क्या करना है और क्या नहीं करना है। 

रोमांटिक सीन के कारण कई फिल्मों को किया रिजेक्ट

काजल ने रोमांटिक सीन को लेकर एक्ट्रेस के बारे में कहा कि महिलाओं को इसलिए निशाने पर लिया जाता है क्यों कि वो अक्सर चींजों को लेकर बहुत सतर्क रहती हैं। उन्होंने अपने बारे में बताते हुए कहा कि मैंने ऐसे रोल नहीं किए हैं और न ही पर्दे पर रोमांटिक सीन दिखाई है। उनका कहना है कि इस तरह के रोल को लेकर वो काफी असहज महसूस करती हैं। काजल साफ मना कर देती हैं और इस कारण उन्होंने कई बड़ी फिल्मों को रिजेक्ट किया है। हालांकि उनका कहना है कि इस बात का उन्हें बिल्कुल भी अफसोस नहीं है। यह उनका व्यक्तिगत दायरा है, जिसे वो क्रॉस नहीं करना चाहती हैं। यह उनके लिए काफी व्यक्तिगत चीज है। काजल मां बनने के बाद पहले से ज्यादा सतर्क हो गई हैं।

फिल्मों के चुनाव को लेकर काफी सावधान रहती हैं काजल

एक्ट्रेस का कहना है कि मां बनने के बाद उनका मानना है कि जब भी उनका बेटा अपनी मां की फिल्में देखे तो उसे कभी भी असहज न महसूस हो और ना ही कभी उसके मन में ये बात आए कि मेरी मां ने ये सीन क्यूं किया। यही कारण है कि काजल अपनी फिल्मों को लेकर काफी सावधान रहती हैं। उनका कहना है कि वो अपनी फिल्मों का चुनाव करते समय अपने बेटे को ध्यान में रखकर करती हैं, ताकि उनका बेटा गर्व से अपनी मां की फिल्में देख सके। बता दें कि काजल ने बिजनेसमैन गौतम किचलू से शादी की है। उनका 4 साल का बेटा है। हाल ही में 24 जुलाई को काजल की अपकमिंग फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़ें: राजेश खन्ना की को-स्टार लैला खान की दर्दनाक कहानी, पूरे परिवार समेत हुई थीं लापता, फार्महाउस से मिले 6 कंकाल

अन्य प्रमुख खबरें