Jai Somnath Teaser: संजय लीला भंसाली दिखाएंगे सोमनाथ मंदिर का संघर्षमयी इतिहास, रिलीज हुआ टीजर
खबर सार :-
Jai Somnath Teaser Release: भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज फ़िल्ममेकर संजय लीला भंसाली और केतन मेहता पहली बार साथ आए हैं। दोनों ने मिलकर ऐतिहासिक फ़िल्म जय सोमनाथ की घोषणा की है। यह फ़िल्म गुजरात के मशहूर सोमनाथ मंदिर के इतिहास पर आधारित होगी और महमूद ग़ज़नी द्वारा मंदिर पर हमले और उसके बाद के पुनर्निर्माण की कहानी को बड़े पर्दे पर लाएगी।
खबर विस्तार : -
Jai Somnath Teaser: 'बाजीराव मस्तानी', 'राम लीला', 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जैसी फिल्में बनाने वाले दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) अब केतन मेहता (Ketan Mehta) के साथ मिलकर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार हैं। इस बार, फ़िल्म कोई लव स्टोरी या जंग नहीं है, बल्कि सनातन धर्म पर हुए हमलों और धर्म की रक्षा करने वालों के खून की कहानी है। डायरेक्टर ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आने वाली फ़िल्म "जय सोमनाथ" की पहली झलक साझा की है, जिसे देखकर आपके भी रोंगटे ज़रूर खड़े हो जाएंगे।
Jai Somnath Teaser: जय सोमनाथ का टीजर जारी
मेकर्स ने केतन मेहता के डायरेक्शन में बनी "जय सोमनाथ" की पहली झलक रिलीज़ कर दी है। वीडियो में पहले सोमनाथ मंदिर को टूटते हुए दिखाया गया है, लेकिन फिर धूल के पीछे नए सोमनाथ मंदिर की झलक दिखाई देती है। वीडियो से साफ है कि इस बार भंसाली प्रोडक्शंस की यह फिल्म इतिहास को फिर से ज़िंदा करेगी। वीडियो के साथ शेयर किए गए कैप्शन में लिखा है, "मंदिर टूट सकते हैं, लेकिन आस्था नहीं। संजय लीला भंसाली पेश करते हैं 'जय सोमनाथ', जिसे केतन मेहता ने डायरेक्ट किया है।" यह फिल्म 2027 में रिलीज़ होगी, लेकिन स्टार कास्ट और रिलीज़ डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है।
क्या होगी फिल्म की कहानी
बता दें कि साल 1025–1026 ईस्वी में, भारत पर कई बार हमला करने वाले गजनवी ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर को निशाना बनाया और मंदिर का शाही खजाना खाली कर दिया। गजनवी यहीं नहीं रुका; उसने मंदिर को नुकसान पहुंचाया और शिवलिंग को तोड़ने की कोशिश की। हालांकि, यह मंदिर सिर्फ आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि सनातन धर्म के साहस का भी प्रतीक है, जिसमें गिरने के बाद फिर से उठने की ताकत है।
Jai Somnath Teaser: इतिहास के पन्ने पलटने की तैयारी
इस साल मंदिर के टूटने की 1000वीं सालगिरह है। इस मौके पर पूरे देश में सोमनाथ के इतिहास और शान के बारे में बताया गया। भंसाली की फिल्म भी इतिहास के पन्नों को पर्दे पर फिर से दिखाने के लिए तैयार है। "जय सोमनाथ" के अलावा, संजय लीला भंसाली की "लव एंड वॉर" भी आ रही है, जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट अभी पक्की नहीं है। कहा जा रहा है कि फिल्म 2026 के आखिर में रिलीज होगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
यामी गौतम की 'नई नवेली' में एक्शन-मिस्ट्री के साथ कॉमेडी का तड़का
2026-10-16
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10