Drishyam 3 X Review: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का चला जादू, क्लाइमैक्स देख दंग रह गए दर्शक

खबर सार :-

Drishyam 3 X Review: अजय देवगन की फ़िल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूज़न' आखिरकार 2 अक्टूबर को रिलीज हो गई है और विजय सलगांवकर की कहानी के इस आखिरी चैप्टर को लेकर लोगों का उत्साह सोशल मीडिया पर साफ देखा जा सकता है।
Drishyam 3 X Review: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का चला जादू

खबर विस्तार : -

Drishyam 3 X Review: अजय देवगन (Ajay Devgan) की बहुप्रतीक्षित क्राइम ड्रामा 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। अजय देवगन एक बार फिर 'विजय सालगांवकर' के रोल में वापस आ गए हैं और ये विजय सलगांवकर की कहानी का आखिरी चैप्टर है। रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा थी और यह उत्साह सिनेमाघरों में भारी भीड़ के रूप में दिखा। 'दृश्यम 3' हर उम्र के दर्शकों को पसंद आई। सिनेमाघरों से निकलते दर्शक खुश दिखे और कई लोग फिल्म के क्लाइमेक्स से हैरान थे।

फिल्म को लेकर आए अच्छे रिएक्शन

एक दर्शक ने कहा, "आप इसे 2026 की सबसे बेहतरीन फिल्म कह सकते हैं; हमें यह बहुत पसंद आई। कहानी ही फिल्म की जान है—इसे देखते हुए बोर होना नामुमकिन है। मुझे लगता है कि अक्षय खन्ना को इस फिल्म में होना चाहिए था, हालांकि जयदीप अहलावत ने भी बहुत अच्छा काम किया है।" एक और दर्शक ने कहा, "जिन्होंने पिछली फिल्में देखी हैं, वे समझ जाएंगे कि कहानी आखिर किस ओर जाती है। पूरी टीम ने शानदार काम किया है।"

एक दर्शक ने टिप्पणी की, "इस फिल्म को देखते हुए आप एक मिनट के लिए भी बोर नहीं होंगे। इसे इतनी बेहतरीन तरीके से बनाया गया है कि इसकी जितनी भी तारीफ की जाए, कम है। बैकग्राउंड म्यूजिक कमाल का है, जिससे हर सीन और भी असरदार लगता है। हमने अक्षय खन्ना को जरूर याद किया, लेकिन जयदीप अहलावत ने भी शानदार परफॉर्मेंस दी है।" सभी से फिल्म देखने की अपील करते हुए एक महिला दर्शक ने कहा, "फिल्म वाकई कमाल की है और मैं चाहूंगी कि हर कोई इसे देखे; जिन्होंने पहले दो भाग देखे हैं, उन्हें यह तीसरी फिल्म भी जरूर देखनी चाहिए।"

क्लाइमेक्स पर फिदा हुए दर्शक

सोशल मीडिया पर दर्शक अजय देवगन स्टारर इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। स्टोरी-ट्विस्ट के साथ-साथ इसके क्लाइमेक्स की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं। एक दर्शक ने फिल्म देखने के बाद फिल्म पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'मैं 'स्पेक्टम 3' देख रहा हूं और इस बार विक्टर सालगावंकर की कहानी में जो देख रहा है, उसे खुद देखना जरूरी है।' वहीं, कई दर्शकों ने कहानी में कॉन्स्टेंट बने रहने वाले की प्रॉपर्टी की बात कही। एक ने लिखा- 'जब भी इंटेंस रोल्स की बात आती है, अजय देवगन हर बार कमाल कर देते हैं। वॉक्स लीड से जाहिर तौर पर जयदीप अहलावत भी प्रभावित हैं। स्क्रीनप्ले और राइटिंग भी आसान है। निर्देशन है। सीरीज को ख़त्म करने का ये शानदार तरीका है। शानदार फिल्म।'

ये भी पढ़ेंः- कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी निजी जिंदगी को न बनाएं तमाशा'

सोशल मीडिया पर लोग फिल्म के आखिरी 30 मिनट की सबसे ज़्यादा तारीफ़ कर रहे हैं। एक यूज़र ने X पर बिना कोई स्पॉइलर दिए लिखा, "मैं कोई स्पॉइलर नहीं दूंगा, लेकिन आखिरी 30 मिनट जबरदस्त हैं। क्लाइमैक्स जानने के लिए आपको खुद थिएटर जाना होगा।" वहीं, एक और यूज़र ने कहा कि फिल्म के आखिरी 30 मिनट बेहद दिलचस्प हैं और कहानी को एक संतोषजनक अंजाम तक पहुंचाते हैं।

रिलीज से पहले ही बनाई मजबूत पकड़

'दृश्यम 3' ने एडवांस बुकिंग में एक अहम मुकाम हासिल कर लिया था। Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, फ़िल्म ने छह शो की तारीखों में लगभग ₹51.45 करोड़ की एडवांस बुकिंग दर्ज की। अब सबकी नजरें ओपनिंग डे कलेक्शन के आंकड़ों पर टिकी हैं। सोशल मीडिया पर फ़िल्म को अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इसे मौजूदा हाइप और लोगों के बीच हो रही चर्चा से कितना फायदा मिलता है।

दृश्यम 3' की कहानी कुछ इस तरह है

'दृश्यम 3' विजय सलगांवकर नाम के एक आम पारिवारिक व्यक्ति की कहानी है। जब एक मर्डर के बाद उसका परिवार मुश्किल में पड़ जाता है, तो वह उन्हें बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाता है। अजय देवगन तीसरे भाग में विजय के रूप में वापसी कर रहे हैं, जबकि तब्बू IG मीरा देशमुख और श्रिया सरन नंदिनी के रूप में अपनी भूमिकाएँ दोहरा रही हैं। रजत कपूर भी फिल्म की कास्ट का हिस्सा हैं।

ये भी पढ़ेंः- नुसरत भरूचा का बाली में एक्सीडेंट, रीढ़ की हड्डी टूटी ! एयर एंबुलेंस से लाया जा रहा मुंबई

अन्य प्रमुख खबरें