Dhurandhar 2 Trailer: 5 मार्च नहीं अब इस दिन जारी होगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर, फिल्म की रिलीज डेट भी आई सामने
खबर सार :-
Dhurandhar 2 trailer release date: धुरंधर 2 के ट्रेलर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह 3 मार्च को होली के मौके पर रिलीज़ होगी। हालांकि मेकर्स ने अभी तक यह नहीं बताया है कि रणवीर सिंह की "धुरंधर 2" का ट्रेलर कब रिलीज़ होगा.....
खबर विस्तार : -
Dhurandhar 2 Trailer release date: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर फिल्म धुरंधर ने सबके होश उड़ा दिए थे और अब लोग इसके सीक्वल धुरंधर 2 ('धुरंधर: द रिवेंज') का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। जैसे-जैसे 'धुरंधर: द रिवेंज' की रिलीज़ डेट पास आ रही है, वैसे-वैसे दर्शकों का एक्साइटमेंट बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि इसका टीजर तो कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सका क्योंकि वह फिल्म के एंड क्रेडिट नोट के दौरान ही देख लिया था। लेकिन ट्रेलर को लेकर काफ़ी एक्साइटमेंट है। पहले खबर थी कि ट्रेलर 5 मार्च को रिलीज़ होगा। लेकिन अब खबर आई है कि ट्रेलर रिलीज डेट चेंज हो गई है।
Dhurandhar 2 trailer release date: कब रिलीज होगा ट्रेलर
खबरें थी कि 'धुरंधर 2' का ट्रेलर 5 मार्च की जगह 3 मार्च, 2026 को रिलीज़ होगा। जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई थी। बताया गया था कि इसे होली के मौके पर 3 मार्च को रिलीज किया जाएगा लेकिन ये महज अफवाह है, इसमें कोई सच्चाई नहीं है। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने अपनी X पोस्ट में इन कयासों का खंडन किया है। मेकर्स ने अभी तक इसके लिए आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। मतलब फिल्म की रिलीज में महज दो हफ्ते बचे हैं और अभी मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर के बारे में कोई अपडेट नहीं दिया है।
Dhurandhar 2 release date: कहानी में खुलेंगे कई राज
दरअसल फिल्म 'धुरंधर 2' न सिर्फ कहानी को आगे बढ़ाएगी बल्कि पहले पार्ट में छिपे कई राज भी सामने लाएगी। ट्रेलर में दिखाए गए कुछ सीन फैंस के लिए नए ट्विस्ट और सरप्राइज का काम करेंगे। सीक्वल में हमजा के कैरेक्टर के और भी नए वर्जन सामने आएंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह एक नए अवतार में नज़र आ सकते हैं। लयारी के किंग के रूप में उनका फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन फैंस के लिए एक मजेदार सरप्राइज है। अब सभी को यह जानने का इंतजार है कि लयारी का नया किंग हमजा कैसे काम करेगा और वह भारत की मदद कैसे करेगा।
Dhurandhar 2 release date: 19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म को जियो स्टूडियोज और आदित्य धर के B6 स्टूडियोज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह पार्ट 1 से बड़े स्केल और गहरी कहानी होने वाली है। टीजर में रणवीर सिंह का दमदार एक्शन और नया अवतार दिखाया गया है। यह फिल्म ईद, 19 मार्च, 2026 को रिलीज़ होगी और उम्मीद है कि यह फैंस के लिए साल की सबसे बड़ी एक्शन मूवी होगी। यह फिल्म साउथ स्टार यश की 'टॉक्सिक' से भिड़ेगी। दोनों फिल्में पैन इंडिया रिलीज़ होंगी। इतना ही नहीं, अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर की 'डकैत' भी उसी दिन रिलीज़ होगी, जिससे बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला कड़ा होगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन जीतता है और कौन हारता है।
Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' के स्टार कास्ट
इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ एक बार फिर सारा अली खान, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और राकेश बेदी नज़र आएंगे। ऐसी भी चर्चा है कि यामी गौतम भी कैमियो करेंगी। 'धुरंधर 2' का रनटाइम 3 घंटे 55 मिनट का होगा। इसका मतलब है कि फिल्म पहले पार्ट से लंबी होगी। 'धुरंधर' का रनटाइम 3 घंटे 34 मिनट और 1 सेकंड का था।
'धुरंधर' ने की ज़बरदस्त कमाई
गौरतलब है कि 'धुरंधर' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफ़िस पर 1,300 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई की। इसलिए, मेकर्स को 'धुरंधर 2' से और भी ज़्यादा उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म भी अच्छी कमाई करेगी। हालांकि ये फिल्म मेकर्स की उम्मीदों पर खरी उतरती है या नहीं, यह तो रिलीज़ के बाद ही पता चलेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
यामी गौतम की 'नई नवेली' में एक्शन-मिस्ट्री के साथ कॉमेडी का तड़का
2026-10-16
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10