Dhurandhar 2 Release date: धुरंधर-2 पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, हटाए गए कई सीन्स, 19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म
खबर सार :-
Dhurandhar 2 Release Date: डायरेक्टर आदित्य धर की फ़िल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म सर्टिफ़िकेशन (CBFC) से 'A' सर्टिफ़िकेट मिल गया है, लेकिन इसके लिए 21 बदलाव करने पड़े। कई हिंसक सीन हटा दिए गए हैं और गालियों को म्यूट कर दिया गया है।
खबर विस्तार : -
Dhurandhar 2 Release Date: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'धुरंधर द रिवेंज' (धुरंधर 2) रिलीज को तैयार है। 18 मार्च को फिल्म का पेड प्रीव्यू होगा और 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज से ठीक एक दिन पहले, सेंट्रल बोर्ड (CBFC) ने 'A' सर्टिफिकेट देते हुए फिल्म के प्रदर्शन को मंज़ूरी दे दी। हालांकि रिलीज से पहले आदित्य धर की फिल्म में 21 कट्स और कुछ बदलाव किए गए हैं। ये बदलाव 17 मार्च को सर्टिफिकेट मिलने के ठीक एक दिन पहले पूरे किए गए।
Dhurandhar 2 Release Date: मारपीट गाली-गलौज पर चली CBFC की कैंची
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की आधिकारिक सूची के अनुसार, फिल्म से कुल 1 मिनट और 34 सेकंड (94 सेकंड) का फुटेज हटा दिया गया है। बोर्ड ने फ़िल्म के लिए सुझाए गए कुल 21 बड़े बदलावों में से चार में कुछ खास बदलाव करने का सुझाव दिया था। इनमें हिंसक दृश्यों को हटाना शामिल था, जैसे आंख फोड़ना, सिर काटना, सिर पर सीमेंट के ब्लॉक या हथौड़े से वार करना। साथ ही ‘किकिंग’का सीन 24 सेकंड छोटा करना शामिल है।
इसके अलावा गाली-गलौज वाले शब्दों को म्यूट या रिप्लेस किया गया। इन बदलावों के बावजूद, फिल्म को 'A' सर्टिफ़िकेट दिया गया है, जिसका मतलब है कि इसे सिर्फ़ 18 साल और उससे ज़्यादा उम्र के दर्शक ही देख सकते हैं। इसके अलावा, सबटाइटल में नोटबंदी से जुड़ी तारीखों को ठीक किया गया है, और जानकारी वाले टेक्स्ट में 'लाहौर' शब्द की जगह 'दिल्ली' कर दिया गया है।
धुरंधर से 15 मिनट लंबी है Dhurandhar 2
फिल्म का फाइनल रनटाइम अब 3 घंटे 49 मिनट 6 सेकंड है, जो पहली फिल्म से 14.5 मिनट ज़्यादा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जो वर्शन जमा किया गया था, वह 3 घंटे 51 मिनट का था; CBFC की कटौतियों के बाद भारतीय वर्शन विदेशी वर्शन से 5.6 मिनट छोटा हो गया है। इस मूवी में जितने भी सीन्स मन को विचलित करने वाले हैं, उन पर टैग लगा दिए गए हैं। साथ ही ड्रग्स से जुड़ी चेतावानी भी जोड़ी गई है।
Dhurandhar 2 की कहानी
बता दें कि फिल्म में रणवीर सिंह जसकीरत सिंह रंगी नाम के एक काल्पनिक जासूस का रोल कर रहे हैं, जो हमजा अली बनकर पाकिस्तान में दुश्मनों के बीच रहता है और उनके बारे में भारत को जानकारी देता है। फिल्म के पहले पार्ट में जसकीरत सिंह रंगी को एक कैदी के रूप में दिखाया गया था, जिसे ट्रेनिंग मिलने के बावजूद पाकिस्तान भेज दिया गया था। अब फिल्म के दूसरे पार्ट में जसकीरत सिंह रंगी की जिदगी से जुड़े कई राज खुलने वाले हैं।
Dhurandhar 2 की एडवांस बुकिंग जारी
रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर स्पाई-थ्रिलर 'धुरंधर 2' की एडवांस बुकिंग जारी है। फिल्म ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी मज़बूत पकड़ बना ली है। फ़िल्म ने एडवांस बुकिंग से 41 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर ली है। अगर ब्लॉक की गई सीटों को भी शामिल कर लिया जाए, तो यह आंकड़ा 46 करोड़ के आस-पास पहुंच सकता है। फिल्म एडवांस बुकिंग से भी बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाने की तैयार में है। विशेषज्ञों की मानें तो उनका अनुमान है कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ पहले ही दिन 100 करोड़ के ओपनिंग रिकॉर्ड तक पहुंच सकती है। हालांकि, अभी ऐसी सिर्फ उम्मीद की जा रही है।
Dhurandhar 2 Release Date: 19 मार्च को दुनियाभर में रिलीज होगी फिल्म
गौरतलब है कि फिल्म ('धुरंधर 2') 19 मार्च को रिलीज़ होने वाली है। ये फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा। वहीं विवादों के बावजूद, एडवांस बुकिंग अच्छी चल रही है। फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त एक्साइटमेंट है और अब सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद, इसकी रिलीज का इंतजार और भी बढ़ गया है। 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। अब देखना है कि धुरंधर 2 कितना बिजनेस कर पाती है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
यामी गौतम की 'नई नवेली' में एक्शन-मिस्ट्री के साथ कॉमेडी का तड़का
2026-10-16
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10