Deepika Padukone: दूसरी बार मां बनेंगी दीपिका पादुकोण, अनोखे अंदाज में शेयर की प्रेग्नेंसी की खुशखबरी
खबर सार :-
Deepika Padukone Second Pregnancy: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर में दूसरी बार किसी बच्चे की हंसी गूंजने वाली है। दीपिका पादुकोण एक बार फिर मां बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट के ज़रिए अपने फैंस के साथ यह खुशी की खबर शेयर की, जिसके बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।
खबर विस्तार : -
Deepika Padukone Second Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। खुद दीपिका पादुकोण ने अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज सोशल मीडिया पर शेयर की है। जैसे ही यह खबर सामने आई, फैंस और फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियों ने रणवीर-दीपिका को शुभकामनाएं भेजना शुरू कर दिया।
Deepika Padukone: अनोखे अंदाज में शेयर की खुशखबरी
बता दें कि दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर 2024 को पहली बेटी दुआ को जन्म दिया था । अब 19 महीने बाद दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी है। अभिनेत्री ने बड़े ही यूनिक स्टाइल में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की है। दीपिका-रणवीर द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई एक तस्वीर में उनकी बेटी दुआ एक पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े नजर आई, जिसने इस पल को और भी भावुक बना दिया। पोस्ट के साथ दोनों ने सिर्फ दो नजर वाले इमोजी शेयर किए, लेकिन इतना ही उनके चाहने वालों के लिए काफी था। कुछ ही देर में यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और लाखों लोगों ने इस पर प्यार जताया।
2018 में हुई थी रणवीर-दीपिका की शादी
दीपिका और रणवीर की प्रेम कहानी फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला के सेट पर शुरू हुई थी। कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, इस कपल ने 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में शादी कर ली। शादी की रस्में दीपिका की कोंकणी परंपराओं और रणवीर के सिंधी रीति-रिवाजों के अनुसार पूरी की गईं। शादी के छह साल बाद, यह कपल पहली बार माता-पिता बना और अब यह खुशी दूसरी बार (Deepika Padukone Second Pregnancy) उनके घर आने वाली है।
बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल्स में से एक
दीपिका-रणवीर को बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय कपल्स में गिना जाता है। जहाँ वे आमतौर पर अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर काफ़ी प्राइवेसी बनाए रखते हैं, वहीं उन्होंने इस खास पल को अपने फैंस के साथ शेयर करने का फ़ैसला किया, ताकि वे भी उनकी खुशी का हिस्सा बन सकें। फैंस अब इस स्टार कपल के घर आने वाले दूसरे नन्हे मेहमान का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
यामी गौतम की 'नई नवेली' में एक्शन-मिस्ट्री के साथ कॉमेडी का तड़का
2026-10-16
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10