Grammy Award 2026 : हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत से सजे मेडिटेशन एल्बम के लिए बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को मिला ग्रैमी अवॉर्ड
खबर सार :-
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने 90 वर्ष में ग्रैमी अवॉर्ड जीतकर नई उपलब्धि हासिल की है। 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में पहला ग्रैमी जीतकर वह फिर सुर्खियों में आ गए हैं। दलाई लामा को यह सम्मान उनके खास ऑडियो प्रोजेक्ट मेडिटेशन द रिफ्लेक्शन ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा के लिए मिला है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अपनी खुशी जाहिर की है। इस एल्बम का संगीत हिंदुस्तानी क्लासिकल म्युजिक से प्रेरित है।
खबर विस्तार : -
Grammy Award 2026 : बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने अपने प्रेरणादायक और अर्थपूर्ण जीवन में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जोड़ ली है। 90 साल की उम्र में उन्होंने वह कर दिखाया है, जो शायद ही किसी ने सोचा हो। 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में दलाई लामा ने अपना पहला ग्रैमी जीतकर फिर सुर्खियों में आ गए हैं। यह सम्मान उन्हें उनके खास ऑडियो प्रोजेक्ट 'मेडिटेशन: द रिफ्लेक्शन्स ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा' के लिए मिला है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जाहिर की खुशी
इस उपलब्धि के बाद दलाई लामा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा, "मैं यह सम्मान कृतज्ञता और विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूं। मैं इसे व्यक्तिगत चीज के तौर पर नहीं देखता, बल्कि इसे हमारी साझा सार्वभौमिक जिम्मेदारी की पहचान मानता हूं। मेरा सच में मानना है कि शांति, करुणा, हमारे पर्यावरण की देखभाल, और मानवता की एकता की समझ सभी आठ अरब इंसानों की सामूहिक भलाई के लिए जरूरी हैं। मैं आभारी हूं कि यह ग्रैमी सम्मान इन संदेशों को और ज्यादा लोगों तक फैलाने में मदद कर सकता है।
बेस्ट ऑडियोबुक, नरेशन, स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग कैटेगरी में मिला यह ग्रैमी अवॉर्ड
दलाई लामा को यह ग्रैमी बेस्ट ऑडियोबुक, नरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग कैटेगरी में मिला। इस अवॉर्ड की घोषणा ग्रैमी के प्री-टेलीकास्ट समारोह में की गई थी, जिसे यूट्यूब पर लाइव भी दिखाया गया। खास बात यह रही कि यह पहला मौका था जब किसी विश्व-प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु को इस श्रेणी में ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। दलाई लामा खुद समारोह में मौजूद नहीं थे, इसलिए उनकी ओर से यह अवॉर्ड मशहूर सिंगर और सॉन्गराइटर रूफस वेनराइट ने स्वीकार किया, जो इस प्रोजेक्ट का हिस्सा भी रहे हैं।
हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत से प्रेरित है एल्बम का संगीत
अगर इस ऑडियो प्रोजेक्ट की बात करें, तो यह सिर्फ एक एल्बम नहीं है, बल्कि एक अनुभव है। इसमें बोले गए मेडिटेशन, दलाई लामा की शिक्षाएं और संगीत का बेहद सुंदर मेल देखने को मिलता है। इस एल्बम का संगीत हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत से प्रेरित है, जो सुनने वाले को शांति, आत्मचिंतन और मानसिक संतुलन की अनुभूति कराता है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
'राधा कैसे ना जले' से 'वो किसना है' तक, इन गानों से जन्माष्टमी को बनाएं खास
2026-09-01
-
Badshah-Isha Rikhi Divorce: रैपर बादशाह ने ईशा रिखी से लिया तलाक
2026-09-01
-
'मिर्जापुर द मूवी' से हटाए गए इंटीमेट सीन्स, गालियां भी म्यूट
2026-08-31
-
'हनुमान अंश' ने किया चमत्कार, फिल्म ने 24वें दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-08-31
-
Sanjeeda Sheikh: यश की 'टॉक्सिक' में छा गईं संजीदा शेख
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर नहीं चला यश का जादू, Toxic की कमाई में आई भारी गिरावट
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर बाॅलीवुड में भाई-बहनों ने लुटाया प्यार, शेयर की तस्वीरें
2026-08-28
-
रक्षाबंधन पर सुनें बॉलीवुड के ये सदाबहार गाने, आज भी हैं लोगों की पसंद
2026-08-28
-
एक फिल्म में रोमांस, दूसरी में भाई-बहन, इन सितारों ने फैंस को चौंकाया
2026-08-27
-
मुकेश की पुण्यतिथि पर नील नितिन मुकेश ने किया याद
2026-08-27
-
'Toxic' ने बॉक्स ऑफिस पर की धमाकेदार शुरुआत, जानें पहले दिन की कमाई
2026-08-27
-
Toxic Movie Review: एक्शन-इमोशन और यश का स्वैग, क्लाइमैक्स करेगा हैरान
2026-08-26
-
पंचतत्व में विलीन हुए डायरेक्टर कुकू कोहली, बेटी ने दिया कंधा
2026-08-26
-
कृति सेनन रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद के बाद ब्रांड ने हटाया कैंपेन
2026-08-26
-
कंगना के बिकिनी कमेंट पर कृति सेनन ने दिया करारा जवाब
2026-08-25