10 दिन तक चली थी 'शोले' के होली सॉन्ग की शूटिंग, बिना मेकअप सेट पर रंग लगाए घूमते थे कलाकार
खबर सार :-
होली और हिंदी सिनेमा का रिश्ता सदियों पुराना है। कल्ट क्लासिक फिल्म शोले में फिल्माया गया गाना होली के दिन सभी के लिए प्ले लिस्ट का हिस्सा रहा है। इस आइकॉनिक गाने को शूट करने में 10 दिनों का समय लगा था। साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म शोले ने सफलता के नए आयाम गढ़ दिए थे। फिल्म ने मुंबई के एक सिनेमाघर में लगातार 2000 दिन तक चलने का रिकॉर्ड बनाया था।
खबर विस्तार : -
मुंबई : 4 मार्च को रंगों का त्योहार होली पूरे देश भर में मनाया जाएगा। होली और हिंदी सिनेमा के बीच सदियों पुराना रिश्ता है। दर्शकों को कनेक्ट करने के लिए सिनेमा में हमेशा होली के गानों को तवज्जो दी गई है। कल्ट क्लासिक फिल्म 'शोले' में फिल्माया गया गाना 'होली के दिन' सभी की प्ले लिस्ट का हिस्सा रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे फिल्माने में कितना समय लगा और कहां-कहां से गुलाल मंगाया गया?
आज भी होली की प्लेलिस्ट में टॉप पर बना हुआ है यह गाना
'होली के दिन' गाने में धर्मेंद्र-हेमा मालिनी, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की मस्ती देखने को मिली थी लेकिन फिल्म का क्लाइमेक्स रंग में भंग डालने वाला था। मस्ती में डूबे रामगढ़ के वासियों पर गब्बर और उसके साथी हमला बोल देते हैं। अचानक से खुशी का माहौल एक्शन फिल्म का सेट बन जाता है।
हालांकि इस क्लाइमेक्स को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया और आज यह गाना सबकी होली की प्लेलिस्ट में टॉप पर बना हुआ है। रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी फिल्म के इसी गाने को शूट करने में 10 दिन का समय लगा था और गाने की निरंतरता को बनाए रखने के लिए सभी कलाकारों को रंगों से खुद को ढका रखना पड़ा।
गाना शूट करने के लिए मंगाया गया था 100 टन गुलाल
सेट पर होली के माहौल को बनाए रखने के लिए मेकर्स ने तकरीबन 100 टन गुलाल मंगाया था। एक इंटरव्यू में खुद फिल्म निर्माता रमेश सिप्पी ने खुलासा किया था कि होली के सीक्वेंस को शूट करने में देश के अलग-अलग हिस्सों से गुलाल मंगाया गया था।
गाने की शूटिंग 10 दिनों में पूरी हुई और निरंतरता बनाए रखने के लिए सभी कलाकारों को पूरी शूटिंग के दौरान रंग से ढका रहना पड़ा। ऐसे में फिल्म के सभी कलाकारों ने 10 दिन बिना मेकअप के सिर्फ चेहरे पर गुलाल लगाकर गाने को शूट किया था और 10 दिन की मेहनत के बाद आइकॉनिक गाना शूट हुआ।
हिंदी सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में होती है शोले की गिनती
बात करें फिल्म की तो 'शोले' ने साल 1975 में सफलता के नए आयाम गढ़ दिए। पहले कुछ दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फुस्स रही लेकिन अचानक फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर लंबी लाइन लग गई। शोले की गिनती हिंदी सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में होती है। फिल्म ने मुंबई के एक सिनेमाघर में लगातार 2000 दिन तक चलने का रिकॉर्ड बनाया था।
अन्य प्रमुख खबरें
-
यामी गौतम की 'नई नवेली' में एक्शन-मिस्ट्री के साथ कॉमेडी का तड़का
2026-10-16
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10