Cannes 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुमा कुरैशी ने बनारसी साड़ी में बिखेरा जलवा, विदेशी सरजमीं पर छाया देसी अंदाज
खबर सार :-
Cannes 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल जारी है, जिसकी शुरुआत 12 मई को हुई थी। यह इवेंट 23 मई तक चलेगा। कई भारतीय सितारे यहां पहुंच रहे हैं, और हर कोई अपने अलग-अलग स्टाइल दिखा रहा है। आलिया भट्ट के बाद, पंजाबी और दक्षिण भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री के सितारे भी Cannes Film Festival में नज़र आए। अब, हुमा कुरैशी भी यहां पहुंच गई हैं।
खबर विस्तार : -
Cannes 2026: भारतीय अभिनेत्रियां इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल में वेस्टर्न ड्रेसेस में अपना जलवा बिखेर रही हैं। वहीं एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) ने अपने खास भारतीय लुक से सबको चौंका दिया। शनिवार को हुमा ने Instagram पर अपना Cannes लुक शेयर किया, जिसमें वह एक पारंपरिक बनारसी साड़ी पहने नज़र आ रही हैं।
Cannes 2026: सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
एक्ट्रेस (Huma Qureshi) ने अपने लुक को पारंपरिक सोने के गहनों और हल्के मेकअप के साथ पूरा किया। तस्वीरें पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "बनारस के घाटों से लेकर फ्रेंच रिवेरा तक। एक ऐसा बुना हुआ परिधान पहनने में कुछ बेहद खास बात है, जो ऐसा महसूस कराता है मानो उसने सदियों का सफर तय किया हो। " फ्रांस में अपने अनुभव को शेयर करते हुए हुमा कुरैशी ने कहा कि ऐसे माहौल में जहां सिनेमा और कहानी कहने का बोलबाला है, कुछ ऐसा पहनना जो अपने आप में एक कहानी कहता हो, सचमुच एक जादुई अनुभव है।
विदेशी धरती पर 'देसी' लुक ने खींचा ध्यान
उन्होंने लिखा, "मुझे इसमें सबसे ज़्यादा यह पसंद आया कि यह एक ही समय में दो अलग-अलग पहचानों को समेटे हुए है। एक तरफ, यह बनारसी बुनाई की सदियों पुरानी, पारंपरिक कला को दिखाता है; दूसरी तरफ, इसके डिज़ाइन में एक ताज़गी और आधुनिकता का पुट है जो इसे सचमुच अनोखा बनाता है।" विदेशी धरती पर, उनके इस 'देसी' लुक ने न सिर्फ सबका ध्यान खींचा, बल्कि सोशल मीडिया (Social Media) पर भी खूब सुर्खियां बटोरीं। गायिका अकाशा, अभिनेत्री तिलोतमा और ताहिरा कश्यप समेत कई सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रिया दी।
यश के साथ Toxic में नजर आएंगी हुमा
बता दें कि एक्ट्रेस हुमा कुरैशी जल्द ही यश की बहुप्रतीक्षित पीरियड गैंगस्टर ड्रामा फ़िल्म *Toxic: A Fairytale for Grown-ups* में नज़र आएंगी। इस फ़िल्म में एक्ट्रेस 'एलिजाबेथ' (Elizabeth) का किरदार निभा रही हैं। गीतु मोहनदास (Geetu Mohandas) द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में उनका लुक बेहद रहस्यमयी, शाही और एक खामोश खतरे से भरा हुआ है। यह फ़िल्म 1940 से 1970 के दशक के बीच गोवा में सेट एक डार्क गैंगस्टर ड्रामा है। इसमें क्राइम सिंडिकेट, ड्रग तस्करी और सत्ता के संघर्ष को दिखाया गया है। यश के साथ-साथ, इस फ़िल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम किरदारों में नज़र आएंगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
यामी गौतम की 'नई नवेली' में एक्शन-मिस्ट्री के साथ कॉमेडी का तड़का
2026-10-16
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10