Bridgerton season 4 part 2: ब्रिजर्टन सीजन 4 पार्ट 2 ने ओटीटी पर दी दस्तक, जानें भारत में कब और कहां होगी स्ट्रीम
खबर सार :-
Bridgerton season 4 part 2: ब्रिजर्टन सीज़न 4 का दूसरा पार्ट 26 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाला है। सीज़न के आखिरी हिस्से में एपिसोड 5 से 8 तक 4 एपिसोड होंगे
खबर विस्तार : -
Bridgerton season 4 part 2: सुपरहिट वेब सीरीज़ ब्रिजर्टन 2020 से दर्शकों के बीच बहुत पॉपुलर रहा है, और इसके तीनों सीज़न जबरदस्त हिट रहे हैं। अब इसका नया सीज़न सुर्खियों में बना हुआ है। ब्रिजर्टन सीज़न 4 का पहला पार्ट पिछले महीने रिलीज़ हुआ था, और अब दूसरा पार्ट रिलीज हो गया है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतज़ार था। पहले पार्ट में कुल चार एपिसोड थे। अब दूसरे पार्ट में बाकी चार एपिसोड रिलीज़ हो रहे हैं। अब दर्शक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि "ब्रिजर्टन" का नया सीजन किस OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रहा है और इसे कहां देखा जा सकता है। आइए जानें कि ब्रिजर्टन सीज़न 4 पार्ट 2 किस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हो रहा है।
Bridgerton season 4 part 2: भारत में कब और कहां होगी स्ट्रीम
दरअसल अमेरिकन रोमांटिक ड्रामा ब्रिजर्टन एक पॉपुलर वेब सीरीज़ है जिसकी भारत में जबरदस्त फ़ैन फ़ॉलोइंग है। अब तक इसके तीन सीज़न रिलीज़ हो चुके हैं, और उन्हें काफ़ी पसंद किया गया है। अब, चौथे सीज़न का दूसरा पार्ट भी स्ट्रीम हो चुका है। दरअसल यह पहले ही कन्फर्म हो गया था कि ब्रिजर्टन सीज़न 4 पार्ट 2 (Bridgerton Season 4 Part 2 Release) आज यानी, 26 फरवरी को ओटीटी पर स्ट्रीम होगा। यह एपिसोड भारत में OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर दोपहर करीब 1:30 बजे से देखा जा सकता है। हालांकि इसे देखने के लिए आपके पास एक्टिव सब्सक्रिप्शन होना चाहिए।
Bridgerton season 4 part 2: दुनिया भर के देशों में कब रिलीज़ होगी वेबसीरीज
USA: 25 फरवरी, रात 9:00 बजे PT / 26 फरवरी, रात 12:00 बजे ET
UK: 26 फरवरी, सुबह 8:00 बजे GMT
सिंगापुर: 26 फरवरी, शाम 4:00 बजे SGT
ऑस्ट्रेलिया: 26 फरवरी, शाम 7:00 बजे AEST
ब्रिजर्टन सीज़न 4 पार्ट 1 में क्या कुछ हुआ था
बता दें कि ब्रिजर्टन सीज़न 4 पार्ट 1 एक तनावपूर्ण और भावनात्मक नोट पर समाप्त हुआ। पिछले महीने रिलीज़ हुए पहले सीरीज में परिवार के बिगड़े हुए बेटे बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन (ल्यूक थॉम्पसन) की कहानी है, जिसे एक नकाबपोश लड़की से प्यार हो जाता है। वह उसे ढूंढने निकलता है, लेकिन फिर उसे एक नौकरानी से प्यार हो जाता है। वह नौकरानी उसकी नकाबपोश लड़की निकलती है। अब सेकंड पार्ट में उसे अपनी मास्क्ड गर्ल की सच्चाई का पता चलेगा। सोफी जानती है कि हाई सोसाइटी में ब्रिजर्टन से शादी नामुमकिन होगी, जो पार्ट 2 की मुख्य लड़ाई शुरू करता है। इस पार्ट में पुराने कैरेक्टर्स की भी एंट्री होगी। जोनाथन बेली और सिमोन एश्ली पार्ट 2 में नजर आने वाले हैं। इस सीरीज़ को जेस ब्राउनेल ने चलाया है और शोंडा राइम्स, बेट्सी बीयर्स, टॉम वेरिका और क्रिस वैन ड्यूसेन ने इसे एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूस किया है।
Bridgerton season 4 part 2: ब्रिजर्टन सीज़न 4 पार्ट 2 की कास्ट लिस्ट
- ल्यूक थॉम्पसन -(Luke Thompson)
- येरिन हा - (Yerin Ha)
- जोनाथन बेली - (Jonathan Bailey) (जोनाथन बेली)
- सिमोन एश्ले - (Simone Ashley)
- निकोला कफ़लान - (Nicola Coughlan) (निकोला कफ़लान
- ल्यूक न्यूटन - (Luke Newton)
- क्लाउडिया जेस्सी - (Claudia Jessie)
- गोल्डा रोशेवेल - (Golda Rosheuvel)
- अजोआ एंडो - (Adjoa Andoh)
- रूथ जेमेल - (Ruth Gemmell)
उल्लेखनीय है कि जूलिया क्विन के नॉवेल से प्रेरित, ब्रिजर्टन सीज़न 4 में आठ एपिसोड हैं जो दो हिस्सों में बंटे हुए हैं। इस सीरीज़ को जेस ब्राउनेल ने चलाया है और शोंडा राइम्स, बेट्सी बीयर्स, टॉम वेरिका और क्रिस वैन ड्यूसेन ने इसे एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूस किया है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
'राधा कैसे ना जले' से 'वो किसना है' तक, इन गानों से जन्माष्टमी को बनाएं खास
2026-09-01
-
Badshah-Isha Rikhi Divorce: रैपर बादशाह ने ईशा रिखी से लिया तलाक
2026-09-01
-
'मिर्जापुर द मूवी' से हटाए गए इंटीमेट सीन्स, गालियां भी म्यूट
2026-08-31
-
'हनुमान अंश' ने किया चमत्कार, फिल्म ने 24वें दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-08-31
-
Sanjeeda Sheikh: यश की 'टॉक्सिक' में छा गईं संजीदा शेख
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर नहीं चला यश का जादू, Toxic की कमाई में आई भारी गिरावट
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर बाॅलीवुड में भाई-बहनों ने लुटाया प्यार, शेयर की तस्वीरें
2026-08-28
-
रक्षाबंधन पर सुनें बॉलीवुड के ये सदाबहार गाने, आज भी हैं लोगों की पसंद
2026-08-28
-
एक फिल्म में रोमांस, दूसरी में भाई-बहन, इन सितारों ने फैंस को चौंकाया
2026-08-27
-
मुकेश की पुण्यतिथि पर नील नितिन मुकेश ने किया याद
2026-08-27
-
'Toxic' ने बॉक्स ऑफिस पर की धमाकेदार शुरुआत, जानें पहले दिन की कमाई
2026-08-27
-
Toxic Movie Review: एक्शन-इमोशन और यश का स्वैग, क्लाइमैक्स करेगा हैरान
2026-08-26
-
पंचतत्व में विलीन हुए डायरेक्टर कुकू कोहली, बेटी ने दिया कंधा
2026-08-26
-
कृति सेनन रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद के बाद ब्रांड ने हटाया कैंपेन
2026-08-26
-
कंगना के बिकिनी कमेंट पर कृति सेनन ने दिया करारा जवाब
2026-08-25