90 दशक का ये सुपरस्टार आज बहन के घर रहने को मजबूर
खबर सार :-
Aashiqui star: 90 के दशक के सुपरस्टार हीरो माने जाने वाले राहुल रॉय इन दिनों सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें आर्थिक तंगी से गुजरने जैसी अफवाह को लेकर तंज कस रहे हैं, हालांकि उन्होंने इसका जवाब देकर अपनी चुप्पी तोड़ी है, चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
खबर विस्तार : -
Ashiqi star: 90 के दशक में आशिकी जैसी फिल्म से बॉलीवुड में अपना जलवा बिखरने वाले हीरो राहुल रॉय आज आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं ऐसा सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है, लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है? चलिए जानते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर राहुल रॉय का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि, वो आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं, जबकि राहुल ने खुद एक वीडियो पोस्ट कर इस बात पर सफाई दी है.
क्या है पूरा मामला
दरअसल पिछले कुछ दिनों से राहुल रॉय की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वो डाक्टर वनिता घाडगे संग अपने गानों पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल होने बाद यूजर्स इसे "क्रिंज" वीडियो का नाम दे रहे हैं. वहीं राहुल इस पर सफाई देते हुए कह रहे हैं कि उनके पुराने लीगल मैटर के तहत उन्हें पैसे लौटाने हैं. इसलिए वो ये रील बना रहे हैं. इसके साथ ही यूजर्स से मजाक न उड़ाने का अनुरोध कर कहा कि अगर ज्यादा चिंता है तो जायज काम दिलाएं.
मैं बहुत खुश हूं
राहुल ने अपनी बहन हरि माँ प्रियंका और जीजा रोमीर सेन के साथ तस्वीरें पोस्ट करते हुए एक लम्बा नोट लिख कर कहा, वो पूरी तरह सुरक्षित हैं अपनी बहन प्रियंका और जीजा रोमीर के साथ रह रहे हैं. उनका आगे कहना था कि उनकी बहन उनसे बहुत प्रेम करती है और वो खुद को दुनिया का सबसे खुशकिस्मत भाई मानते हैं.
नफरत न फैलाने की अपील
राहुल ने आगे लिखा कि, यह वीडियो उन लोगों के लिए है जो उनके बारे में फेक वीडियो बनाते हैं, मुझे ट्रोल करते हैं और मेरे लिए नफरत फैलते हैं. मैं अपनी बहन के घर में हूं और बहुत खुश हूं. मेरा जुड़वां भाई कनाडा में रहता है, काम की वजह से मैं उससे करीब 9 साल से नहीं मिल पाया हूं. मेरे पास जूते हैं, खाना है गाड़ी है और कपड़े हैं, मैं बेसहारा नहीं हूं. सोशल मीडिया पर जो वीडियो चल रही है वो फेक है. मेरे बहन और जीजा ने मुझे हर चीज़ दी है. इसलिए उन लोगों को परेशान मत कीजिए.
अन्य प्रमुख खबरें
-
यामी गौतम की 'नई नवेली' में एक्शन-मिस्ट्री के साथ कॉमेडी का तड़का
2026-10-16
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10