'10 साल से फिल्म का ऑफर नहीं मिला', अर्चना पूरन सिंह ने बयां किया दर्द
खबर सार :-
अर्चना पूरन सिंह आज कपिल शर्मा शो के माध्यम से काफी फेमस हस्ती बन गई हैं, लेकिन उनका दावा है कि उन्हें फिल्में नहीं मिल रही हैं। उनका कहना है कि वो काम करना चाहती हैं, लेकिन उन्हें काम नहीं मिल रहा है।
खबर विस्तार : -
Archana Puran Singh: बॉलीवुड में कई दमदार फिल्मों और दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम करने के बाद अर्चना पूरन सिंह कपिल शर्मा शो में बतौर जज के रुप में नजर आईं। बता दें कि एक्ट्रेस यूट्यूब पर काफी फेमस हैं। उनकी फैमिली व्लॉग्स ट्रेंड में नजर आते हैं। अब उनका कहना है कि उन्हें काम नहीं मिल रहा है, वो फिल्मों में काम करना चाहती हैं, लेकिन उन्हें ऑफर नहीं मिल रहा है।
फिल्मों में काम करना चाहती हैं एक्ट्रेस
बॉलीवुड में कई दिग्गज एक्टर और एक्ट्रेस के साथ काम करने के बाद अर्चना पूरन सिंह को टीवी कपिल शर्मा शो में बतौर जज देखा जाता है। बता दें कि एक्ट्रेस यूट्यूब पर भी काफी फेमस हैं, उनके फैमिली व्लॉग्स भी काफी ट्रेंड में रहते हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने दावा किया है कि उन्हें काम नहीं मिल रहा है। वो फिल्मों में फिर से काम करना चाहती हैं, लेकिन उन्हें कोई फिल्म ऑफर नहीं मिल रहा है। 11 अक्टूबर 2024 में एक्ट्रेस ''विक्की विद्या का वो वाला वीडियो'' और ''टोस्टर'' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, लेकिन एक्ट्रेस का दावा है कि इसके बाद उन्हें फिल्मों के ऑफर्स नहीं मिल रहे हैं। एक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ''मुझे ब्रांड एंडोर्समेंट के ऑफर तो मिल रहे हैं,लेकिन एक्टिंग के ऑफर अभी भी मेरे पास नहीं आ रहे हैं। ऐसा नहीं है कि टोस्टर फिल्मों के बाद मेरे पास ऑफर्स की लाइन लग गई हो।''
बेहतरीन रोल की तलाश
उन्होंने आगे कहा, ''मैंने कुछ दिन पहले एक फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था, क्योंकि मुझे वो रोल पसंद नहीं आया था। बेहतरीन रोल अभी तक मेरे पास नहीं आ रहे हैं। मैं सभी फिल्ममेकर्स से यह बात कहना चाहूंगी कि मैं एक्टिंग करना चाहती हूं, लेकिन हमारी इंडस्ट्री बहुत अलग है।'' उनका कहना है कि फिल्म बोल बच्चन की रिलीज के बाद उनके करियर की रफ्तार धीमी पड़ गई थी। उन्होंने कहा कि भले ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की हो, लेकिन उनके करियर को इससे कोई फायदा नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि जब बोल बच्चन रिलीज हुई थी, तो मुझे ट्रेड एनालिस्ट्स का फोन आया था। उन्होंने अर्चना को बताया कि उनके पास ऑफर्स की भरमार आ जाएगी, जिस पर अर्चना ने कहा कि ऑफर मिलने के बाद उनसे संपर्क जरुर करेंगीं, लेकिन इस बात को 10 साल हो गए, लेकिन उनके पास किसी का कॉल नहीं आया।
10 साल से नहीं मिल रहा फिल्म ऑफर
अर्चना ने कहा कि इन 10 सालों में उन्हें एक भी ऑफर नहीं मिला। हालांकि इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि इसके कई कारण हो सकते हैं। फिल्ममेकर्स को लगता है कि वो टीवी और कॉमेडी शो में व्यस्त हैं, तो फिल्मों को अपना समय नहीं दे सकती। वहीं लगातार शूटिंग शेड्यूल के कारण मुझे कुछ अच्छी फिल्मों के ऑफर भी ठुकराने पड़े। यही कारण है कि उस समय बड़े पर्दे पर उतनी सक्रिय नजर नहीं आई।
ये भी पढ़ें: काजल अग्रवाल ने खोले राज क्यों ठुकराईं कई फिल्में, बोलीं- अपनी सीमा कभी पार नहीं करूंगी
अन्य प्रमुख खबरें
-
ट्रक से मिले मोहन जोशी को जख्म, फिल्मों में भूकंप से भरे
2026-09-03
-
Janmashtami Special: श्रीकृष्ण बन पर्दे पर छाए ये स्टार्स
2026-09-03
-
एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगे एआर रहमान, दिवाली पर होगी रिलीज
2026-09-03
-
बॉक्स ऑफिस पर Toxic की रफ्तार पड़ी धीमी, 8वें दिन हुई सिर्फ इतनी कमाई
2026-09-03
-
स्वरा भास्कर को 'पद्मावत' के जौहर सीन पर टिप्पणी पड़ी भारी
2026-09-02
-
Messa : हाथ में भाला और खून से लथपथ एक्शन दिखीं रश्मिका मंदाना
2026-09-01
-
'राधा कैसे ना जले' से 'वो किसना है' तक, इन गानों से जन्माष्टमी को बनाएं खास
2026-09-01
-
Badshah-Isha Rikhi Divorce: रैपर बादशाह ने ईशा रिखी से लिया तलाक
2026-09-01
-
'मिर्जापुर द मूवी' से हटाए गए इंटीमेट सीन्स, गालियां भी म्यूट
2026-08-31
-
'हनुमान अंश' ने किया चमत्कार, फिल्म ने 24वें दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-08-31
-
Sanjeeda Sheikh: यश की 'टॉक्सिक' में छा गईं संजीदा शेख
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर नहीं चला यश का जादू, Toxic की कमाई में आई भारी गिरावट
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर बाॅलीवुड में भाई-बहनों ने लुटाया प्यार, शेयर की तस्वीरें
2026-08-28
-
रक्षाबंधन पर सुनें बॉलीवुड के ये सदाबहार गाने, आज भी हैं लोगों की पसंद
2026-08-28
-
एक फिल्म में रोमांस, दूसरी में भाई-बहन, इन सितारों ने फैंस को चौंकाया
2026-08-27