फिल्म 'एक दिन' में सुरों का जादू बिखेरेंगे अरिजीत सिंह, 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' ने कहा 'शुक्रिया'
खबर सार :-
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह का फिल्म एक दिन में गाना गाने के लिए शुक्रिया अदा किया है। आमिर खान फिल्म्स के बैनर तले बनी एक दिन के लिए अरिजीत ने गाया है। फिल्म में आमिर के बेटे जुनैद और साउथ की सुपरस्टार अभिनेत्री साई पल्लवी मुख्य भूमिका में है। हाल ही में फिल्मों में गाने से सन्यास की घोषणा के बाद फैंस को अरिजीत सिंह की आवाज का बेसब्री से इंतजार है।
खबर विस्तार : -
मुंबई : बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने हाल ही में प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह से मुलाकात की। इस मुलाकात की खास तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर फिल्म 'एक दिन' में गाना गाने के लिए अरिजीत का आभार व्यक्त किया।
इंस्टाग्राम पर अरिजीत के साथ तस्वीर पोस्ट की
आमिर ने इंस्टाग्राम पर अरिजीत के साथ तस्वीर पोस्ट की। इस फोटो में आमिर खान और अरिजीत सिंह एक गाने पर जैमिंग (जैम सेशन) करते नजर आ रहे हैं। अरिजीत गिटार लिए हुए हैं और दोनों बातचीत करते भी दिख रहे हैं।
अभिनेता ने लिखा, "अरिजीत, हमारी फिल्म 'एक दिन' के लिए अपनी शानदार आवाज देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। आपके परिवार और आपकी टीम के साथ बिताए चार दिन जादुई लगे।
फैंस के दिल को भाई आमिर की पोस्ट
आमिर की पोस्ट फैंस के दिल को भा गई। वे कयास लगा रहे हैं कि यह मुलाकात अरिजीत के प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की घोषणा के कुछ दिनों बाद हुई। आमिर खान फिल्म्स के बैनर तले बनी 'एक दिन' के लिए अरिजीत ने गाया है। हालांकि, गाने की अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
1 मई को रिलीज होने वाली है रोमांटिक फिल्म 'एक दिन'
यह एक रोमांटिक फिल्म है, जो 1 मई को रिलीज होने वाली है। अरिजीत की आवाज इस फिल्म के म्यूजिक में खास रंग भरने वाली है। फिल्म 'एक दिन' का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है। इसे आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। कुछ समय पहले फिल्म की जानकारी देते हुए निर्माताओं ने इसका टीजर जारी किया था। फिल्म में आमिर खान के बेटे जुनैद मुख्य भूमिका में हैं, और उनके साथ साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस साई पल्लवी नजर आएंगी। इसकी कहानी प्यार, सपनों और जज्बातों से भरी हुई दिखाई गई है।
बैटल ऑफ गलवान', 'ओ रोमियो', 'एक दिन' में अरिजीत की आवाज को लेकर फैंस उत्साहित
टीजर में जुनैद और साई पल्लवी की जोड़ी और उनकी केमिस्ट्री को खूब सराहा गया था, जिसके बाद फैंस अभिनेत्री को हिंदी सिनेमा में देखने के लिए बेताब हैं। अरिजीत के संन्यास की घोषणा के बाद कुछ फिल्मों में उनकी आवाज को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं, जिनमें 'बैटल ऑफ गलवान', 'ओ रोमियो', और अब 'एक दिन' शामिल हैं। हालांकि, आमिर खान की इस फिल्म का गाना अभी रिलीज नहीं हुआ है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
यामी गौतम की 'नई नवेली' में एक्शन-मिस्ट्री के साथ कॉमेडी का तड़का
2026-10-16
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10