Alpha Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन आलिया-शरवरी की फिल्म ‘अल्फा’ ने की तगड़ी कमाई
खबर सार :-
Alpha Box Office Collection Day 2: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फ़िल्म 'अल्फा' ने दूसरे दिन 11.25 करोड़ की कमाई की, जिससे इसका कुल कलेक्शन 17.92 करोड़ हो गया। YRF स्पाई यूनिवर्स की फ़िल्मों में यह दूसरे दिन का सबसे कम कलेक्शन है।
खबर विस्तार : -
Alpha Box Office Collection Day 2: यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की नई फिल्म ‘अल्फा’ सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। इसमें आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे कलाकार हैं। शिव रवैल के निर्देशन में बनी इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 9.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं दूसरे दिन भी तगड़ी कमाई की है।
Alpha Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन का कलेक्शन
Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने दो दिनों में 20.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। अल्फा ने ओपनिंग डे पर 9.25 करोड़ का बिज़नेस किया था। जबकि दूसरे दिन 11.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इससे भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 24.60 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 20.50 करोड़ हो गया है। वहीं, फिल्म ने दूसरे दिन विदेशों में 7 करोड़ कमाए, जिससे इसका कुल इंटरनेशनल ग्रॉस कलेक्शन 13 करोड़ हो गया। इस तरह, दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 37.60 करोड़ रुपये हो गया है।
Alpha Box Office: अल्फा के नाम हुआ खास रिकॉर्ड
बता दें कि अल्फा YRF स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है और यह इस फ्रैंचाइज़ी की पहली फिल्म है जिसमें फीमेल लीड है। खास बात यह है कि अल्फा के नाम YRF स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों में सबसे कमजोर ओपनिंग का रिकॉर्ड है। इसके उलट, इस फ्रैंचाइज़ी की पिछली फिल्मों—जैसे पठान, वॉर 2, वॉर और टाइगर सीरीज ने जबरदस्त ओपनिंग की थी, क्योंकि वे ज़्यादातर छुट्टियों वाले वीकेंड पर रिलीज हुई थीं।
ये भी पढ़ेंः- Aamir-Gauri Wedding: 61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बने आमिर खान, घर पर ही गौरी स्प्रैट संग की शादी, तस्वीर आई सामने
अन्य प्रमुख खबरें
-
Drishyam 3 Box Office: दृश्यम 3 ने पहले ही दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई
2026-10-03
-
Drishyam 3 X Review: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का चला जादू
2026-10-02
-
नवजोत सिंह सिद्धू बन गए दादा, घर आई नन्ही परी ! पोती का नाम रखा 'आर्या'
2026-10-02
-
नुसरत भरूचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, रीढ़ की हड्डी टूटी !
2026-10-02
-
Bigg Boss 20 से बाहर हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी
2026-10-01
-
Drishyam 3 ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, अजय देवगन ने मोहनलाल से की खास अपील
2026-10-01
-
CINTAA विवाद: उपासना सिंह और नगमा का पूनम ढिल्लो-पद्मिनी कोल्हापुरे पर गंभीर आरोप
2026-10-01
-
Aishwarya बच्चन पेरिस से लौटने पर हुईं हैरान, अभिनेत्री के मोटापा पर किया कमेंट
2026-09-30
-
उर्वशी रौतेला ने AI कंपनी पर ठोका 7,000 करोड़ रुपये का जुर्माना
2026-09-29
-
Aishwarya Rai: पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय ने बिखेरा जलवा
2026-09-29
-
Bigg Boss 20: नॉमिनेट हुईं आम्रपाली-रीति के समर्थन में उतरीं अक्षरा सिंह
2026-09-29
-
अभिनय की बारीकियां सीखने में सीनियर्स ने की मदद: दिव्या दत्ता
2026-09-27
-
बॉलीवुड के उन युवा कलाकारों की यादें जिनका हुआ असमय निधन
2026-09-26
-
Bigg Boss 20: सलमान खान ने रीति तिवारी की लगाई जमकर क्लास
2026-09-26
-
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर Govinda ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
2026-09-25