Raaka First Look: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज यानी 8 अप्रैल को अपना 44वां जन्मदिन (Allu Arjun 44th birthday) मना रहे हैं। इस खास मौके पर एक्टर ने अपने फैन्स को बड़ा सरप्राइज दिया है। अल्लू अर्जुन बुधवार को अपनी आने वाली फिल्म AA22xA6 का नाम और पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म का नाम अब 'राका' (Raaka) रखा गया है। फिल्म के फर्स्ट लुक में अल्लू अर्जुन को खूंखार अवतार में दिखाया गया है। जिसे देख हर कोई दंग रह गया।
दरअसल फिल्म राका के फर्स्ट लुक पोस्टर में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) लम्बे-लम्बे नाखून, गंजी खोपड़ी और भेड़िये की तरह बड़े-बड़े हाथों के साथ दिखाई दे रहे हैं। अल्लू अर्जुन के रहस्यमयी लुक को देखकर फैंस भी हैरान रह गए हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उनके सुपरस्टार का यह खतरनाक अवतार कितना रोमांचक होने वाला है। फैंस 'राका' के फर्स्ट-लुक पोस्टर पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
दरअसल यह फिल्म अपने अपने स्केल और स्टार पावर की वजह से पहले से ही काफी चर्चा में है। खासकर इसलिए क्योंकि दीपिका पादुकोण इसमें एक अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। यह पहली बार होगा जब अल्लू अर्जुन और दीपिका बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे, एक ऐसी जोड़ी जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। दर्शकों ने हाल ही में दीपिका पादुकोण को एक साउथ इंडियन फिल्म कल्कि 2898 AD में देखा था, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। उस सफलता के बाद, दीपिका पादुकोण अब एक और साउथ फिल्म प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं।
पुष्पा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की सफलता के बाद अल्लू अर्जुन से जुड़े इस प्रोजेक्ट से उम्मीदें बहुत ज़्यादा हैं। एक ऐसे एक्टर जो अपने पूरे करियर में लगातार नई-नई भूमिकाओं के साथ प्रयोग करने के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे अनोखे और बड़े पैमाने के सिनेमा का पर्याय हैं। 'राका' को एक भव्य पैन-इंडिया सिनेमाई अनुभव के तौर पर तैयार किया जा रहा है, जो दर्शकों के लिए एक ताजा विज़ुअल ट्रीट साबित हो सकता है।
बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन जाने-माने फिल्ममेकर एटली कर रहे हैं। 'राका' एक बड़े बजट की एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाली है, जो सिर्फ एक या दो नहीं, बल्कि कुल सात भाषाओं हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, उर्दू और बंगाली में रिलीज़ होगी। हालांकि, फिल्म की रिलीज़ की सही तारीख अभी तक तय नहीं हुई है। साउथ स्टार अल्लू अर्जुन और ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर एटली ने सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी मैसेज शेयर करके फैंस की धड़कनें पहले ही बढ़ा दी थीं। उन्होंने लिखा था, "एक धमाके के लिए तैयार हो जाइए!" और अपने वादे के मुताबिक, फिल्म का टाइटल पोस्टर 'राका' (RAKA) रिलीज़ होते ही इंटरनेट पर छा गया। 'जवान' जैसी ज़बरदस्त हिट देने के बाद, एटली अब अल्लू अर्जुन के साथ मिलकर सिल्वर स्क्रीन पर आग लगाने के लिए तैयार हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू