Cannes 2026: ब्लू कलर के गाउन में ऐश्वर्या राय ने रेड कार्पेट में बिखेरा जलवा, आराध्या ने भी लूट ली लाइमलाइट
खबर सार :-
Aishwarya Rai Cannes 2026: ऐश्वर्या राय के साथ उनकी लाडली बेटी आराध्या बच्चन भी कान्स 2026 में अपना खूब जलवा बिखेरा। कान्स इवेंट में आराध्या मां ऐश्वर्या के साथ ग्लैमरस लुक में नजर आईं। 14 साल की आराध्या रेड गाउन में किसी डीवा से कम नहीं लग रही हैं।
खबर विस्तार : -
Aishwarya Rai Cannes 2026: हर साल की तरह इस बार भी ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival 2026) में अपने शानदार स्टाइल और खूबसूरती से फैंस का दिल जीत लिया। फैंस काफी समय से उनके पहले लुक का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उनके बेमिसाल आत्मविश्वास ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें ग्लोबल फैशन की दुनिया उन्हें मोस्ट आईकॉनिक क्यों कहा जाता है। ऐश्वर्या राय बच्चन भले ही कान्स फिल्म फेस्टिवल आखिरी दिन पहुंचीं हो, लेकिन आते ही उन्होंने सारी लाइमलाइट अपनी ओर खींच ली। ऐश्वर्या राय ने ब्लू कलर के गाउन में रेड कार्पेट पर शानदार एंट्री मारी।
Cannes 2026: आराध्या ने लूटी लाइमलाइट
ऐश्वर्या (Aishwarya Rai Bachchan) ने पहले डार्क ब्लू शिमरी गाउन में रेड कार्पेट पर एंट्री लेकर सबका ध्यान खींचा, इसके बाद उनके दूसरे लुक ने भी लोगों को दीवाना बना दिया है। इस बार ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या (Aaradhya Bachchan) के साथ कान्स के रेड कार्पेट पर नजर आईं। उनकी खास अदाओं ने सबका दिल जीत लिया। ऐश्वर्या के साथ-साथ उनकी "प्रिंसेस" आराध्या ने भी अपने ग्लैमरस अंदाज से हर किसी को प्रभावित किया है।

आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) ने भी काफ़ी सुर्खियां बटोरीं। आराध्या, जो हर साल अपनी मां के साथ कान्स जाती हैं, इस बार अपने शानदार स्टाइल और आत्मविश्वास से सबका दिल जीत लिया। जब आराध्या अपनी मां के साथ एक लाल गाउन में पोज दे रही थीं, तो उनके अंदाज को देखकर फैन्स कह रहे हैं कि बच्चन परिवार की यह नई स्टार, ग्लैमर की दुनिया में धीरे-धीरे अपनी एक अलग पहचान बना रही है।
मां-बेटी की जोड़ी ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
वैसे तो इस साल कान्स में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की, लेकिन इस बार सबसे ज्यादा चर्चा ऐश्वर्या राय के साथ-साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) की हो रही है। मां-बेटी की इस जोड़ी ने एक साथ एंट्री ली और उनके बेमिसाल स्टाइल ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। दोनों की तस्वीरें हर जगह वायरल हो रही हैं, और फैंस उन पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

ऐश्वर्या ने पहने दो गाउन
Cannes 2026 में अपनी पहली उपस्थिति के लिए, अभिनेत्री ने एक शानदार शाही-नीले रंग के बॉडीकॉन गाउन में रेड कार्पेट पर वॉक किया। इस आउटफिट में कंधों के पास अनोखी डिटेलिंग और पूरे गाउन पर बारीक, चमकदार कढ़ाई की गई थी। ऐश्वर्या ने इस आउटफिट को बहुत कम एक्सेसरीज के साथ स्टाइल किया था। जबकि डिनर के दौरान उन्होंने गुलाबी सिल्क का फ्लोर-लेंथ गाउन पहना, जिस पर हल्की प्लीट्स और चमकदार फूलों की डिजाइन बनी हुई थी, जो गाउन को भारी नहीं बल्कि बेहद एलिगेंट लुक दिया।

ऐश्वर्या का Cannes से है गहरा रिश्ता
बता दें कि ऐश्वर्या का Cannes के साथ एक लंबे समय से चला आ रहा और गहरा रिश्ता है। उन्होंने साल 2002 में फिल्म देवदास के लिए शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू किया था। उनकी फिल्मों की बात करें तो, ऐश्वर्या ने पिछले कुछ सालों में कई यादगार फिल्में दी हैं, जिनमें हम दिल दे चुके सनम, देवदास, जोधा अकबर, गुरु, धूम 2 और पोन्नियिन सेल्वन शामिल हैं।
ये भी पढ़ेंः- Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
अन्य प्रमुख खबरें
-
Badshah-Isha Rikhi Divorce: रैपर बादशाह ने ईशा रिखी से लिया तलाक
2026-09-01
-
'मिर्जापुर द मूवी' से हटाए गए इंटीमेट सीन्स, गालियां भी म्यूट
2026-08-31
-
'हनुमान अंश' ने किया चमत्कार, फिल्म ने 24वें दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-08-31
-
Sanjeeda Sheikh: यश की 'टॉक्सिक' में छा गईं संजीदा शेख
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर नहीं चला यश का जादू, Toxic की कमाई में आई भारी गिरावट
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर बाॅलीवुड में भाई-बहनों ने लुटाया प्यार, शेयर की तस्वीरें
2026-08-28
-
रक्षाबंधन पर सुनें बॉलीवुड के ये सदाबहार गाने, आज भी हैं लोगों की पसंद
2026-08-28
-
एक फिल्म में रोमांस, दूसरी में भाई-बहन, इन सितारों ने फैंस को चौंकाया
2026-08-27
-
मुकेश की पुण्यतिथि पर नील नितिन मुकेश ने किया याद
2026-08-27
-
'Toxic' ने बॉक्स ऑफिस पर की धमाकेदार शुरुआत, जानें पहले दिन की कमाई
2026-08-27
-
Toxic Movie Review: एक्शन-इमोशन और यश का स्वैग, क्लाइमैक्स करेगा हैरान
2026-08-26
-
पंचतत्व में विलीन हुए डायरेक्टर कुकू कोहली, बेटी ने दिया कंधा
2026-08-26
-
कृति सेनन रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद के बाद ब्रांड ने हटाया कैंपेन
2026-08-26
-
कंगना के बिकिनी कमेंट पर कृति सेनन ने दिया करारा जवाब
2026-08-25
-
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026: केरल की कैजिया लिज मैजो बनीं विजेता, जयपुर में सजा ताज
2026-08-24