पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय ने बिखेरा जलवा, सेलीन डायोन संग डांस ने लूटी महफिल

खबर सार :-

Aishwarya Rai Bachchan Paris Fashion Week: हाल ही में, बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन पेरिस फैशन वीक में रैंप वॉक करते हुए एक शाही अंदाज में नजर आईं।
Aishwarya Rai: पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय ने बिखेरा जलवा

खबर विस्तार : -

Aishwarya Rai Paris Fashion Week: बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर अपने स्टाइलिश लुक को लेकर चर्चा में हैं। ग्लोबल स्टार ऐश्वर्या राय बच्चन ने 28 सितंबर को पेरिस फैशन वीक में शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। एफिल टॉवर के ठीक सामने खूबसूरत 'प्लेस जोफ्रे' (Place Joffre) में आयोजित इस इवेंट में ऐश्वर्या ने इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट और फैशन की दुनिया की कई बड़ी हस्तियों के साथ रैंप वॉक किया। इस शो में सेलीन डियोन, सिमोन एशले, वियोला डेविस, केंडल जेनर, ईवा लोंगोरिया, एंडी मैकडॉवेल, जेन फोंडा और कारा डेलेविंगने जैसी ग्लोबल सेलिब्रिटीज और एंबेसडर ने शिरकत की।

पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय ने बिखेरा जलवा

पेरिस फैशन वीक में Aishwarya Rai Bachchan और दूसरे ग्लोबल स्टार्स स्टेज पर खूब मस्ती करते दिखे और रैंप वॉक करते समय उन्होंने सिर पर ताज भी पहना था।  ऐश्वर्या ने डार्क वेलवेट आउटफिट में नजर आईं, जिसमें बारीक काम और क्रिस्टल से सजा केप (cape) था, जो बहुत शानदार लग रहा था। इसके अलावा, उनके नए बरगंडी यानी रेड शेड के बालों ने उनके लुक को मॉडर्न और ग्लैमरस बना दिया। बोल्ड रेड लिप्स और उनकी सिग्नेचर आई मेकअप ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। उनके शाही लुक की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई है। सामने आए वीडियो और तस्वीरों में ऐश्वर्या पूरे आत्मविश्वास के साथ रैंप पर वॉक करती नजर आईं। एक वीडियो में ईवा लोंगोरिया और ऐश्वर्या को बैकस्टेज एक-दूसरे से गर्मजोशी से मिलते हुए देखा गया।

ये भी पढ़ेंः- Bigg Boss 20 में नॉमिनेट हुईं आम्रपाली दुबे और रीति तिवारी के समर्थन में उतरीं अक्षरा सिंह 

Hollywood की कई हस्तियों ने की शिरकत

लॉरियल पेरिस के इस शानदार शो में ऐश्वर्या अकेली भारतीय स्टार नहीं थीं। वह एक ग्लोबल फैशन लाइनअप का हिस्सा थीं। उन्होंने मॉडल केंडल जेनर और हॉलीवुड एक्ट्रेस सिमोन ऐशली समेत कई मशहूर हस्तियों के साथ रैंप वॉक किया। इस शो में वायोला डेविस, जेन फोंडा, ईवा लोंगोरिया और सेलिन डियोन भी शामिल हुईं।

ऐश्वर्या राय ने सेलीन डायोन संग किया डांस

फैशन शो के दौरान ऐश्वर्या राय और सेलीन डियोन का एक पल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों ने स्टेज पर एक-दूसरे का हाथ थामा, गर्मजोशी से गले मिलीं और किस किया। इस दौरान दोनों डांस करती हुई भी नजर आईं। इस खूबसूरत पल ने शो को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया। वहीं, बैकस्टेज का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें ऐश्वर्या, ईवा लोंगोरिया से मिलती और गले मिलती दिख रही हैं। शो से पहले, ऐश्वर्या को L'Oréal के अन्य एंबेसडर के साथ बातचीत करते और हंसते-मुस्कुराते भी देखा गया।

बेटी आराध्या के साथ दिखीं ऐश्वर्या राय

पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय की मौजूदगी सिर्फ रेड कार्पेट या रैंप तक ही सीमित नहीं थी; उन्हें पेरिस में अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ भी देखा गया। दोनों ने फैन्स का अभिवादन किया और साथ में फोटो के लिए पोज दिए। इसके अलावा, ऐश्वर्या को रिहर्सल के दौरान एमी जैक्सन को गले लगाते हुए भी देखा गया। हाल ही में इस इवेंट में शामिल होने के लिए पेरिस जाते समय ऐश्वर्या को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देखा गया था।

2002 में ग्लोबल फैशन के साथ जुड़ी थी ऐश्वर्या 

गौरतलब है कि ग्लोबल फैशन और सिनेमा इवेंट्स के साथ ऐश्वर्या का जुड़ाव 2002 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में उनकी पहली मौजूदगी के साथ शुरू हुआ। वह संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास के प्रीमियर के लिए फेस्टिवल में शामिल हुई थीं, जिसे इस प्रतिष्ठित इवेंट में दिखाया गया था। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली और को-स्टार शाहरुख खान के साथ, ऐश्वर्या ने पारंपरिक पीली साड़ी पहनकर यादगार एंट्री मारी थी। तीन घोड़े वाली बग्घी में वेन्यू पर पहुंचे थे। अगले साल, वह फीचर फिल्म जूरी की सदस्य के तौर पर फेस्टिवल में लौटीं और ऐसा करने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस बनीं।

ये भी पढ़ेंः- मनोरंजन जगत के वे चर्चित युवा सितारे जिन्होंने कम उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

अन्य प्रमुख खबरें