उत्तर प्रदेशः सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई एंबुलेंस, चार लोगों की मौत
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिला में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक से एंबुलेंस टकरा गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। एंबुलेंस में सेना के सूबेदार का पार्थिव शरीर था। यह चंडीगढ़ से देवरिया ले जाया जा रहा था।
खबर विस्तार : -
सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में रविवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। यह आदसा एंबुलेंस और ट्रक के टकराने से हुआ है। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस एक खड़े ट्रक से टकरा गई थी। हादसे की जानकारी पाते ही मौके पर कई पुलिस अधिकारी पहुंचे हैं। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना की शिकार हुई एंबुलेंस चंडीगढ़ से भारतीय सेना के सूबेदार का पार्थिव शरीर लेकर देवरिया जा रही थी।
यह भी पढ़ेंः PTI का इस्लामाबाद लॉन्ग मार्च आज, सरकार नहीं मना पाई विपक्ष को
सुबह आठ बजे के करीब हुआ था हादसा
जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ है। अयोध्या-सुल्तानपुर बॉर्डर के पास हलियापुर के नजदीक हुए एक्सीडेंट की जानकारी राहगीरों के माध्यम से अधिकारियों को मिली। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस अचानक बेकाबू हो गई थी। इस कारण वह सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई थी। उसकी टकराने की आवाज दूर तक सुनी गई। इससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
एंबुलेंस टकराने से इसका चालक जसपाल समेत राजन सिंह पुत्र भूपति, गौरव सिंह पुत्र सत्यभान और राम समझ पुत्र जयसिंह की मौत हो गई। हादसा स्थल पर राहगीरों ने आननफानन जैसे तैसे पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दिया। उन्होंने क्षतिग्रस्त वाहन से घायलों को निकालने की कोशिश की। सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जायसवाल ने बताया कि पुलिस को डायल 112 के माध्यम से दुर्घटना की सूचना मिली थी।
कई उच्च अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे
हादसे के बारे में उन्होंने लोगों की सूचना और निरीक्षण के आधार पर बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 79.6 माइलस्टोन के पास एक एंबुलेंस की अज्ञात वाहन के साथ टक्कर हुई है। इस दुर्घटना की जानकारी पाते ही स्थानीय पुलिस की एक टीम को मौके पर भेज दिया गया। बाद में उच्च अधिकारियों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जायसवाल ने घटना की पुष्टि की है। इस हादसे में चार की मौत हुई है। एंबुलेंस में एक सूबेदार (सत्यवान फौजी) का पार्थिव शरीर था। इसे एंबुलेंस से चंडीगढ़ से देवरिया लेकर जाया जा रहा था।
हादसे के समय एंबुलेंस में ड्राइवर और सूबेदार के परिजन मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, मृतकों के शव को कानूनी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए भेजा दिया है। हादसे की जानकारी पाकर ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। उधर मृतकों के परिजनों को भी जानकारी दी गई। हादसे की जानकारी पाकर वह लोग सुलतानपुर पहुंच गए है। भीड़ और हादसे की गंभीरता देखते हुए मौके पर स्थानीय पुलिस तैनात कर दी गई। पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि सभी मृतकों की पहचान हो चुकी है। ये देवरिया जनपद के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर जताया दुख
उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी घटना की जानकारी मिल चुकी है। उन्होंने हादसे पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे को संज्ञान में लेते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। निर्देश देते हुए उन्होंने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत व बचाव कार्यों के लिए कहा है। मुख्यमंत्री ने इस हादसा मामले पर एक पोस्ट किया है। सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर लिखा है कि जनपद सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
मुख्य मंत्री ने अधिकारियों को परिजनों से संवाद कर हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति प्रदान करें। लगातार हादसे हो रहे हैं। इनमेें कई हादसे वाहनों के सड़क पर खड़ा कर दिए जाने के कारण होते हैं। तमाम कोशिशें की जाती हैं, लेकिन ट्रक अक्सर सड़क पर ही खड़े रहते हैं। इसका कारण है कि अधिकतर इनका चालान हादसे से पहले नहीं किया जाता है।
यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान की सुरक्षा चुनौतियों में नया मोड़, TTP के समर्थन में सक्रिय हुआ AQIS, कई मोर्चों पर बढ़ी मुश्किल
अन्य प्रमुख खबरें
-
MP के सीहोर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति-पत्नी व बेटे के शव मिले
2026-11-18
-
वाराणसी के होटल में युवक ने प्रेमिका का गला रेता, फांसी लगाकर दी जान
2026-11-17
-
एआई से तेजी से बढ़ रहे बच्चों के यौन शोषण के मामले
2026-11-16
-
लखनऊ: भूत भगाने के नाम पर महिला डॉक्टर से 67 लाख की ठगी
2026-11-16
-
असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 23 की मौत
2026-11-13
-
कर्नाटक पुलिस ने एक ही परिवार के हत्याकांड मामले में सभी 7 शव बरामद किए
2026-11-10
-
Facebook पर बनी बुलंदशहर की lover की गाजियाबाद में हत्या, पांच महीने पहले हुई थी दोस्ती
2026-11-10
-
भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका से गिरफ्तार
2026-11-07
-
झांसी में दमकल चालक का वीडियो वायरल, अवैध वसूली के आरोप पर जांच शुरू
2026-11-04
-
झांसी सर्राफा बाजार में सुरक्षा और त्योहारी व्यवस्था का निरीक्षण
2026-11-03
-
बांदा में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का जेई एक लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार
2026-11-03
-
आजमगढ़ में एडीजी नवीन अरोड़ा ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा
2026-11-02
-
कालपी बार एसोसिएशन अध्यक्ष हत्याकांड: अपहरण के बाद हत्या, तीन गिरफ्तार
2026-11-02
-
लखनऊ में यातायात माह 2026 का शुभारंभ, सड़क सुरक्षा पर जोर
2026-11-01
-
लखनऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाले 06 अवैध SIM Box बरामद
2026-11-01