Mad Sandhu Murder: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर 'मैड संधू' की गोली मारकर हत्या, गैंगस्टर गोल्डी ने ली जिम्मेदारी

खबर सार :-

Social media influencer Mad Sandhu: अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मोटरसाइकिल पर सवार दो हमलावरों ने लोहारका रोड पर उन पर गोलियां चलाईं। गोल्डी ढिल्लों और जग्गा तरनतारन ने इस हत्या की ज़िम्मेदारी ली है।
Mad Sandhu Murder: पंजाबी इन्फ्लुएंसर 'मैड संधू' की गोली मारकर हत्या

खबर विस्तार : -

Mad Sandhu Murder: पंजाब के अमृतसर में बीच सड़क पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार को लोहारका रोड इलाके में मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने आए उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए। दिन-दहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बीच, इस खौफनाक हत्याकांड का जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और जग्गा तरनतारन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली है। पंजाब पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, गोल्डी ढिल्लों अभी फरार है और माना जा रहा है कि वह यूके में छिपा हुआ है।

संधू को सरेआम गोलियों से भूना

इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह घटना शाम करीब 6 बजे लोहारका रोड पर हुई। पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल पर आए दो अज्ञात हमलावरों ने अचानक Mad Sandhu पर गोलियां चलाईं और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। वहीं गोली लगने के बाद मैड संधू को गंभीर हालत में पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

वारदात का वीडियो आया सामने

इस वारदात का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मैड संधू सड़क पर घायल अवस्था में पड़े दिख रहे हैं।  वीडियो में उनके साथी उन्हें उठाते और सड़क से दूर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। सड़क पर चली हुई गोलियों के खोखे भी पड़े हुए देखे जा सकते हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कई पुलिस टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस को आरोपियों के बारे में कुछ अहम सुराग मिले हैं और उनका कहना है कि हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गैंगेस्टर गोल्डी ढिल्लों ने हत्या की जिम्मेदारी

अमृतसर में मैड संधू की हत्या के मामले में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया है। जिसें गोल्डी ढिल्लों नाम के अकाउंट से किए गए इस पोस्ट में गैंगेस्टर गोल्डी  ढिल्लों और जग्गा तरनतारन की ओर से हत्या की जिम्मेदारी ली गई है। हालांकि, इस पोस्ट की सच्चाई की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। 

सोशल मीडिया पर की गई इस पोस्ट में कहा गया कि कुछ लोग नई पीढ़ी को बिगाड़ रहे हैं और TikTok के जरिए ऐसे लोगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस पोस्ट में ऐसे लोगों को चेतावनी देने के साथ-साथ स्कूलों में उन्हें चीफ गेस्ट के तौर पर बुलाने वालों को भी ‘आखिरी चेतावनी’ देने की बात कही गई है। इस पोस्ट में ऐसे लोगों को चेतावनी दी गई है और साथ ही उन्हें मुख्य अतिथि के तौर पर स्कूलों में बुलाने वालों को भी 'आखिरी चेतावनी' दी गई है।

ये भी पढ़ेंः कुलगाम में पहलगाम जैसा आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने नाम पूछकर मजदूरों को मारी गोली

3 महीने पहले हुआ था विवाद

मैड संधू का निहंग जत्थेदार मनप्रीत सिंह खालसा के साथ लगभग तीन महीने पहले विवाद हुआ था। उस समय, निहंग गुट ने मैड संधू की सोशल मीडिया गतिविधियों, पहनावे और पुराने वीडियो को लेकर आपत्ति जताई थी। उन्हें ऐसे कंटेंट से दूर रहने की चेतावनी भी दी गई थी। इससे पहले पंजाबी इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर की निर्मम हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक मौत के वक्त मंजीत करीब 7 सप्ताह की प्रेग्नेंट थीं। पंजाब में लगातार हो गई इन हत्याओं पर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कौन थे मैड संधू

बता दें कि मैड संधू एक जाने-माने मेकअप आर्टिस्ट, फैशन एक्सपर्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर। हालांकि समलैंगिक होने के कारण उन्हें अक्सर इंटरनेट पर भद्दे कमेंट्स और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता था, इसके बावजूद इंस्टाग्राम पर उनके 2 लाख 29 हजार फॉलोअर्स थे। ब्यूटी टिप्स, फैशन वीडियो और बेबाक बातचीत के ज़रिए संधू ने हमेशा LGBTQ+ समुदाय के अधिकारों की वकालत की। उनका काम सिर्फ मेकअप तक ही सीमित नहीं था; उन्होंने पॉडकास्ट पर सुंदरता, पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और कामुकता से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बात करते थे। मैड संधू कुछ फिल्मों में भी नजर आ चुके थे।

मेकअप आर्टिस्ट से स्टार क्रिएटर बनने तक का सफर

डिजिटल क्रिएटर के तौर पर अपनी पहचान बनाने से पहले, मैड संधू ने पंजाब और मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में स्टाइलिस्ट और असिस्टेंट कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर के तौर पर काम किया। बाद में उन्होंने अमृतसर में अपना 'मेन लेन यूनिसेक्स सैलून' खोला। इसके साथ ही, वह एक ब्यूटी एकेडमी भी चलाते थे जहां वह युवाओं को मेकअप और ब्राइडल आर्टिस्ट्री की ट्रेनिंग देते थे। उनके इंस्टाग्राम फीड पर मेकअप ट्यूटोरियल, फैशन टिप्स, मज़ेदार मीम्स और व्लॉग्स का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता था।

ये भी पढ़ेंः- बीएसएफ की गोलाबारी में दो पाकिस्तानी घुसपैठिए ढेर, पंजाब के तरन तारन जिले में कर रहे थे प्रवेश

अन्य प्रमुख खबरें