बीएसएफ की गोलाबारी में दो पाकिस्तानी घुसपैठिए ढेर, पंजाब के तरन तारन जिले में कर रहे थे प्रवेश
खबर सार :-
पाकिस्तान से भारत में प्रवेश के इरादे से दो घुसपैठिए पंजाब के तरन तारन में बार्डर से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच जवानों की कार्रवाई में दो घुसपैठिये ढेर हो गए।
खबर विस्तार : -
अमृतसर, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार को पंजाब के तरन तारन जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पार से घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम किया है। जवानों ने अपनी सूझबूझ और बहादुरी के चलते आतंकियों के मंसूबे कामयाब नहीं होने दिया। इस दौरान जवानों ने गोलाबारी में दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया। बताया जा रहा है कि यह घटना तरन तारन के बीओपी राजोके इलाके में तड़के हुई और इसमें कम से कम तीन लोगों के शामिल होने की जानकारी दी गई। बहरहाल दो को बीएसएफ ने आगे नहीं बढ़ने दिया।
ये भी पढ़ेंः गांधी जयंती पर नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने लिया स्वच्छता अभियान में हिस्सा, सत्य व अहिंसा की बताई अहमियत
सूत्रों के अनुसार, सीमा के पास जवानों की तैनाती थी। इसी बीच इनको कुछ संदिग्ध गतिविधि महसूस हुई। इन्होंने स्थिति को भांप लिया और अपने आप को सिक्योर किया। इसके तुरंत बाद ही बीएसएफ के जवानों ने कार्रवाई शुरू कर दी और घुसपैठ की कोशिश कर रहे लोगों को चुनौती दी। पहले उनको रोकने का भी प्रयास किया।
इस संबंध में सूत्रोें से मिली जानकारी के अनुसार, कम से कम तीन व्यक्ति पाकिस्तानी सीमा के चट्टनवाला इलाके से भारतीय सीमा की ओर बढ़ रहे थे। इनको लगातार रोका गया। उन्हें चुनौती दी गई और आगे न बढ़ने के लिए हिदायत भी दी गई। इसके बाद भी वह जवानों की परवाह किए बिना अपने कदम बढ़ाते ही जा रहेे थे। जब उन्होंने बात नहीं मानी और भारतीय सीमा की ओर बढ़ते रहे, तो बीएसएफ कर्मियों को अपनी कार्रवाई करनी पड़ी। इस दौरान गोलीबारी शुरू कर दी।
तीसरा भागने में कामयाब हो गया
गोलाबारी के दौरान रेंज में आए दो घुसपैठिए मारे गए, जबकि तीसरा भागने में कामयाब हो गया। मारे गए पाकिस्तानी घुसपैठियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है। पंजाब पुलिस के साथ समन्वय में आगे की कार्रवाई जा रही है। बता दें कि यह घटना पंजाब सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर हुई है। यहां पर घुसपैठ के प्रयासों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता रहती है।
इनके कई बार के प्रयासों के चलते यहां हमेशा के लिए निगरानी की व्यवस्था सेना की ओर से की गई है। यह घटना पंजाब की पाकिस्तान के साथ 553 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार बनी सुरक्षा चिंताओं के बीच हुई है, जहां हाल के वर्षों में घुसपैठ और सीमा पार तस्करी के कई प्रयास हुए हैं।
इससे पहले भी चलाया गया था अभियान
इनके घुसपैठ की कोशिशों को बीएसएफ जवानों ने सफलतापूर्वक विफल कर दिया है। बताया जा रहा है कि नशा आदि की खेप भी कारण हो सकता है। इसी बीच जानकारी मिली है कि पंजाब पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की आपूर्ति का भी खुलासा किया है। इनके दो नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया। इसके अलावा चार आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 9 किलो से ज्यादा हेरोइन व 9 से ज्यादा पिस्तौल बरामद करने की जानकारी दी गई है।
इन मामलों को लेकर पुलिस महानिदेशक गौरव यादव की ओर से जानकारी दी गई है कि अब तक अवैध हथियार और नशीले पदार्थ की खरीद फरोख्त से जुड़े लोग हो सकते हैं। बहरहाल अभी मामले की पड़ताल चल रही है। यह प्रारंभिक जांच की रिपोर्ट है। आरोपी कथित तौर पर विदेशी तस्करों से जुड़े हुए हैं। इनके नेटवर्क को तलाश जा रहा है। चेन से चेन मिलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अमृतसर में दो प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं। पूरी तरह से विश्वस्त होने के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष संबंधों की जांच चल रही है।
ये भी पढ़ेंः कुलगाम में पहलगाम जैसा आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने नाम पूछकर मजदूरों को मारी गोली
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिलों को जोड़ती है कानपुर एक्सप्रेस, श्रमिकों-व्यापारियों व विद्यार्थियों को होगा लाभ
2026-11-16
-
बस्तर में ट्रकों के पहिए थमे, ट्रांसपोर्ट कारोबार प्रभावित
2026-11-16
-
Kulgam Encocunter: कुलगाम मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकी ढेर
2026-11-16
-
आनंद महिंद्रा ने बिहार को बताया पर्यटन की ‘सोने की खान’
2026-11-16
-
रेल मंत्रालय को स्टेशनों पर जरूरी सुविधाएं देने का निर्देश
2026-11-16
-
राजस्थान में पंचायती राज चुनाव का अंतिम चरण, 25 जिलों के लिए 11,905 मतदान केंद्र बनाए
2026-11-16
-
बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात ‘अकवान’, चेन्नई में भारी बारिश के आसार
2026-11-16
-
36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा, लाखों व्रतियों ने की सूर्यदेव की उपासना
2026-11-16
-
महापर्व छठ के अंतिम दिन पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
2026-11-16
-
हरिद्वार में गंगा का जल खींचेगा ध्यान, कुंभ में डुबकी के लिए होगा निर्मल जल
2026-11-15
-
आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों के लिए चक्रवात की चेतावनी जारी
2026-11-15
-
'वायु रक्षा 2040' संगोष्ठी में उभरती तकनीकों पर हुआ मंथन
2026-11-15
-
PM मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं
2026-11-15
-
डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता आर्थिक लक्ष्य नहीं, रणनीतिक जरूरत
2026-11-15
-
राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि
2026-11-15