वरिष्ठ अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार ने व्यक्त की गहरी संवेदना
खबर सार :-
प्रख्यात अभिनेता पद्मश्री नाना पाटेकर के निधन पर उत्तर प्रदेश के डीजीपी और यूपी पुलिस परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
खबर विस्तार : -
लखनऊ: प्रख्यात अभिनेता, रंगमंच के सशक्त कलाकार एवं संवेदनशील समाजसेवी पद्मश्री नाना पाटेकर के निधन पर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण और उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पुलिस महानिदेशक ने अपने शोक संदेश में कहा कि उनके निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है और अपने सशक्त अभिनय से उन्होंने भारतीय सिनेमा में विशिष्ट पहचान बनाई है।
'स्कैम फाइल्स: डिजिटल अरेस्ट' में निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका
उत्तर प्रदेश पुलिस ने साइबर अपराध एवं 'डिजिटल अरेस्ट' के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से एक लघु फिल्म 'स्कैम फाइल्स: डिजिटल अरेस्ट' तैयार की थी। इस फिल्म में नाना पाटेकर ने एक प्रभावशाली भूमिका निभाई थी, जिससे साइबर ठगी के इस गंभीर विषय को सहजता से लोगों तक पहुँचाने में मदद मिली।
लखनऊ के कार्यक्रम में की थी कानून-व्यवस्था की सराहना
बीते 14 अगस्त 2026 को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में नाना पाटेकर ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे जागरूकता प्रयासों और प्रदेश की कानून-व्यवस्था की सराहना की थी। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि वर्दीधारी पुलिसकर्मियों के साथ उनकी यह अंतिम सार्वजनिक प्रस्तुति हमेशा स्मरणीय रहेगी।
सोशल मीडिया पर मिले करोड़ों व्यूज़
नाना पाटेकर अभिनीत इस लघु फिल्म को उत्तर प्रदेश पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक दर्शक मिले हैं। YouTube, X, Instagram और Facebook मिलाकर फिल्म को कुल 24.89 लाख व्यूज़ और 57.6 हजार लाइक्स मिले। इसके अतिरिक्त अन्य डिजिटल माध्यमों से लगभग 1.65 करोड़ अतिरिक्त व्यूज़ मिलने के बाद, सभी माध्यमों को मिलाकर इस फिल्म को कुल 1.90 करोड़ से अधिक व्यूज़ प्राप्त हुए हैं।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन को यह जागरूक करना था कि 'डिजिटल अरेस्ट' नाम की कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं होती है। पुलिस, सीबीआई, न्यायालय या किसी अन्य जांच एजेंसी का अधिकारी बनकर वीडियो कॉल या फोन के जरिए डराकर पैसे मांगना साइबर ठगी का संकेत है, और ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत संबंधित एजेंसियों से संपर्क करना चाहिए। नाना पाटेकर के इस जन-जागरूकता अभियान से जुड़ने पर उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार ने उनके प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
ये भी पढ़ेंः-दर्शकों के दिलों में हमेशा रहेंगे नाना पाटेकर, 'परिंदा' के अन्ना से 'वेलकम' के उदय शेट्टी तक यादगार रहा सफर
अन्य प्रमुख खबरें
-
शिमला में महिलाओं की आंखों में मिर्च डालकर स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार
2026-10-06
-
लखनऊ इकाना स्टेडियम टी20 मैच: ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग गाइड
2026-10-05
-
दिल्ली पुलिस मुठभेड़: बिश्नोई गैंग के दो शूटर वसीम व कैफ गिरफ्तार
2026-10-05
-
Mad Sandhu Murder: पंजाबी इन्फ्लुएंसर 'मैड संधू' की गोली मारकर हत्या
2026-10-04
-
up : सेना के सूबेदार का पार्थिव शरीर देवरिया ले जा रही एंबुलेंस हादसे का शिकार, चार की मौत
2026-10-04
-
छत्तीसगढ़ पुलिस ने UP जा रहे ट्रक से पकड़ा 440 किलो गांजा, दो गिरफ्तार
2026-10-02
-
बांदाः पानी में डूबने से नहीं सिर की चोटों से हुई थी दोनों मासूम भाइयों की मौत, नौ लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
2026-10-02
-
लखनऊ में साइबर सुरक्षा जागरूकता माह शुरू, ऑपरेशन डिजिटल कवच का ऐलान
2026-10-01
-
शाहजहांपुर के एक मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या, जलाए दोनों शव, इलाके में सनसनी
2026-10-01
-
जम्मू-कश्मीर में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर चलाईं गोलियां, 4 की मौत
2026-09-29
-
लखनऊ: महिला की नृशंस हत्या का 25 हजार का इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
2026-09-29
-
सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा में मुल्ला अफरोज की रासुका हिरासत रद्द की
2026-09-29
-
प्रयागराज में 1 करोड़ की कोडीन सिरप तस्करी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
2026-09-28
-
ऑपरेशन डिजिटल कवच: साइबर ठगी में ऑनलाइन गेमिंग अकाउंट्स का खुलासा
2026-09-28
-
महिला पहलवानों की याचिका: बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, 9 अक्टूबर को सुनवाई
2026-09-28