Meerut: पत्नी ने नशीली कॉफी पिलाकर काटा पति का प्राइवेट पार्ट, वजह जानकर लोग हैरान
खबर सार :-
Meerut: यूपी के मेरठ में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पत्नी ने गुस्से में अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। पति की रोक-टोक से नाराज होकर उसने उस पर हमला किया। पत्नी दूसरे पुरुषों से बात करती थी। इसी को लेकर अक्सर दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था।
खबर विस्तार : -
Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पति-पत्नी के झगड़े की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां बुधवार रात लिसाड़ी गेट थाना इलाके में एक पत्नी ने अपने पति की कॉफी में नशीली पदार्थ पिलाकर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया और मौके से फरार हो गई। वहीं घायल व्यक्ति की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां और बहन मौके पर पहुंचीं और गंभीर हालत में व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।
7 साल पहले हुई थी शादी, नहीं थी कोई संतान
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेरठ के लिसाड़ी गेट इलाके की एक कॉलोनी में रहने वाला यह व्यक्ति गारमेंट प्रिंटिंग का काम करता है। उसने करीब 7 साल पहले तारापुरी की रहने वाली शबनम नाम की महिला से शादी की थी। हालांकि, दंपति की कोई संतान नहीं है। वह अपनी मां के साथ रहता है। परिजनों का आरोप है कि वह अपनी पत्नी के दूसरे पुरुषों से फोन पर बात करने का विरोध करता था, जिसको लेकर अक्सर दोनों में झगड़ा होता रहता था।
ये भी पढ़ेंः- बांदाः पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज: सिर पर मिलीं चोटें, खून बहने और कोमा में जाने से हुई दो मासूम भाइयों की मौत
बुधवार रात भी इसी मुद्दे पर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि कुछ देर बाद पत्नी ने उसे कॉफी पीने के लिए दी। कॉफी पीने के बाद उसे चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गया। पीड़ित के अनुसार, इस दौरान उसकी पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर चाकू से कई हमले किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। होश में आने पर उसने शोर मचाया। आवाज सुनकर उसकी मां और बहन कमरे पहुंचे। वहां का नजारा देख परिजनों के उनके होश उड़ गए। जबकि आरोपी महिला वहां से भाग चुकी थी।
पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार
परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से युवक को मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने तुरंत उसका इलाज शुरू कर दिया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर रक्तस्राव नियंत्रित किया। फिलहाल व्यक्ति हालत गंभीर बनी हुई है। उधर सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और युवक व उसके परिवार से घटना के बारे में जानकारी ली। युवक ने अपनी पत्नी के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बीच, पुलिस ने देर रात आरोपी महिला को गिरफ़्तार कर लिया। फिलहाल महिला से पूछताछ जारी है।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी को सात साल हो चुके थे, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं थी। आरोप है कि बच्चे न होने के कारण पत्नी के दूसरे पुरुषों के साथ संबंध थे। इसी वजह से पत्नी उसे रास्ते से हटाने के लिए उस पर हमला किया। शबनम, नदीम पर नामर्द होने का आरोप लगाती थी, जबकि नदीम उसे किसी और से शादी करने की धमकी देता रहता था।
ये भी पढ़ेंः- Mad Sandhu Murder: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर 'मैड संधू' की गोली मारकर हत्या, गैंगस्टर गोल्डी ने ली जिम्मेदारी
अन्य प्रमुख खबरें
-
प्रख्यात अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर यूपी पुलिस ने जताया शोक
2026-10-08
-
शिमला में महिलाओं की आंखों में मिर्च डालकर स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार
2026-10-06
-
लखनऊ इकाना स्टेडियम टी20 मैच: ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग गाइड
2026-10-05
-
दिल्ली पुलिस मुठभेड़: बिश्नोई गैंग के दो शूटर वसीम व कैफ गिरफ्तार
2026-10-05
-
Mad Sandhu Murder: पंजाबी इन्फ्लुएंसर 'मैड संधू' की गोली मारकर हत्या
2026-10-04
-
up : सेना के सूबेदार का पार्थिव शरीर देवरिया ले जा रही एंबुलेंस हादसे का शिकार, चार की मौत
2026-10-04
-
छत्तीसगढ़ पुलिस ने UP जा रहे ट्रक से पकड़ा 440 किलो गांजा, दो गिरफ्तार
2026-10-02
-
बांदाः पानी में डूबने से नहीं सिर की चोटों से हुई थी दोनों मासूम भाइयों की मौत, नौ लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
2026-10-02
-
लखनऊ में साइबर सुरक्षा जागरूकता माह शुरू, ऑपरेशन डिजिटल कवच का ऐलान
2026-10-01
-
शाहजहांपुर के एक मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या, जलाए दोनों शव, इलाके में सनसनी
2026-10-01
-
जम्मू-कश्मीर में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर चलाईं गोलियां, 4 की मौत
2026-09-29
-
लखनऊ: महिला की नृशंस हत्या का 25 हजार का इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
2026-09-29
-
सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा में मुल्ला अफरोज की रासुका हिरासत रद्द की
2026-09-29
-
प्रयागराज में 1 करोड़ की कोडीन सिरप तस्करी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
2026-09-28
-
ऑपरेशन डिजिटल कवच: साइबर ठगी में ऑनलाइन गेमिंग अकाउंट्स का खुलासा
2026-09-28