Zimbabwe vs Oman: ओमान ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से धोया, जतिंदर सिंह ने खेली तूफानी पारी
खबर सार :-
Zimbabwe vs Oman T20 World Cup Warm-up: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म-अप मुकाबले में ओमान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज की। कोलंबो स्थित सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में गुरुवार को खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे 187 रन बनाए थ, जवाब में ओमन ने इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।
खबर विस्तार : -
Zimbabwe vs Oman T20 World Cup Warm-up Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 11वें वार्म-अप मैच में ओमान ने ज़िम्बाब्वे को 4 विकेट से करारी शिकस्त दी। गुरुवार को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मैच में जिम्बाब्वे ने 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। जवाब में ओमान ने 19.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। ओमने के लिए जतिंदर सिंह (jatinder singh) ने 55 रनों की तूफानी पारी खेली।
Zimbabwe vs Oman: तशिंगा मुसेकिवा ने जड़ा अर्धशतक
पहले बल्लेबाजी करते हुए ज़िम्बाब्वे को अपने ओपनिंग जोड़ी ब्रायन बेनेट और ब्रेंडन टेलर की बदौलत शानदार शुरुआत मिली। दोनों बल्लेबाजों ने 7.4 ओवर में 86 रन जोड़े। ब्रायन 3 छक्के और 7 चौकों की मदद से 28 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए, जबकि टेलर 20 गेंदों में 26 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हो गए। जब स्कोर 94 रन पर पहुंचा तब तक टीम के 4 विकेट गिर चुके थे।
वहां से डियोन मायर्स और तशिंगा मुसेकिवा ने पांचवें विकेट के लिए 43 रन जोड़े। मायर्स 26 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मुसेकिवा ने 9 चौकों की मदद से 28 गेंदों में 54 रनों की नाबाद पारी खेली। विपक्षी टीम के लिए सूफियान महमूद ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जबकि नदीम खान ने 2 विकेट लिए। शाह फैसल ने एक विकेट लिया।
Zimbabwe vs Oman: ओमान ने 19.2 ओवर में दर्ज की जीत
ज़िम्बाब्वे के 188 रनों के लक्ष्य के जवाब में ओमान ने 19.2 ओवर में जीत हासिल कर ली। टीम के लिए आमिर कलीम और जतिंदर सिंह ने 2.2 ओवर में 28 रन जोड़े। आमिर 2 छक्के और 2 चौकों की मदद से 11 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद जतिंदर सिंह और हम्माद मिर्ज़ा ने दूसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 79 रन जोड़े। हम्माद 7 चौकों की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जतिंदर ने मोर्चा संभाला और 1 छक्के और 8 चौकों की मदद से 33 गेंदों में 55 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए।
जब टीम का स्कोर 119 रन हुआ, तब तक टीम के 3 विकेट गिर चुके थे। वहां से, करण सोनावले और जितेन रामानंदी ने 41 रन की पार्टनरशिप की, जिससे टीम जीत के करीब पहुँच गई। जितेन 18 गेंदों में 34 रन बनाकर नॉट आउट रहे, जिसमें उन्होंने 2 छक्के और 4 चौके लगाए, जबकि कप्तान विनायक शुक्ला ने टीम के टोटल में 10 रन का योगदान दिया। विपक्षी टीम के लिए, ब्लेसिंग मुजरबानी ने सबसे ज़्यादा 2 विकेट लिए, जबकि ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर और रयान बर्ल ने एक-एक विकेट लिया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09