यशवर्धन का शानदार शतक, ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को दी 103 रनों से मात, भारत ने किया वनडे सीरीज पर कब्जा
खबर सार :-
यशवर्धन चौहान की शानदार शतकीय पारी की बदौलत इंडिया अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को 103 रनों से हरा दिया। अनाधिकारिक वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला जीतकर भारत ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया।
खबर विस्तार : -
IND vs AUS Under-19 ODI Series: भारत की अंडर-19 टीम ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अनाधिकारिक वनडे सीरीज का दूसरा मैच जीतकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। भारत की अंडर-19 टीम ने अनाधिकारिक वनडे सीरीज का दूसरा मैच 103 रनों से जीता। निरंजन शाह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले को जीत कर मेजबान टीम ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। भारतीय टीम ने 18 सितंबर को खेले गए सीरीज के पहले मैच को 7 रन से जीता था। बारिश के चलते इस मैच को 30-30 ओवरों का कर दिया गया था। सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 23 सितंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें दो टेस्ट मुकाबलों की सीरीज में आमने-सामने होंगी।
भारतीय अंडर-19 टीम ने बनाया 341 रनों का बड़ा स्कोर
राजकोट में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय अंडर-19 टीम ने 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 341 रन बनाए। कप्तान लक्ष्य रैचंदानी ने आर्यवीर सहवाग के साथ पहले विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी की। लक्ष्य 11 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आर्यवीर ने वीके विनीत के साथ दूसरे विकेट के लिए 55 रन जोड़कर टीम को शतक के पार पहुंचा दिया। आर्यवीर 48 गेंदों में 9 चौकों के साथ 47 रन बनाकर आउट हुए। यहां से विनीत ने यशवर्धन चौहान के साथ तीसरे विकेट के लिए 124 गेंदों में 132 रन जोड़कर टीम को 233 के स्कोर तक पहुंचा दिया। विनीत ने 6 छक्कों और 4 चौकों के साथ टीम के खाते में 87 रन जोड़े। इसके बाद यशवर्धन ने कुशाग्र ओझा के साथ चौथे विकेट के लिए 44 गेंदों में 84 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी करते हुए भारतीय अंडर-19 टीम को 300 के पार पहुंचाया।
यशवर्धन ने खेली 122 रनों की शानदार शतकीय पारी
यशवर्धन 100 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 122 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कुशाग्र ओझा ने 34 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से थॉमस वासेओ ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि पैट्रिक सुलिवन ने 2 विकेट चटकाए। इनके अलावा, 1 विकेट कॉनर ग्रेगरी के हाथ लगा। इसके जवाब में, ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम 41.1 ओवरों में 238 रन पर सिमट गई। मेहमान टीम ने 29 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद कप्तान जैक कजोस्नेक ने मैथ्यू लॉफ के साथ तीसरे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 72 के स्कोर तक पहुंचाया।
भारतीय खेमे से चिगुरुपति वेंकटा ने चटकाए सर्वाधिक 3 विकेट
मैथ्यू 40 गेंदों 10 चौकों के साथ 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद जैक ने ब्लेक कैटल के साथ चौथे विकेट के लिए 99 रन जुटाए। जैक ने 63 गेंदों में 4 छक्कों और 7 चौकों के साथ 81 रन की पारी खेली, जबकि ब्लेक ने 44 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इनके अलावा, जेड हॉलिक ने 33 रन खाते में जोड़े, लेकिन ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को जीत नहीं दिला सके। भारतीय खेमे से चिगुरुपति वेंकटा ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि काव्य पटेल और यशवर्धन चौहान को 2-2 विकेट हाथ लगे। मोहित, मनल चौहान और यशवीर गौड़ ने 1-1 विकेट चटकाया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
सांस रोक देने वाले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से रौंदा
2026-09-20
-
Asian Games 2026 के फाइनल में भारत, श्रीलंका से होगी 'गोल्ड मेडल' की जंग
2026-09-20
-
Asian Games 2026 में शेफाली वर्मा ने तूफानी शतक जड़ रचा इतिहास
2026-09-20
-
Asian Games 2026: पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर फाइनल में श्रीलंका
2026-09-20
-
Asian Games 2026: भारत-बांग्लादेश के बीच कब और कहां खेला जाएगा सेमीफाइनल
2026-09-19
-
जापान को रौंदकर एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
2026-09-18
-
India Vs Afghanistan: अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास
2026-09-18
-
India vs Afghanistan: तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री !
2026-09-16
-
ENG vs SL 1st T20: हैरी ब्रूक का तूफानी शतक, इंग्लैंड ने जीता पहले टी20
2026-09-16
-
संजू-अभिषेक की तूफानी पारी, भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया
2026-09-15
-
Asian Games में फिर बजेगा भारतीय क्रिकेट टीम का डंका ! दांव पर होंगे 2 'गोल्ड'
2026-09-15
-
IND vs AFG 2nd T20: सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगा भारत
2026-09-15
-
IND vs AFG : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 'मेहमान' बनकर उतरेगा भारत
2026-09-13
-
Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान को हराकर एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका
2026-09-12
-
NAM vs SA: नामीबिया को रौंदकर साउथ अफ्रीका ने 2-0 से जीती सीरीज
2026-09-11