WI vs ITA : शाई होप का तूफानी अर्धशतक... इटली ने वेस्टइंडीज को 165 रनों पर रोका, क्रिशन-बेन ने की शानदार गेंदबाजी
खबर सार :-
WI vs ITA Live Score: वेस्टइंडीज शानदार फॉर्म में है और उसने सुपर 8 में अपनी जगह बना ली है। इटली ने भी नेपाल को हराकर टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपनी पहली जीत दर्ज की। वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मैच में इटली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 5 विकेट पर 165 रन बनाए हैं और इटली के सामने 166 रनों का लक्ष्य रखा है।
खबर विस्तार : -
WI vs ITA Live Score T20 World Cup 2026: आईसीसी वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप सी मैच वेस्टइंडीज बनाम इटली के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज को इटली ने 165 रन पर रोक दिया। वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शाई होप ने 75 रन की तूफानी पारी खेली। उनके अलावा रोस्टन चेज़ ने 24 और शेरफेन रदरफोर्ड ने नाबाद 24 रन बनाए। जबकि इटली के लिए क्रिशन कलुगमागे और बेन मैनेंटी ने शानदार गेंदबाजी की और 2-2 विकेट लिए।
WI vs ITA Live Score: शाई होप की कप्तानी पारी
इससे पहले इटली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 31 रन तक ब्रैंडन किंग और शिमरोन हेटमायर के विकेट गंवा दिए। कप्तान शाई होप और रोस्टन चेज़ ने तीसरे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की। चेज़ 25 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे।
पारी की शुरुआत करने आए कप्तान शाई होप ने 46 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 75 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 6 विकेट पर 165 रन तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई. अगर होप की पारी नहीं आती तो वेस्टइंडीज बड़ी मुसीबत में पड़ सकता था। पारी के अंत में शरफान रदरफोर्ड ने 15 गेंदों पर नाबाद 24 और मैथ्यू फोर्ड ने 8 गेंदों पर महत्वपूर्ण 16 रन बनाए।
WI vs ITA Live Score: क्रिशन-बेन ने की शानदार गेंदबाजी
इटली का गेंदबाजी का फैसला सही साबित हुआ। शाई होप को छोड़कर वेस्टइंडीज के हर बल्लेबाज पर इटली के गेंदबाजों का नियंत्रण रखा। वेस्टइंडीज को 165 के स्कोर पर रोकना निश्चित रूप से इटली के गेंदबाजों के लिए एक सफलता है। इटली के लिए बेन मैनेंटी ने 4 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट और क्रिशन कलुगमागे ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए। इनके अलावा अली हसन और थॉमस ड्रेका को 1-1 विकेट मिला। वैसे तो वेस्टइंडीज ने सुपर-8 में जगह बना ली है। इसलिए इस मैच के नतीजे से वेस्टइंडीज पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन अगर इटली जीत गया तो बड़ा उलटफेर होगा।
WI vs ITA Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, शिमरॉन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड,अकिल हुसैन, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ, रोस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड ।
इटली: जस्टिन मोस्का, एंथोनी मोस्का, सैयद नकवी, हैरी मैनेंटी (कप्तान), जेजे स्मट्स, बेन मैनेंटी, क्रिशन कलुगमागे, थॉमस ड्राका, अली हसन, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान मीड (विकेट कीपर)।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09