T20 World Cup : टी20 वर्ल्ड कप में आज भिड़ेंगी ग्रुप चरण की दो दिग्गज टीमें, सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए होगी कड़ी टक्कर... जानें वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा भारी
खबर सार :-
टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 के महत्वपूर्ण मुकाबले में गुरूवार को वेस्टइंडीज का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। ग्रुप चरण में दोनों टीमें अजेय रही हैं। इस मैच को जीतकर दोनों टीमें सेमीफाइनल में जगह पक्की करना चाहेंगी। वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज प्रचंड फॉर्म में हैं। बल्लेबाजी के अनुकूल पिच पर हाई स्कोरिंग मुकाबला होने की संभावना है। वेस्टइंडीज ने अब तक बेहतरीन खेल दिखाया है। इसको देखते हुए दर्शकों को कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।
खबर विस्तार : -
T20 World Cup : टी20 विश्व कप 2026 में वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक रोमांचक मुकाबला गुरुवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाना है। मैच दोपहर 3 बजे से खेला जाना है। सुपर-8 का यह मुकाबला बेहद अहम है। दोनों टीमें इस मैच में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए उतरेंगी।
टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को 2016 में हराया था
टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका का पांच बार आमना-सामना हो चुका है। इन पांच मुकाबलों में चार दक्षिण अफ्रीका ने और एक मुकाबला वेस्टइंडीज ने जीता है। टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज ने आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका को 2016 में हराया था। नागपुर में वेस्टइंडीज ने तीन विकेट से जीत दर्ज की थी।
यह वर्ल्ड कप ट्रॉफी भी वेस्टइंडीज ने जीती थी। खास संयोग यह है कि उस दौरान भी टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में हुआ था और इस बार भी दोनों टीमों के बीच मैच भारत में ही है। ऐसे में वेस्टइंडीज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत दर्ज कर 10 साल का सूखा खत्म करना चाहेगी।
दक्षिण अफ्रीका को माना जा रहा जीत का दावेदार
दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 के अपने पहले मैच में भारत को 76 रन के बड़े अंतर से हराया था, वहीं वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से हराया था। वेस्टइंडीज के सामने दक्षिण अफ्रीका को ज्यादा मजबूत और संतुलित टीम माना जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका को जीत का दावेदार भी माना जा रहा है, लेकिन वेस्टइंडीज को हल्के में लेने की भूल दक्षिण अफ्रीका कभी नहीं करेगी।
टी20 में वेस्टइंडीज का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड बेहतर
टी20 में दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के खिलाफ दबदबे वाला नहीं है। यह भी एक कारण है कि दक्षिण अफ्रीका इस मैच को गंभीरता से लेगी। दोनों टीमों के बीच अब तक 26 मैच खेले गए हैं। दक्षिण अफ्रीका को 12 मैचों में जीत मिली है, जबकि वेस्टइंडीज 14 मैचों में विजयी रही है। अहमदाबाद में भी वेस्टइंडीज उलटफेर रखने की पूरी क्षमता रखती है।
बल्लेबाजों के अनुकूल रहेगी पिच
वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज प्रचंड फॉर्म में दिखे हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच भी बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है। मैच दोपहर 3 बजे से खेला जाना है, इसलिए ओस कोई भूमिका नहीं निभाएगी। दोनों टीमें पहले बैटिंग करने का सोच सकती हैं, लेकिन लाइट्स में बैटिंग करना बेहतर विकल्प हो सकता है। 190 रन से ज्यादा का स्कोर बेहतर माना जा सकता है।
दोनों टीमों में बड़ा स्कोर करने वाले बल्लेबाजों की भरमार
दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कप्तान मार्करम, क्विंटन डिकॉक, ब्रेविस, स्टब्स और मिलर पर बड़ा स्कोर करने की जिम्मेदारी होगी। वहीं, वेस्टइंडीज के लिए कप्तान होप के साथ हेटमायर, रदरफोर्ड, पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड और पॉवेल अहम खिलाड़ी होंगे।
वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज ने किया है शानदार प्रदर्शन
दो बार की टी20 वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज का ग्रुप स्टेज में सफर शानदार रहा। इस टीम ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 35 रन से जीत दर्ज करने के बाद इंग्लैंड को 30 रन से हराया। नेपाल के खिलाफ नौ विकेट से जीत दर्ज की और फिर इसके बाद इटली को 42 रन से परास्त किया। अपने पहले सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 107 रन से रौंदकर वेस्टइंडीज ने सुपर-8 के ग्रुप-1 में +5.350 नेट रन रेट के साथ पहला स्थान हासिल कर लिया है।
टी20 वर्ल्ड कप में अजेय रही है दक्षिण अफ्रीकी टीम
दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीकी टीम +3.800 नेट रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर है। इस टीम ने कनाडा के खिलाफ अपना पहला मैच 57 रन से जीता था, जिसके बाद अफगानिस्तान को दूसरे सुपर ओवर में मात दी। न्यूजीलैंड को सात विकेट से शिकस्त देने के बाद यूएई के खिलाफ छह विकेट से जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने अपने ग्रुप स्टेज अभियान का अंत शीर्ष पर रहकर किया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ 76 रन से जीत दर्ज करते हुए अपने सुपर-8 अभियान का दमदार आगाज किया।
दोनों की संभावित प्लेइंग-11
वेस्टइंडीज : ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, अकील हुसैन/रोस्टन चेज, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ।
दक्षिण अफ्रीका : एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रेयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09