IND vs SA t20 World Cup Warm up Match : ईशान किशन की फिफ्टी से भारत की 30 रन की जीत
खबर सार :-
IND vs SA t20 World Cup Warm up Match : टी20 वर्ल्ड कप वार्म अप मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रन से हराया। ईशान किशन की तेज फिफ्टी और मध्यक्रम के योगदान से भारत ने 240 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका 210 रन तक ही पहुंच सका।
खबर विस्तार : -
IND vs SA t20 World Cup Warm up Match : नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए टी20 विश्व कप वार्म अप मुकाबले में भारतीय टीम (Team India) ने साउथ अफ्रीका (South Africa) को 30 रन से हराकर मजबूत संदेश दिया। इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल दिखाया, जबकि गेंदबाजों ने अहम मौकों पर विकेट निकालकर मैच पर पकड़ बनाए रखी।
ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने गेंजबाजों को खूब धुना
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 240 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। पारी की शुरुआत ईशान किशन (Ishan Kishan) और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने तेज अंदाज में की। दोनों ने केवल 5.4 ओवरों में 80 रन जोड़ दिए। ईशान किशन ने शुरू से ही बड़े शॉट लगाए और 20 गेंदों में 53 रन बनाए। उनकी पारी में सात छक्के और दो चौके शामिल रहे। वह रिटायर्ड आउट होकर लौटे, जिससे अन्य बल्लेबाजों को अभ्यास का मौका मिल सके। ईशान के बाद अभिषेक शर्मा ने कुछ देर पारी को संभाला और 18 गेंदों में 24 रन बनाए। वह भी रिटायर्ड आउट हुए। इसके बाद तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने रन गति को बनाए रखा। उन्होंने 19 गेंदों में 45 रन की प्रभावशाली पारी खेली, जिसमें तीन छक्के और तीन चौके शामिल थे। कप्तान सूर्यकुमार यादव (SKY) ने 16 गेंदों में 30 रन जोड़कर मध्यक्रम को मजबूती दी। ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने 35 रन बनाए, जबकि हार्दिक पंड्या ने अंत में 10 गेंदों पर नाबाद 30 रन ठोककर स्कोर को 240 तक पहुंचाया।
साउथ अफ्रीका के गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में नाकाम
साउथ अफ्रीका की ओर से गेंदबाजी में मार्को जेनसन(Marco Jensen), कॉर्बिन बॉश (Corbin Bosch), एनरिक नॉर्त्जे और क्वेना मफाका को एक एक विकेट मिला, लेकिन वे भारतीय बल्लेबाजों पर अंकुश नहीं लगा सके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम की शुरुआत खराब रही। पहले ओवर की अंतिम गेंद पर जॉर्ज लिंडे बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद कप्तान एडेन मार्करम (Aiden Markram) और रायन रिकेल्टन (Ryan Rickelton) ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 30 गेंदों में 66 रन जोड़े। मार्करम ने 38 और रिकेल्टन ने 44 रन बनाए, लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही टीम दबाव में आ गई।
जीत ने भारत का टी20 विश्व कप से पहले आत्मविश्वास बढ़ाया
हालात यह रहे कि 100 रन तक पहुंचते पहुंचते साउथ अफ्रीका के पांच विकेट गिर चुके थे। जेसन स्मिथ ने 23 गेंदों में 35 रन बनाकर संघर्ष किया। मार्को जेनसन ने 16 गेंदों में 31 रन जोड़े। अंत में ट्रिस्टन स्टब्स ने 21 गेंदों में 45 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें चार छक्के और एक चौका शामिल था, लेकिन वह टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके। साउथ अफ्रीकी टीम सात विकेट पर 210 रन ही बना सकी।भारतीय गेंदबाजी में अभिषेक शर्मा सबसे सफल रहे और उन्होंने दो विकेट लिए। अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को एक एक विकेट मिला। इस जीत के साथ भारत ने टी20 विश्व कप से पहले आत्मविश्वास बढ़ाया और टीम संयोजन को परखने का अच्छा अवसर पाया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27