T20 World Cup : आज के मैचों से साफ होगी सुपर 8 की तस्वीर, भारत और पाकिस्तान के मैच पर होगी खास नजर
खबर सार :-
टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप चरण के आज खेले जाने वाले मैचों से सुपर 8 की तस्वीर साफ हो जाएगी। ग्रुप डी से दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं। टीम इंडिया का मुकाबला आज नीदरलैंड से होगा। टीम इंडिया अपने सभी तीन मैच जीतकर सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। पाकिस्तान और नामीबिया आज आमने-सामने होंगे। नामीबिया ने उलटफेर किया तो पाकिस्तान का रन रेट माइनस में होने से उसकी मुश्किलें बढ़ जाएंगी।
खबर विस्तार : -
T20 World Cup : टी20 विश्व कप में आज ग्रुप ए की चार और ग्रुप डी की दो टीमें मैदान में उतरेंगी। दिन की शुरुआत ग्रुप डी के मुकाबले से होगी, जबकि शाम को मेजबान भारत का मैच खेला जाएगा। सुपर 8 चरण की तस्वीर काफी हद तक साफ हो चुकी है, लेकिन कुछ टीमों के लिए आज का दिन निर्णायक साबित हो सकता है।
ग्रुप डी से दक्षिण अफ्रीका-न्यूजीलैंड सुपर 8 के लिए कर चुकी हैं क्वालीफाई
पहला मुकाबला सुबह 11:00 बजे दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जाएगा। ग्रुप डी में स्थिति पहले ही काफी स्पष्ट है। दक्षिण अफ्रीका की टीम अपने तीनों मुकाबले जीतकर शीर्ष स्थान पर है, जबकि न्यूजीलैंड चार में से तीन मैच जीतकर दूसरे स्थान पर है। दोनों टीमें सुपर 8 चरण के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।
ग्रुप चरण में अपराजेय रहना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका
ऐसे में दक्षिण अफ्रीका की कोशिश ग्रुप चरण को अपराजेय रहते हुए समाप्त करने की होगी। दूसरी ओर, यूएई की टीम अब तक तीन में से केवल एक ही मैच जीत पाई है। उसे न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि कनाडा के खिलाफ उसे पांच विकेट से जीत मिली थी। इस मैच के नतीजे से क्वालीफिकेशन पर असर नहीं पड़ेगा, लेकिन दक्षिण अफ्रीका शीर्ष स्थान मजबूत करना चाहेगा।
नामीबिया ने किया उलटफेर तो बढ़ जाएंगी पाकिस्तान की मुश्किलें
दिन का दूसरा मुकाबला दोपहर 3:00 बजे कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में पाकिस्तान और नामीबिया के बीच खेला जाएगा। ग्रुप ए में पाकिस्तान ने तीन में से दो मुकाबले जीते हैं, जबकि उसे भारत के खिलाफ पिछले मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम अपने तीनों मैच जीतकर पहले ही सुपर 8 चरण में जगह बना चुकी है।
पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। अगर वह यह मैच जीतता है तो ही उसकी दावेदारी मजबूत होगी। दूसरी ओर, नामीबिया की टीम अपने तीनों मैच हार चुकी है और टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। हालांकि यदि नामीबिया कोई बड़ा उलटफेर करने में सफल रहता है, तो पाकिस्तान के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।
इस मुकाबले में पाकिस्तान की हार यूएसए के लिए अगली स्टेज में जाने का दरवाजा खोल सकती है। यूएसए की टीम ग्रुप डी में चार में से दो मैच जीतने के बाद बेहतर रन रेट के आधार पर दूसरे नंबर पर विराजमान है। जबकि पाकिस्तान ने तीन में से दो मैच जीते हैं, लेकिन उनका नेट रन रेट माइनस में है।
टीम इंडिया अपराजेय रहते हुए सुपर 8 में करना चाहेगी प्रवेश
शाम 7:00 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मेजबान भारत और नीदरलैंड के बीच ग्रुप चरण का अहम मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया अपने तीनों मुकाबले जीतकर अपराजेय है और पहले ही सुपर 8 में प्रवेश कर चुकी है। भारत की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए नीदरलैंड के लिए यह मुकाबला आसान नहीं होगा। आज के इन मुकाबलों से सुपर 8 चरण की अंतिम तस्वीर और अधिक स्पष्ट हो जाएगी। खासकर पाकिस्तान की टीम के प्रदर्शन पर नजर रहेंगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09