T20 World Cup : Supar 8 से पहले इंग्लिश Captain हैरी ब्रूक का दावा.. 'Group Stage में हमने कुछ टीमों को हल्के में लिया'
खबर सार :-
टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप चरण में खराब शुरूआत के बाद भी इंग्लैंड की टीम ने सुपर 8 राउंड में जगह बना ली है। रविवार को उसका मुकाबला श्रीलंका से होगा। इंग्लिश कैप्टन हैरी ब्रूक ने कहा कि ग्रुप स्टेज में इंग्लैंड ने कुछ टीमों को हल्के में लिया। हैरी ब्रूक, जोश बटलर अब तक कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। श्रीलंका टीम के बल्लेबाज पथुम निसंका व कुशल मेंडिस बेहतरीन फॉर्म में हैं।
खबर विस्तार : -
T20 World Cup : इंग्लैंड ने खराब शुरुआत के बावजूद टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 राउंड में अपनी जगह बना ली है। टूर्नामेंट के दूसरे दौर के आगाज से पहले कप्तान हैरी ब्रूक ने माना है कि इंग्लैंड ने कुछ टीमों को हल्के में लेने की भूल की, जिसके चलते उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
सुपर-8 राउंड के पहले मैच में इंग्लैंड की श्रीलंका से होगी भिड़ंत
रविवार को सुपर-8 राउंड के अपने पहले मैच में इंग्लैंड को श्रीलंका से भिड़ना है। शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए हैरी ब्रूक ने कहा, "जाहिर तौर पर टूर्नामेंट में हमारी शुरुआत थोड़ी मुश्किल भरी रही है। हमने शायद कुछ टीमों को हल्के में लिया और उन्होंने हमें कड़ी टक्कर दी। देखिए, हम इस चरण को पार करने के लिए ही आए थे और शुक्र है कि हम ऐसा करने में सफल रहे हैं। हम सुपर-8 में पहुंच चुके हैं और हमारा सारा फोकस अब इसी पर रहने वाला है।
शानदार फॉर्म में चल रहे पथुम निसांका को जल्दी आउट करने की कोशिश
इंग्लिश कप्तान ने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच में टीम की कोशिश पथुम निसांका को जल्दी आउट करने की होगी। उन्होंने माना कि निसांका शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और वह इंग्लैंड के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। ब्रूक ने कहा कि श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी और सुपर-8 मुकाबले में उनसे सतर्क रहना होगा।
हैरी ब्रूक अब तक नहीं खेल पाए हैं बड़ी पारी
हैरी ब्रूक ने कहा, "श्रीलंका के कुछ बल्लेबाज कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं, ऐसे में पावरप्ले के अंदर हमको कुछ विकेट चटकाने होंगे।" ब्रूक ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को सलाह दी है कि वह शुरुआत से ही आक्रामक शैली के साथ खेलें और विपक्षी टीम पर दबाव डालें। इंग्लैंड के बल्लेबाज ग्रुप स्टेज में रनों के लिए संघर्ष करते नजर आए हैं। हैरी ब्रूक के बल्ले से भी अब तक कोई बड़ी पारी नहीं निकली है। वहीं, जोस बटलर भी 4 मैचों में सिर्फ 53 रन ही बना सके हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09