WI vs SA: वेस्टइंडीज को हराकर साउथ अफ्रीका ने की टीम इंडिया की राह आसान, जानें सेमीफाइनल का समीकरण
खबर सार :-
SA vs WI: साउथ अफ्रीका ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में वेस्ट इंडीज को हराकर भारत के लिए रास्ता साफ कर दिया है। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज को हराना होगा।
खबर विस्तार : -
WI vs SA LIVE Score: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में गुरुवार को साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला गया मुकाबला एकतरफा रहा। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में इस मैच में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज 9 विकेट से करारी शिकस्द दी। साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज द्वारा दिए गए 177 रनों के टारगेट को 16.1 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह मैच जीतकर साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। साथ ही टीम इंडिया की राह भी आसान कर दी है। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने दोनों मैच जीतने होंगे। अब दूसरे मैचों के नतीजों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। भारत आज यानी गुरुवार को जिम्बाब्वे से और 1 मार्च को वेस्टइंडीज से खेलेगा।
WI vs SA LIVE Score: मार्करम-डी कॉक ने दिलाई तूफानी शुरुआत
मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज द्वारा दिए गए 177 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत शानदार रही। कप्तान एडेन मार्करम और क्विंटन डी कॉक के साथ तूफानी शुरुआत की। दोनों ओपनर्स ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 48 गेंदों में 95 रन जोड़े। डी कॉक ने रोस्टन चेस का शिकार होने से पहले 24 गेंदों पर 47 रनों की दमदार पारी खेली। हालांकि, मार्करम को इसके बाद रयान रिकेल्टन के रूप में एक और अच्छा पार्टनर मिल गया।
रिकेल्टन और मार्करम ने दूसरे विकेट के लिए 49 गेंदों पर 82 रन की अटूट पार्टनरशिप की। मार्करम 46 गेंदों पर 82 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि रिकेल्टन ने 28 गेंदों पर 45 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। मार्करम ने अपनी धमाकेदार पारी में सात चौके और चार छक्के लगाए। वेस्टइंडीज के लिए एकमात्र विकेट रोस्टन चेस ने लिया।
रोमारियो शेफर्ड की मेहनत गई बेकार
इससे पहले, वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। टीम के लिए रोमारियो शेफर्ड ने शानदार बैटिंग करते हुए सिर्फ 37 गेंदों पर नाबाद 52 रन बनाए। जेसन होल्डर ने भी 31 गेंदों पर 49 रन बनाए। हालांकि, होल्डर और शेफर्ड समेत दूसरे बैट्समैन रन बनाने के लिए जूझते रहे। कप्तान शाई होप छह गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ब्रैंडन किंग ने 21 रन का योगदान दिया। पूरे टूर्नामेंट में लगातार रन बना रहे शिमरोन हेटमायर सिर्फ 2 रन बनाकर कगिसो रबाडा की गेंद पर आउट हो गए।
रोवमैन पॉवेल भी बल्ले से अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाए, सिर्फ 9 रन बना पाए। रोस्टन चेस 2 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड 12 रन बनाकर कॉर्बिन बॉश की गेंद पर आउट हुए। एक समय वेस्टइंडीज मुश्किल में दिख रही थी, उसने 83 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, होल्डर और शेफर्ड ने 89 रन की अहम पार्टनरशिप की, जिससे कैरेबियाई टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई।
साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने 4 ओवर में सिर्फ 30 रन देकर 3 विकेट लिए। कगिसो रबाडा और कॉर्बिन बॉश ने दो-दो विकेट लिए। सुपर 8 राउंड में साउथ अफ्रीका की यह लगातार दूसरी जीत थी। इससे पहले टीम ने इंडिया को 76 रन से हराया था। इस जीत साथ ही साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल का समीकरण
बता दें कि साउथ अफ्रीका सुपर 8 ग्रुप A में +2.890 के नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर पहुंच गया है। साउथ अफ्रीका की इस बड़ी जीत का फायदा टीम इंडिया को भी मिला है। इंडियन टीम को अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने बाकी दोनों मैच जीतने होंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार के बाद, सूर्या की टीम पर से नेट रन रेट का दबाव हट गया है। अब भारत को सेमीफाइनल में पहुंच के लिए अपने दोनों मैच जीतने होंगे। जबकि वेस्टइंडीज को सेमीफाइनल में पहुंचे के लिए भारत को हराना होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27