India New Zealand: टी20 विश्व चैंपियन टीम इंडिया हुई मालामाल, उपविजेता न्यूजीलैंड समेत अन्य टीमों पर भी धन वर्षा
खबर सार :-
India New Zealand T20 World Cup 2026 Prize Money: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की जीत के बाद ICC ने करोड़ों रुपये की इनामी राशि बांटी। विनर इंडिया को 27.48 करोड़ मिले, जबकि रनर-अप न्यूज़ीलैंड को 14.65 करोड़ रुपये मिले।
खबर विस्तार : -
India New Zealand T20 World Cup 2026 Prize Money: भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिलाब जीत लिया है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 96 रन से हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। टीम इंडिया का ओवरऑल यह तीसरा टी20 वर्ल्ड कप टाइटल है। भारत तीन टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। इंडियन टीम अपने घर में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भी पहली टीम बनी। इस ऐतिहासिक सफलता के बाद ICC ने भारतीय टीम पर पैसों की बारिश की कर दी।
T20 World Cup 2026 Prize Money: आईसीसी ने की पैसों की बारिश
टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने पर भारतीय टीम को ICC से प्राइज मनी के तौर पर 3 मिलियन डॉलर मिले हैं। भारतीय रुपये में यह रकम करीब 27.48 करोड़ है। जबकि उपविजेता न्यूज़ीलैंड को 1.6 मिलियन डॉलर (लगभग 14.65 करोड़ रुपये) मिले। कीवी टीम को फाइनल हारने के बावजूद लगभग 14.65 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम मिली।

सेमीफ़ाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर होने वाली साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड को 790,000 डॉलर (लगभग 7.24 करोड़ रुपये) मिले। जबकि सुपर-8 में पहुंचने वाली टीमों को 380,000 डॉलर (लगभग 3.48 करोड़ रुपये) दिये गये। इसके अलावा ग्रुप स्टेज में बाहर होने वाली टीमों को 250,000 डॉलर (लगभग 2.29 करोड़ रुपये) की रकम दी गई। ICC ने इस पूरे टूर्नामेंट के लिए कुल 120 करोड़ रुपये का बजट रखा था।

T20 World Cup 2026 Prize Money: किसे कितनी मिली प्राइज मनी
- विजेता (भारत)- 27.48 करोड़
- उपविजेता (न्यूजीलैंड)- 14.65 करोड़
- सेमीफाइनल से बाहर होने वाली टीमें- 7.24 करोड़ (दोनों टीम को)
- सुपर-8 में पहुंचने वाली टीमें- 3.48 करोड़ (प्रत्येक टीम को)
- ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमें- 2.29 करोड़ (प्रत्येक टीम को)
भारत बनाम न्यूजीलैंडः मैच का हाल
फ़ाइनल मैच को देखते हुए, न्यूज़ीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फ़ैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए भारत ने संजू सैमसन के 46 बॉल में 8 छक्के और 5 चौकों की मदद से 89 रन, अभिषेक शर्मा के 21 बॉल में 3 छक्के और 6 चौकों की मदद से 52 रन, ईशान किशन के 25 बॉल में 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 54 रन और शिवम दुबे के 8 बॉल में 2 छक्के और 3 चौकों की मदद से 26 रन की मदद से 5 विकेट पर 255 रन बनाए।

256 रन के टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। टिम सीफर्ट ने 26 बॉल में 52 रन और मिशेल सेंटनर ने 35 बॉल में 43 रन बनाए। डेरिल मिशेल ने 17 रन बनाए, बाकी बैट्समैन डबल फिगर तक नहीं पहुंच सके। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल ने 3 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए। हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा ने 1-1 विकेट लिया। फाइनल में 89 रन, वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन और इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 रन बनाने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09