Sri Lanka vs Oman: टी20 विश्व कप में श्रीलंका की सबसे बड़ी जीत, ओमान को 105 रनों से हराया
खबर सार :-
Sri Lanka vs Oman T20 World Cup : टी20 विश्व कप में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने ओमान को 105 रन से हराया। इस जीत के साथ श्रीलंका ग्रुप B में टॉप पर पहुंच गया। लगातार दो मैच हारने के बाद ओमान सुपर 8 की रेस से लगभग बाहर हो गया है।
खबर विस्तार : -
Sri Lanka vs Oman T20 World Cup 2026: पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप B का मैच श्रीलंका बनाम ओमान के बीच खेला गया। इस मैच में श्रीलंका ने ओमान को 105 रनों से हराकर टी20 विश्व कप 2026 की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। यह श्रीलंका की दूसरी जीत है। श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 225 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में ओमान की टीम 120 रन ही बना पाई। इस मुकाबले में श्रीलंका की ओर से तीन बल्लेबाजों ने हाफ सेंचुरी बनाईं। कुसल मेंडिस ने 61 रन बनाए। पवन रत्नायके ने 28 बॉल में 60 रन बनाए। दासुन शनाका ने सिर्फ 20 बॉल में 50 रन बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।
Sri Lanka vs Oman: 120 रन ही बना सका ओमान
226 रन के बड़े टारगेट के दबाव में ओमान की बैटिंग लड़खड़ा गई। टीम की शुरुआत खराब रही, दोनों ओपनर 12-12 रन पर आउट हो गए। वहीं तीसरे नंबर पर आए हम्माद मिर्जा भी 9 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि चौथे नंबर पर आए मोहम्मद नदीम और पांचवें नंबर पर आए वसीम अली ने हिम्मत दिखाई और चौथे विकेट के लिए पारी की सबसे बड़ी 42 रन की पार्टनरशिप की।
वसीम 20 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुए। जबकि नदीम 56 गेंदों पर 53 रन बनाकर नाबाद रहे। इन दोनों बैट्समैन के अलावा कोई और बैट्समैन डबल फिगर तक नहीं पहुंच सका। ओमान 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ़ 120 रन ही बना सका और मैच 105 रन के बड़े अंतर से हार गया। श्रीलंका के लिए दुष्मंथा चमीरा और महिश थीकशाना ने 2-2 विकेट लिए। जबकि डुनिथ वेलालगे,दुश्मन हेमंथा और कामिंडू मेंडिस को 1-1 विकेट मिला।
Sri Lanka vs Oman: श्रीलंका ने बनाए थे 225 रन
इससे पहले, ओमान ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फ़ैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका ने खराब शुरुआत के बावजूद 5 विकेट पर 225 रन बनाए। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने सिर्फ़ 19 गेंदों में 5 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 50 रन बनाए। यह T20I में किसी श्रीलंकाई खिलाड़ी का सबसे तेज़ हाफ़-सेंचुरी है। शनाका के अलावा पवन रथनायके ने 28 गेंदों पर एक छक्के और आठ चौकों की मदद से 60 रन और कुसल मेंडिस ने भी 45 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 61 रनों की पारी खेली। पवन रत्नायके को सिर्फ 24 गेंदों में अर्धशतक लगाने पर प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।
टी-20 विश्व कप में श्रीलंका की बड़ी जीत
श्रीलंका की जीत की खास बात यह है कि उसने टी20 वर्ल्ड कप में दूसरी बार 100 से ज़्यादा रन से कोई मैच जीता है। इससे पहले, उसने 2007 में केन्या को 172 रन से हराया था। श्रीलंका ने 19 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप में 100 से ज़्यादा रन से जीत दर्ज की है। दिलचस्प बात यह है कि भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में कभी भी 100 या उससे ज़्यादा रन से नहीं जीता है।
T20 World Cup points table: पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची श्रीलंका
इस जीत के साथ ही श्रीलंकाई टीम ने अपने नेट रन रेट में बड़ी छलांग लगाई है। उनका नेट रन रेट अब +1.000 से बढ़कर +3.125 हो गया है। श्रीलंका ने टूर्नामेंट में अब तक दो मैच खेले हैं, दोनों में जीत हासिल की है। अब उनके 4 पॉइंट्स हो गए हैं, जिससे वे ग्रुप B पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गए हैं। इससे पहले, ऑस्ट्रेलियाई टीम टॉप पर थी। यह ग्रुप काफी रोमांचक होने वाला है, जहां आने वाले समय में नेट रन रेट की भूमिका काफी अहम हो जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27