SRH vs RR: अभिषेक शर्मा vs वैभव सूर्यवंशी....हैदराबाद में आज बल्ले से मचेगी तबाही ! जानें प्लेइंग 11, पिच और मौसम का हाल
खबर सार :-
SRH vs RR LIVE Score: हैदराबाद के मैदान पर अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के बीच बल्लेबाज़ी का ज़बरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
खबर विस्तार : -
SRH vs RR LIVE Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 21वें मैच में सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। जो इस सीजन में अब तक एकमात्र ऐसी टीम है जिसे कोई हरा नहीं पाया है। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले का सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र दोनों टीमों के बाएं हाथ के दो विस्फोटक ओपनर्स अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi)। एक तरफ जहां युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी अपने खेल से सबको चौंकाने की उम्मीद है, वहीं दूसरी तरफ अभिषेक शर्मा आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगे।
SRH vs RR LIVE Score: अभिषेक शर्मा Vs वैभव सूर्यवंशी रिकॉर्ड्स
अभिषेक शर्मा की बात करें तो पिछले कुछ सीजन से सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पावरप्ले में कोहराम मचाया हुआ है। पावरप्ले के किंग अभिषेक शर्मा आईपीएल इतिहास के इकलौते ऐसे बल्लेबाज बन चुके हैं जिन्होंने 20 गेंदों से कम में 5 बार अर्धशतक जड़ चुके है। उन्होंने हाल ही में पंजाब किंग्स के खिलाफ सिर्फ़ 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। 81 IPL मैचों के अनुभव के साथ, अभिषेक अब काफ़ी परिपक्व हो चुके हैं; उनमें स्पिन और तेज गेंदबाज़ी, दोनों को ही बाउंड्री के पार पहुंचाने की बराबर की काबिलियत है।
दूसरी ओर बिहार के रहने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने उम्र की बाधा को तोड़ दिया है। उन्होंने 2025 में 14 साल की उम्र में IPL में डेब्यू करके इतिहास रच दिया, और सबसे कम उम्र में धूम मचा दी। इसके बाद, गुजरात टाइटन्स के खिलाफ सिर्फ़ 35 गेंदों में शतक बनाकर वे पुरुषों के टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक बनाने वाले खिलाड़ी बने। इसके अलावा अब तक 3 बार 20 गेंदों से कम में पचासा जड़ने का कारनामा कर चुके है।
ओवरऑल करियर के आंकड़ों में दोनों का अंदाज बिल्कुल जुदा हैं। अभिषेक शर्मा, जिनके पास 81 मैचों का लंबा अनुभव है, ने अब तक IPL में कुल 1945 रन बनाए हैं। इस दौरान, उनका बैटिंग औसत 27.39 रहा है और स्ट्राइक रेट 165.81 रहा है। वहीं दूसरी ओर, 'युवा सनसनी' वैभव सूर्यवंशी ने अपने छोटे से करियर में 452 रन बनाए हैं, लेकिन उनका 41.09 का औसत और 229.44 का विध्वंसक स्ट्राइक रेट गेंदबाजों के होश उड़ाने के लिए काफी है। यानी आज हैदराबाद में होई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।
SRH vs RR Head-to-Head Record: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 21 मैच खेले गए हैं। इन मुकाबलों में सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद ने 12 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने नौ मैच जीते हैं।
SRH vs RR Pitch Report: कैसा रहेगा पिच का मिजाज
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम जो हैदराबाद का घरेलू मैदान है देश के उन चुनिंदा मैदानों में से एक के तौर पर मशहूर है जहां गेंदबाज़ों को आमतौर पर सबसे मुश्किल चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। हैदराबाद बनाम राजस्थान मैच पिच नंबर 3 पर खेला जाना है। यह एक सपाट पिच है जिसमें मिली-जुली मिट्टी का मिश्रण है। ऐसे में 190-200 का स्कोर भी सुरक्षित नहीं माना जाता। यानी की यहां हाई-स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद है।
SRH vs RR: कैसा रहेगा हैदराबाद में मौसम
13 अप्रैल, 2026 को हैदराबाद के मौसम की बात करें तो बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है; हालांकि, गर्मी बहुत ज़्यादा है। दोपहर में तापमान 40 डिग्री के आसपास रहा, और शाम का मौसम भी काफी गर्म रहने की उम्मीद है।
SRH vs RR Probable Playing 11: संभावित प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा।
सनराइजर्स हैदराबाद : अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा/ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27