SRH vs RR Live Score: हैदराबाद ने राजस्थान को दिया 217 रन का टारगेट, कप्तान ईशान किशन ने खेली विध्वंसक पारी
खबर सार :-
SRH vs RR Live Score: सोमवार को राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH ने RR के सामने 217 रनों का लक्ष्य रखा है। इस पारी के दौरान कप्तान ईशान किशन ने एक शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि वह शतक से मात्र 9 रन चुक गए।
खबर विस्तार : -
SRH vs RR Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 21 वां मैच में सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) बनाम राजस्थान रॉयल्स (RR) के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में बीच खेला जा रहा है। हॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदरबाद ने राजस्थान के सामने जीत के लिए 217 रनों का लक्ष्य रखा है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था। ईशान किशन ने शानदार 91 रनों की पारी खेली। हालांकि वह 9 रन से अपने शतक से चुक गए।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद को मैच की पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा के आउट होने से शुरुआती झटका लगा। अभिषेक बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद, कप्तान ईशान किशन ने ट्रैविस हेड के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 40 गेंदों में 55 रनों की साझेदारी की। हेड 18 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसमें 3 चौके शामिल थे। इसके बाद, कप्तान ईशान ने हेनरिक क्लासेन के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 39 गेंदों में 88 रन जोड़े, जिससे टीम एक मजबूत स्थिति में पहुंच गई।
SRH vs RR Live Score: शतक से चूके ईशान किशन
ईशान किशन अपना दूसरा IPL शतक बनाने से सिर्फ 9 रनों से चूक गए। उन्होंने 44 गेंदों में 91 रन बनाए, जिसमें 6 छक्के और 8 चौके शामिल थे। कप्तान के आउट होने के बाद, नीतीश रेड्डी ने हेनरिक क्लासेन (40 रन) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 19 रन जोड़े, और उसके बाद सलिल अरोड़ा के साथ पांचवें विकेट के लिए 33 रनों का योगदान दिया।
नीतीश रेड्डी 13 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 4 छक्के शामिल थे, जबकि सलिल अरोड़ा ने 13 गेंदों में 24 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 4 बाउंड्री शामिल थीं। राजस्थान रॉयल्स की ओर से, जोफ्रा आर्चर सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 2 विकेट लिए, जबकि संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे और रियान पराग ने एक-एक विकेट लिया। IPL 2026 में, राजस्थान रॉयल्स अपने पहले चार मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद अपने चार में से तीन मैच हारकर सातवें स्थान पर है।
SRH vs RR Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09