New Zealand vs South Africa: न्यूजीलैंड को रौंदकर सुपर-8 में पहुंचा साउथ अफ्रीका ! ऑस्ट्रेलिया की बढ़ी मुश्किलें
खबर सार :-
New Zealand vs South Africa: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर T20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। साउथ अफ्रीका की जीत में कप्तान एडेन मार्करम ने शानदार पारी खेली। साउथ अफ्रीका ने कीवी टीम के खिलाफ सभी पांच मैच जीते। साउथ अफ्रीका के अब 3 मैचों में 6 पॉइंट्स हो गए हैं और उसने अपने ग्रुप में पॉइंट्स टेबल में टॉप पर अपनी जगह मजबूत कर ली है।
खबर विस्तार : -
New Zealand vs South Africa T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज के अब तक 24 मैच खेले जा चुके हैं। छह दिन में 16 मैच बाकी हैं। अभी तक किसी भी टीम ने सुपर 8 में जगह पक्की नहीं की है, लेकिन शनिवार को साउथ अफ्रीका ने न्यूज़ीलैंड को हराकर अपनी जगह लगभग पक्की कर ली। अफ़गानिस्तान के क्वालीफाई करने की उम्मीदें अभी भी पक्की नहीं हैं, जबकि ओमान बाहर होने वाली पहली टीम बन गई। वहीं जिमबब्बे से हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ गई।
New Zealand vs South Africa: सुपर-8 में पहुंचा साउथ अफ्रीका
न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका मैच की बात करें तो, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शनिवार को खेले गए इस मैच में कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका ने 17.1 ओवर में जीत हासिल कर ली। साउथ अफ्रीका के लिए मार्को जेनसन ने चार विकेट लिए। जबकि कप्तान एडम मार्कराम ने 44 गेदों में 86 रनों की पारी खेली।
यह टूर्नामेंट में यह साउथ अफ्रीका की लगातार तीसरी जीत है। इस जीत के साथ ही अफ्रीका के 6 अंक हो गए हैं और टीम ग्रुप D पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। इसी के साथ ही साउथ अफ्रीका सुपर-8 में लगभग पहुंचा गया है। हालांकि इसका ऑफिशियली ऐलान नहीं हुआ है। साउथ अफ्रीका इस ग्रुप में न्यूजीलैंड 4 अंकों के साथ दूसरे और दो अंकों के साथ यूएई तीसरे नंबर पर है।
मार्को जेनसन ने झटके चार विकेट
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए न्यूज़ीलैंड ने 7 विकेट पर 175 रन बनाए। टिम सीफ़र्ट और फिन एलन की ओपनिंग जोड़ी ने टीम को सधी हुई शुरुआत दी। दोनों खिलाड़ियों ने 3.2 ओवर में 33 रन बनाए। दोनों ओपनर के आउट होते ही टीम 64 के स्कोर पर 4 विकेट खो दिए थे, जिसके बाद डेरिल मिशेल ने मार्क चैपमैन के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी कर टीम को मुश्किल टोटल तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। मार्क चैपमैन ने 48 रन जबकि मिशेल ने 32 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा, जेम्स नीशम ने नाबाद 23 रन टीम के लिए जोड़े। विरोधी टीम की ओर से मार्को जेनसन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए, जबकि लुंगी एनगिडी, केशव महाराज और कॉर्बिन बॉश ने 1-1 विकेट लिया।
एडेन मार्करम की तूफानी पारी
जवाब में साउथ अफ्रीका ने 17.1 ओवर में मैच जीत लिया। कप्तान एडेन मार्करम और क्विंटन डी कॉक की ओपनिंग जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दी। दोनों खिलाड़ियों ने 4.4 ओवर में 62 रन की पार्टनरशिप की। क्विंटन 20 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद मार्करम ने रयान रिकेल्टन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 40 रन जोड़कर टीम को 100 के पार पहुंचाया। इस दौरान विकेट गिरते रहे। अंत में मार्करम ने डेविड मिलर के साथ मिलकर 47 रन की अटूट पार्टनरशिप करके टीम को जीत दिलाई। मिलर 24 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि मार्करम ने 44 गेंदों में 86 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 4 छक्के और 8 चौके शामिल थे। लॉकी फर्ग्यूसन, जेम्स नीशम और रचिन रवींद्र ने एक-एक विकेट लिया।
ग्रुप B में ऑस्ट्रेलिया की बढ़ीं मुश्किलें
ग्रुप B में अभी सबसे दिलचस्प स्थिति है। होम टीम श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया को हराने वाली ज़िम्बाब्वे, 2-2 जीत के साथ टॉप दो पोजीशन पर हैं। ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका के खिलाफ़ एक मैच खेलना है; यहां हारने पर उनके लिए अगले राउंड में पहुंचना लगभग नामुमकिन हो जाएगा। जबकि ज़िम्बाब्वे, आयरलैंड को हराकर सुपर 8 में पहुंच सकता है।
श्रीलंका का भी ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ एक मैच है; जीतने वाली टीम अगले राउंड में अपनी जगह पक्की कर लेगी। ऑस्ट्रेलिया का सामना ओमान से भी है, लेकिन उन्हें क्वालिफ़ाई करने के लिए अपने आखिरी दोनों मैच जीतने होंगे। ओमान तीन मैच हारकर बाहर हो गया है। आयरलैंड दो मैच हार चुका है, जिससे उनके लिए क्वालिफ़ाई करना बहुत मुश्किल हो गया है। उनका आखिरी मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09