Saudi Arabia 'Dunes League T20' : वैश्विक क्रिकेट के नक्शे पर सऊदी अरब की मजबूत एंट्री, आईपीएल की तर्ज पर आयोजित करेगा 'ड्यून्स लीग टी20'
खबर सार :-
क्रिकेट की दुनिया में एक और टी20 लीग शुरू होने जा रही है। सऊदी अरब में ड्यून्स लीग टी20 की शुरूआत होगी। लीग को सऊदी अरब क्रिकेट फेडरेशन ने मंजूरी दे दी है। लीग की शुरूआत अक्टूबर में हो सकती है। लीग में 6 टीमें शामिल हैं। मैच जेद्दा के पास ताइफ में खेले जाएंगे। सऊदी अरब को वैश्कि क्रिकेट के नक्शे पर लाने और क्रिकेट की प्रतिभा को विकसित करने के लिए इस लीग को डिजाइन किया गया है।
खबर विस्तार : -
Saudi Arabia 'Dunes League T20' : क्रिकेट की दुनिया में एक और टी20 लीग की शुरुआत होने जा रही है। यह लीग सऊदी अरब में खेली जाएगी। 'ड्यून्स लीग टी20' के नाम से शुरू हो रही इस लीग को सऊदी अरब क्रिकेट फेडरेशन से मंजूरी मिल गई है। इस लीग में वैसे खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बावजूद लीग क्रिकेट में सक्रिय हैं।
अक्टूबर में हो सकती है 'ड्यून्स लीग टी20' की शुरुआत
ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, 'ड्यून्स लीग टी20' की शुरुआत अक्टूबर में हो सकती है। लीग में 6 टीमें होंगी, और मैच जेद्दा के पास ताइफ में खेले जाएंगे। सऊदी अरब क्रिकेट फेडरेशन ने पिछले साल के अंत में इस लीग के लिए शुरुआती प्लान की घोषणा करते हुए कहा था कि इसे सऊदी अरब को 'वैश्विक क्रिकेट के नक्शे पर लाने' और सऊदी अरब की क्रिकेट प्रतिभा को विकसित करने के लिए डिजाइन किया गया है।
लीग में 100,000 डॉलर हो सकती है शीर्ष सैलरी
रिपोर्ट के मुताबिक लीग में ज्यादा से ज्यादा चार ऐसे खिलाड़ी शामिल होंगे जिन्होंने पिछले दो सालों में पूर्ण सदस्य इंटरनेशनल क्रिकेट खेला हो। इस तरह वे उस दायरे में आते हैं जिसके लिए आईसीसी से मंजूरी जरूरी होती है। लीग में शीर्ष सैलरी 100,000 डॉलर हो सकती है।
खेल की दुनिया में एक बड़ा बदलाव लाने वाला देश रहा है सऊदी अरब
पिछले पांच सालों में सऊदी अरब खेल की दुनिया में एक बड़ा बदलाव लाने वाला देश रहा है। सऊदी अरब फुटबॉल, टेनिस और बॉक्सिंग के बड़े-बड़े इवेंट्स की मेजबानी कर रहा है। ऐसी खबरें भी आई थीं कि सऊदी अरब एक ऐसी टी20 लीग शुरू करने जा रहा है जो आईपीएल को पीछे छोड़ देगा, लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं हो सका है।
क्रिकेट की दुनिया में धीरे-धीरे एंट्री ले रहा सऊदी अरब
क्रिकेट की दुनिया में सऊदी अरब धीरे-धीरे एंट्री ले रहा है। आईपीएल का भी इसमें अहम योगदान रहा है। सऊदी अरब में आईपीएल की नीलामी प्रक्रिया का भी आयोजन किया जाता है। देखना होगा कि 'ड्यून्स लीग टी20' सऊदी अरब में क्रिकेट को कितना लोकप्रिय और विकसित कर पाता है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09