Indian Premier League 2026 : साई-सुंदर की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत पंजाब किंग्स की लगातार दूसरी हार, जीटी ने पीबीकेएस को 4 विकेट से हराया
खबर सार :-
इंडियन प्रीमियर लीग के रविवार को खेले गए 46वें मैच में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में लगातार दूसरी हार के बाद भी पीबीकेएस प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन टीम बनी हुई है। पीबीकेएस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 163 रन बनाए। जेसन होल्डर की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पीबीकेएस बड़ा लक्ष्य नहीं बना पाई। जीटी ने साईं सुदर्शन-वाशिंगटन सुंदर की शानदार बल्लेबाजी के दम पर लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।
खबर विस्तार : -
Indian Premier League 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 46वें मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने रविवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज की। 10 में से 6 मैच जीतकर जीटी प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है, जबकि लगातार दूसरी हार के बावजूद पीबीकेएस शीर्ष पर मौजूद है।
47 के स्कोर तक आधी टीम लौटी पवेलियन
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पंजाब किंग्स ने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 163 रन बनाए। इस टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में टीम ने प्रियांश आर्य (2) और कूपर कोनोली (0) के विकेट गंवा दिए। यहां से कप्तान श्रेयस अय्यर (19) ने प्रभसिमरन सिंह (15) के साथ 29 गेंदों में 33 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही पंजाब किंग्स फिर से बिखर गई। आलम ये रहा कि 47 के स्कोर तक आधी टीम पवेलियन लौट गई थी।
सूर्यांश शेडगे ने खेली 57 रनों की शानदार पारी
यहां से मार्कस स्टोइनिस ने सूर्यांश शेडगे के साथ छठे विकेट के लिए 44 गेंदों में 79 रन जुटाए। सूर्यांश ने 29 गेंदों में 5 छक्कों और 3 चौकों के साथ 57 रन की पारी खेली, जबकि स्टोइनिस ने 31 गेंदों में 40 रन बनाए। इनके अलावा, मार्को यानसेन ने 20 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।
जीटी की ओर से जेसन होल्डर ने चटकाए 4 विकेट
विपक्षी खेमे से जेसन होल्डर ने 24 रन देकर 4 विकेट निकाले, जबकि मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने 2-2 विकेट हासिल किए। राशिद खान को 1 सफलता हाथ लगी। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने 19.5 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस टीम को 16 के स्कोर पर कप्तान शुभमन गिल (5) के रूप में बड़ा झटका लगा। इसके बाद साईं सुदर्शन ने जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 गेंदों में 53 रन जुटाते हुए टीम को मजबूती दी। बटलर 22 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 26 रन बनाकर आउट हुए।
सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर ने खेली मैच जिताऊ पारी
यहां से साईं सुदर्शन ने मोर्चा संभाला। उन्होंने निशांत सिंधु (15) के साथ 25 रन, जबकि वॉशिंगटन सुंदर के साथ 30 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया। सुदर्शन 41 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद सुंदर ने 23 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 40 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को रोमांचक जीत दिलाई। विपक्षी खेमे से अर्शदीप सिंह और विजयकुमार वैशाक ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि मार्को यानसेन और मार्कस स्टोइनिस ने 1-1 विकेट निकाला।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09